Shuru
Apke Nagar Ki App…
संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें मिले,22 का मौके पर हुआ निस्तारण राजातालाब।एडीएम पंकज कुमार तथा उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने शनिवार को राजातालाब तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में कुल 285 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।इस दौरान सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत और पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।
कमलेश गुप्ता
संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें मिले,22 का मौके पर हुआ निस्तारण राजातालाब।एडीएम पंकज कुमार तथा उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने शनिवार को राजातालाब तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में कुल 285 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।इस दौरान सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत और पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट वाराणसी राजातालाब (भीमचंडी)। ग्राम सभा भीमचंडी प्रधान विजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विजय गुप्ता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया मुलाकात के दौरान प्रधान विजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं विकास कार्यों और स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि शालीनता ही जीवन का सबसे बड़ा गुण और सफलता का मूल मंत्र है उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा अत्यंत सरल, सहज और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं उनसे मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे स्वयं भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।1
- सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण1
- Writing भदोही में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी भदोही, शनिवार। भदोही जनपद में शनिवार को भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही और तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से उमस और गर्मी का असर काफी बढ़ गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों और दुकानों में शरण लेते नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। किसानों और मजदूरों को खुले में काम करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यदि चाहें, �मैं इसे **"शुरू न्यूज़"** की शैली में1
- सभासदगण ने नगर विधायक से स्टेशन के गेट तक आमजन को पहुंचने के लिए दिया ज्ञापन,नगर विधायक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी2
- कांवड़ यात्रा को लेकर चौखंडी रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से खोला गया कांवड़ यात्रा को लेकर चौखंडी रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से खोला गया वाराणसी। जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। उप जिलाधिकारी राजातालाब शान्तनु कुमार सिनसिनवार के निर्देश पर रेलवे विभाग ने 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक फाटक को आवागमन के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की है। बता दे कि रेलवे विभाग ने चौखंडी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे फाटक को 1 जुलाई 2026 से तीन माह के लिए बंद कर दिया था। फाटक बंद होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की थी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लिया और उप जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर फाटक को अस्थायी रूप से खोलने का निर्णय लिया। इससे क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।1
- सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।1
- 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।1