नाली के पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण, दुल्लापुर में बदहाल सड़क पर उठे सवाल शेखपुरा। सदर प्रखंड के दुल्लापुर गांव में ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। गांव में आने-जाने का मुख्य रास्ता पूरी तरह नाली के गंदे पानी से भरा हुआ है, जिससे लोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 6 महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधि गांव में आते हैं, हालात देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की हालत देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे गली से गुजर रहे हैं या नाली से। उनका आरोप है कि विकास के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक इस समस्या की औपचारिक शिकायत संबंधित विभाग में नहीं की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
नाली के पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण, दुल्लापुर में बदहाल सड़क पर उठे सवाल शेखपुरा। सदर प्रखंड के दुल्लापुर गांव में ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। गांव में आने-जाने का मुख्य रास्ता पूरी तरह नाली के गंदे पानी से भरा हुआ है, जिससे लोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 6 महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधि गांव में आते हैं, हालात देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की हालत देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे गली से गुजर रहे हैं या नाली से। उनका आरोप है कि विकास के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक इस समस्या की औपचारिक शिकायत संबंधित विभाग में नहीं की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
- नाली के पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण, दुल्लापुर में बदहाल सड़क पर उठे सवाल शेखपुरा। सदर प्रखंड के दुल्लापुर गांव में ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। गांव में आने-जाने का मुख्य रास्ता पूरी तरह नाली के गंदे पानी से भरा हुआ है, जिससे लोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 6 महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधि गांव में आते हैं, हालात देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की हालत देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे गली से गुजर रहे हैं या नाली से। उनका आरोप है कि विकास के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक इस समस्या की औपचारिक शिकायत संबंधित विभाग में नहीं की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।1
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में बिजली विभाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में बिजली विभाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (एचएम) शामिल हुए। बैठक में सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा सकते हैं। इस दौरान विभिन्न क्षमता के संयंत्रों की अनुमानित लागत, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस योजना के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत कर सकें और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का समापन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे हुआ।1
- रामगढ़ चौक बीडीओ अभिषेक कुमार ने 68 प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षात्मक बैठक। रामगढ़ चौक बीडीओ अभिषेक कुमार ने 68 प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षात्मक बैठक। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल और भवन निर्माण पर जताई चिंता, सुधार का दिया निर्देश। भास्कर न्यूज़ लखीसराय। प्रभार संभालने के बाद बीडीओ सह प्रभारी बीईओ अभिषेक कुमार ने गुरुवार को बीआरसी भवन में रामगढ़ चौक प्रखंड के सभी 68 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। शौचालय और पेयजल की कमी उजागर बैठक में पाया गया कि प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शौचालय की कमी है। पेयजल की समीक्षा में मध्य विद्यालय महसौडा और प्राथमिक विद्यालय चंपानगर महादलित टोला में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। बीडीओ ने सभी एचएम को इन समस्याओं की सूची जल्द उपलब्ध कराने और समाधान के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। नवोदय और परख परीक्षा पर जोर बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा को लेकर निर्देश दिए गए। सभी प्राथमिक विद्यालयों से 5 और मध्य विद्यालयों से 10-10 बच्चों का आवेदन भरवाने को कहा गया। परख विषय पर चर्चा करते हुए बीडीओ ने बच्चों की दक्षता आकलन पर विशेष ध्यान देने को कहा। पीएलबी के तहत शून्य बैलेंस पर संसाधनों का निर्माण कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जानकारी भी दी गई। 8 विद्यालयों के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश प्रखंड के 8 भूमिहीन विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर भूमि चिन्हित कराने पर सहमति बनी। एमडीएम में साफ-सफाई पर सख्ती बरसात के मौसम को देखते हुए एमडीएम की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्रखंड के 17 विद्यालयों में एमडीएम संवेदक द्वारा चलाया जा रहा है, जबकि शेष विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में संचालित है। बीडीओ ने सभी जगह साफ-सफाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बीडीओ का बयान बैठक के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा, शिक्षा विभाग का प्रभार लेने के बाद यह मेरी पहली समीक्षात्मक बैठक थी। सभी विद्यालयों की समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली गई है। जहां भी दिक्कत है उसे जल्द दूर कराया जाएगा। मेरा उद्देश्य है कि हर बच्चे को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। बैठक में प्रधानाध्यापक राजन रंजन, आनंदी महतो, सुभाष महतो, शैलेश कुमार, दिनकर सहित शिक्षक वीरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार समेत दर्जनों एचएम उपस्थित थे।1
- पकरीबरावां में प्रशासन का बड़ा एक्शन! दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, फर्जी क्लिनिक में मचा हड़कंप पकरीबरावां में प्रशासन का बड़ा एक्शन! दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, फर्जी क्लिनिक में मचा हड़कंप1
- लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रावणी मेला का किया उद्घाटन लखीसराय विशाल शिवलिंग को लेकर देश -दुनिया में ख्याति प्राप्त बिहार के बाबा धाम के रूप में चर्चित अशोक धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधिवत रूप से किया गया।इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेन्द्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार समेत अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार, सदस्य डा प्रवीण कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। उद्धघाटन के पूर्व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रूद्राभिषेक कर जिलेवासी एवं प्रदेशवासियों की कुशल कामना किया।इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पावन अवसर पर बिहार वासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गौरवशाली एवं समृद्ध बिहार को लेकर भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। तमाम लोग सुखी निरोग रहकर बिहार के विकास एवं शांति के लिए अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।1
- रामगढ़ चौक कबीर मठ में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग एवं भंडारे का हुआ आयोजन1
- जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।1
- मात्र 15 20 साल में ढहा सरकारी आवास, विकलांग कृष्ण मिस्त्री खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर शेखपुरा। सरकारी आवास योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव के विकलांग कृष्ण मिस्त्री को सरकार की ओर से आवास मिला था, लेकिन निर्माण के लगभग 15 20 वर्ष के भीतर ही मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान गिरने के बाद कृष्ण मिस्त्री और उनका परिवार प्लास्टिक की चादर के सहारे जीवनयापन करने को विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण मिस्त्री शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में आवास गिर जाने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण मकान समय से पहले ही धराशायी हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र नया आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं में यदि गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का भरोसा टूटेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत रौंदी गांव में घटना1