Shuru
Apke Nagar Ki App…
*असली के नाम पर नकली सोने के सिक्के बेचकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार* *[बांदा ब्रेकिंग न्यूज]* *असली के नाम पर नकली सोने के सिक्के बेचकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार* बांदा कोतवाली नगर पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को असली सोने के सिक्के बताकर व्यक्ति से 3 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नगद और 5 नकली सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।
कुलदीप कुमार मिश्रा
*असली के नाम पर नकली सोने के सिक्के बेचकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार* *[बांदा ब्रेकिंग न्यूज]* *असली के नाम पर नकली सोने के सिक्के बेचकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार* बांदा कोतवाली नगर पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को असली सोने के सिक्के बताकर व्यक्ति से 3 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नगद और 5 नकली सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नकली सोने के सिक्कों को असली बता कर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार बांदा में पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और इसके कब्जे से नकली सोने के सिक्के व 3 लाख रुपए बरामद किये है. पकड़ा गया अभियुक्त बांदा जनपद का रहने वाला है जिसने कुछ दिन पहले हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से ठगी की थी और नकली सोने के सिक्कों को असली बताकर उससे ठग लिए थे. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी. जहां पर पुलिस ने आज इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और इसके कब्जे से 3 लाख रुपए और 5 नकली सोने के सिक्के व बरामद किया है बाइट : मेविश टॉक (सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा)2
- *असली के नाम पर नकली सोने के सिक्के बेचकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार* *[बांदा ब्रेकिंग न्यूज]* *असली के नाम पर नकली सोने के सिक्के बेचकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार* बांदा कोतवाली नगर पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को असली सोने के सिक्के बताकर व्यक्ति से 3 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नगद और 5 नकली सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।1
- बांदा उ.प्र जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय बांदा पहुँचकर जिलाधिकारी महोदय बांदा(उप्र) को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा तथा मांग की कि- रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याएं हैं, जिनको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय बांदा को निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन दिया गया- दोषपूर्ण समस्याएं- 1. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में ऑपरेशन के पहले मरीज के परिजनों से 25-30 हजार की दवाएं व उपकरण बाहर से मंगवाएं जाते हैं और मोटा कमीशन बनाया जाता है। 2. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में नार्मल ओ पी डी ( OPD ) में लगभग सभी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। 3. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा के बहुत से डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक चला रहें हैं या निजी अस्पताल में बैठ रहें हैं, यह डॉक्टर व उनके दलाल मरीजों को मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा से बर्गलाकार मरीजों को प्राइवेट क्लिनिल में ले जाते हैं। 4. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कई विभागों ( सर्जरी, ENT, पैथालॉजी, ह्रदयरोग ) के HOD ( विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स ) कभी नहीं आते हैं। 5. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा इमरजेंसी लूट का अड्डा बने हुए हैं, यहाँ से खुलेआम बाहर की दवाएं व जांचे लिखी जाती हैं। डाक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय, आशा बहुओं, दाई आदि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक बांदा में खून 🩸💉 भी बेचा जाता है जो कि अवैध है व अपराध की श्रेणी में आता है। 6. मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल लम्बे समय से कार्यवाहक प्रिंसिपल बने हुए हैं कृपया बाँदा मेडिकल कालेज में आयोग का प्रिंसिपल तैनात किया जाए। 7. मेडिकल कालेज में डॉ मुकेश बंसल को कई विभागों का चार्ज दिया गया हैं खासकर भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायते आ रहीं हैं इन पर लगाम लगायी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से मांग की कि- उक्त दोषपूर्ण प्रमुख समस्याओं को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए सदैव के लिए रोकथाम व समाप्त करें।" इस अवसर पर उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बांदा जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत शामिल रहे।4
- बांदा: तिंदवारी–पपरेंदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत परसौड़ा के प्रधान का पुरवा (अनुसूचित जाति बस्ती) के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बांदा: तिंदवारी–पपरेंदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत परसौड़ा के प्रधान का पुरवा (अनुसूचित जाति बस्ती) के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को उनकी घनी आबादी के ऊपर से ले जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दूसरी ओर खाली खेत उपलब्ध हैं और वहीं से बिजली लाइन शिफ्ट की जा सकती है। उनका आरोप है कि ठेकेदार दूसरी तरफ से लाइन ले जाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा का हवाला देते हुए मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए। ज्ञापन पर पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद सहित पुष्पेंद्र सिंह, चुनाले, नेतराम वर्मा, भान्नु राजक, राजेश कुमार, देशराज, भारत पाल और देवराज सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।1
- aap logon se ek anrodh hai hare yahan par nali ki shbhida uplabdh nahi hai ise banwane ki kosish ki jaye1
- क्या महापुरुषों का सम्मान केवल भाषण तक सीमित? है खेत सिंह खंगार की खंडित प्रतिमा ने व्यवस्था से पूछा असहज सवाल? बांदा। पत्थर की प्रतिमा टूटने से अधिक पीड़ादायक तब होता है, जब उसके साथ जुड़ी एक पूरी पीढ़ी की स्मृतियां और स्वाभिमान भी उपेक्षा की धूल में दबे दिखाई दें। महाराज खेत सिंह खगार की खंडित प्रतिमा आज केवल प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक नहीं, बल्कि उन दावों पर भी प्रश्नचिह्न है जिनमें संस्कृति, विरासत और महापुरुषों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। प्रतिमा की बदहाल स्थिति देखकर समाजसेवी यशवंत सिंह राणा स्वयं को संभाल नहीं सके। उनकी आंखों से छलके आंसू केवल व्यक्तिगत भावुकता नहीं थे, बल्कि उस पीड़ा की अभिव्यक्ति थे जिसे समाज लंबे समय से महसूस कर रहा है।मौके पर मौजूद नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "सत्ता के काफिले जिस सड़क से गुजरते हैं, वहां विकास रातों-रात दिखाई देने लगता है। लेकिन वर्षों से टूटी पड़ी महाराज खेत सिंह खगार की प्रतिमा किसी की संवेदना नहीं जगा पाती। आखिर यह भेदभाव क्यों?" यशवंत सिंह राणा ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण से नहीं होता, बल्कि उनके प्रतीकों की सुरक्षा और संरक्षण से होता है। यदि समाज अपने इतिहास के प्रहरी महापुरुषों की प्रतिमाएं तक सुरक्षित नहीं रख सकता, तो विरासत बचाने के दावे खोखले प्रतीत होते हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो तथा तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कर उसकी स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौन और लापरवाही ऐसे कृत्यों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने का काम करती है।स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान का प्रश्न है। यदि आज भी जिम्मेदार तंत्र नहीं जागा, तो आने वाली पीढ़ियां यह सवाल अवश्य पूछेंगी कि आखिर अपने इतिहास और महापुरुषों की रक्षा करने में हम इतने असहाय क्यों साबित हुए।1
- बांदा डीएम ने बाम्बेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक जनकल्याण की कामना बांदा। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज जनपद के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र बाम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवाधिदेव महादेव से जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सावन के पावन माह में डीएम के इस धार्मिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भतीजा हुआ लापता, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भतीजा हुआ लापता, बांदा से 31 जुलाई की शाम को लापता हुआ था गोविंद, रेलवे विभाग में सीनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है गोविंद, तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने शुरू कि गहनता से जांच, जांच में पुलिस ने लास्ट लोकेशन बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM में पाई, हाईप्रोफाइल केश की जांच में जुटी थाना कोतवाली पुलिस, हमीरपुर जनपद के पत्योरा गांव का मूल रूप से निवासी है गोविंद4