Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट | एसडीएम पूजा गुप्ता की संवेदनशील कार्यशैलीयकीनन, ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करती है। 🙏 चित्रकूट | एसडीएम पूजा गुप्ता की संवेदनशील कार्यशैली समस्या के समाधान से खुश बुजुर्ग तहसील समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम पूजा गुप्ता को धन्यवाद देते हुए मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। एसडीएम ने भी सम्मानपूर्वक प्रसाद स्वीकार किया। यकीनन, ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करती है। 🙏 रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार तिवारी
पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
चित्रकूट | एसडीएम पूजा गुप्ता की संवेदनशील कार्यशैलीयकीनन, ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करती है। 🙏 चित्रकूट | एसडीएम पूजा गुप्ता की संवेदनशील कार्यशैली समस्या के समाधान से खुश बुजुर्ग तहसील समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम पूजा गुप्ता को धन्यवाद देते हुए मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। एसडीएम ने भी सम्मानपूर्वक प्रसाद स्वीकार किया। यकीनन, ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करती है। 🙏 रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार तिवारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गौशाला का किया स्थलीय निरीक्षण* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा नगर पंचायत मऊ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मैदाना स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 175 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भूसा घर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए तथा स्वच्छ पेयजल की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौशाला संरक्षक द्वारा बताया गया कि हरे चारे की उपलब्धता के लिए किसान से एग्रीमेंट कर चारे की बुवाई कराई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूसा घर में पर्याप्त मात्रा में भूसा का भंडारण सुनिश्चित रखा जाए, ताकि गोवंश के लिए चारे की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने बड़े एवं छोटे गोवंश को अलग-अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौशाला की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का भी संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक स्थानों पर फेंसिंग कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे गोवंश सुरक्षित रह सकें। जिलाधिकारी ने गौशाला में संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों के संबंध में जानकारी ली। गौशाला संरक्षक द्वारा बताया गया कि बाढ़ के कारण रजिस्टर कार्यालय में सुरक्षित रखे गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण से अवगत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गोवंश को गुड़, चना एवं हरी घास खिलाई गई। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।2
- 🔥 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश की बड़ी खबर 🔥 नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर RTI में बड़ा खुलासा **वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवीन न्यायालय भवन निर्माण सतना के लिए पहल शुरू की** हाईकोर्ट से अनुमोदन का मामला शासन के पास लंबित, प्रस्तावित भवन के आर.जी. नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी सतना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, सतना के लोक सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर लगाई गई सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की स्वीकृति, आर.जी. नंबर, स्वीकृत नक्शा, निर्माण की स्वीकृति राशि, निर्माण एजेंसी तथा निर्धारित समय-सीमा सहित कुल 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। 📌 RTI जवाब में क्या सामने आया? कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार— 1️⃣ नवीन न्यायालय भवन निर्माण का मामला माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदित मस्तव्य/मंतव्य के लिए शासन के पास लंबित बताया गया है। 2️⃣ प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आर.जी. नंबर की जानकारी शासन विभाग से प्राप्त की जानी है। 3️⃣ स्वीकृत नक्शा एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी भी आवेदन में मांगी गई थी। इस जवाब से यह सवाल सामने आता है कि सतना के नवीन न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया आखिर किस स्तर पर लंबित है और निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई कब तक शुरू होगी? RTI आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तथा कार्यालयीन जवाब 11 सितंबर 2026 का है। 📰 N.D. न्यूज़ के सवालों पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने न्यायालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रक्रिया लंबित क्यों है? जिम्मेदारी किस स्तर पर है और सतना को नवीन न्यायालय भवन कब मिलेगा? अधिवक्ताओ को चैंबर और वाहन पार्किंग और पच्छकारो को सर्वसुविधा जनक न्यायालय भवन परिसर कब तक उपलब्ध होगा ?? रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक 🔥 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश की बड़ी खबर 🔥 नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर RTI में बड़ा खुलासा **वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवीन न्यायालय भवन निर्माण सतना के लिए पहल शुरू की** हाईकोर्ट से अनुमोदन का मामला शासन के पास लंबित, प्रस्तावित भवन के आर.जी. नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी सतना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, सतना के लोक सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर लगाई गई सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की स्वीकृति, आर.जी. नंबर, स्वीकृत नक्शा, निर्माण की स्वीकृति राशि, निर्माण एजेंसी तथा निर्धारित समय-सीमा सहित कुल 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। 📌 RTI जवाब में क्या सामने आया? कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार— 1️⃣ नवीन न्यायालय भवन निर्माण का मामला माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदित मस्तव्य/मंतव्य के लिए शासन के पास लंबित बताया गया है। 2️⃣ प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आर.जी. नंबर की जानकारी शासन विभाग से प्राप्त की जानी है। 3️⃣ स्वीकृत नक्शा एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी भी आवेदन में मांगी गई थी। इस जवाब से यह सवाल सामने आता है कि सतना के नवीन न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया आखिर किस स्तर पर लंबित है और निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई कब तक शुरू होगी? RTI आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तथा कार्यालयीन जवाब 11 सितंबर 2026 का है। 📰 N.D. न्यूज़ के सवालों पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने न्यायालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रक्रिया लंबित क्यों है? जिम्मेदारी किस स्तर पर है और सतना को नवीन न्यायालय भवन कब मिलेगा? अधिवक्ताओ को चैंबर और वाहन पार्किंग और पच्छकारो को सर्वसुविधा जनक न्यायालय भवन परिसर कब तक उपलब्ध होगा ?? रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक3
- बांदा में ऑपरेशन ईगल का बड़ा एक्शन! 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार | मरका पुलिस। बांदा से बड़ी खबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत थाना मरका पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम साड़ा नहर पुलिया के पास हुई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक इतिहास में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में की गई।1
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहुंचेगा चित्रकूट धाम! | नई कनेक्टिविटी से बदलेगा सफर | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट धाम से जोड़ने की तैयारी की खबर सामने आई है। नई कनेक्टिविटी से बुंदेलखंड क्षेत्र में चित्रकूट जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए आवागमन आसान होने की उम्मीद है। UP Invest की 16 सितंबर 2026 की अपडेट में इस कनेक्शन का उल्लेख किया गया है।1
- वायरल वीडियो के बाद जर्जर मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए निर्देश1
- चित्रकूट पहाड़ीभगौता पुरवा की समस्याओं पर DM ने लिया संज्ञान, ग्रामीणों को समाधान की उम्मीद चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत पहाड़ी के भगौता पुरवा में ग्रामीण लंबे समय से स्थानीय जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है। पत्रकार से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने भगौता पुरवा की समस्याओं को संज्ञान में लेकर जनता की पीड़ा को समझा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग मौके पर समस्याओं की जांच कराकर जल्द समाधान की कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों की निगाहें अब डीएम के संज्ञान के बाद होने वाली जमीनी कार्रवाई पर टिकी हैं। इस दौरान समाजसेवी आकाश कुशवाहा, अरुण कुमार, सुशील, अवधेश, नागेंद्र, आयुष, ज्ञानेंद्र, शिवपूजन, राधा, आयुषी, सुमन, अंशिका, अनामिका सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।1
- तहसील समाधान दिवस में प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान, सब स्टेशन मऊ का किया निरीक्षण तहसील समाधान दिवस में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फोन रिसीव न किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने सब स्टेशन मऊ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सब स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से बाहर प्रदर्शित किए जाएं, ताकि विद्युत संबंधी समस्या होने पर आमजन संबंधित कार्मिक से सीधे संपर्क कर सकें। जिलाधिकारी ने उपखंड अधिकारी से सब स्टेशन पर संचालित फीडरों की संख्या की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां कुल 09 फीडर संचालित हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बियावल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें 17:30 घंटे तक विद्युत आपूर्ति किए जाने का विवरण अंकित पाया गया। जिलाधिकारी ने सब स्टेशन ऑपरेटर को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक फोन कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव किया जाए। किसी कारणवश फोन रिसीव न हो पाने की स्थिति में संबंधित नंबर पर तत्काल कॉल बैक कर समस्या की जानकारी लेते हुए उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण का विवरण रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत राजापुर को निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता एवं सब स्टेशन ऑपरेटर को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार न होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई, यहां तक कि निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्युत उपकेंद्रों के लिए एक समान प्रारूप तैयार कर लागू किया जाए, जिसमें प्रतिदिन प्राप्त फोन कॉल की संख्या, रिसीव किए गए कॉल, प्राप्त शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति दर्ज की जाए। इस व्यवस्था की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत एवं उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- दो कारों की भिड़ंत, गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, एक कार खेत में गिरी, सभी सुरक्षित नागौद-सतना हाईवे पर बरेठिया में दो कारों की भिड़ंत, गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, एक कार खेत में गिरी, सभी सुरक्षित* नागौद-सतना नेशनल हाईवे पर बरेठिया पुल के पास शनिवार को दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। गड्ढे में पहिया पड़ने से सतना जा रही किया सेल्टोस बेकाबू होकर अज्जू गौतम की स्विफ्ट से टकरा गई और खाई में जा गिरी। अफरा-तफरी मची, पर सभी यात्री सुरक्षित हैं।1
- पवैया गांव में दबंग ने पूर्व कोटेदार के सिर में धारदार हथियार से किया हमला गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू से मेडिकल कॉलेज रेफर1