Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bapulal Ahari
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bapulal Ahari1
- पिंडारमा गांव में लेउवा पाटीदार समाज के 26 व वैष्णव समाज के 1 परिवार का सामूहिक गंगोद्यापन कार्यक्रम दूसरे दिन भक्ति-भाव से सम्पन्न हुआ। 2000 कलशों के साथ भव्य गंगा कलश यात्रा निकाली गई तथा दो दिवसीय आयोजन का उद्यापन व पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर बेणेश्वर धाम पीठाधीश्वर महंत अच्चूतानंद जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता रघुवीरदास महाराज ने गौ, गंगा और गीता को सनातन संस्कृति के तीन स्तंभ बताते हुए संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने समाज को व्यसनमुक्त रहकर नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान कल्याण धाम बोड़ीगामा के महंत गुलाब सिंह पंवार का सान्निध्य मिला। केशव पाटीदार व कृष्णकांत पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर त्रिवेदी के आचार्यत्व में देवता स्थापना, गंगा पूजन, आरती, गृहशांति, गणेशयाग, श्रीसूक्त-पुरुषसूक्त, शतचंडी व दशांत हवन में यजमानों ने आहुतियां दीं। आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया।1
- बांसवाड़ा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची (16 दिसंबर 2025) में 13,24,642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13,58,812 हो गए। इनमें 6,93,320 पुरुष, 6,65,476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दावे-आपत्तियों की अवधि (16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026) में 36,443 फॉर्म-6/6A, 2,273 फॉर्म-7 और 4,906 फॉर्म-8 प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आप्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।4
- Post by VAGAD news241
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 10माह से गरीब आदिवासी विधवा विकलांग महिला की पेंशन बंद तो पालनहार योजना से भी महरूम बेवा एता राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की मोहकमपुरा में रहनेवाली दोनों पैरो से विकलांग व विधवा गरीब आदिवासी महिला एता पती हिरा जो वास्तव में सरकारी सहायता की योग्य होते हुए भी एता को मीलने वाली पेंशन अचानक बंद हो जाएं और वोभी एक नहीं दो नहीं पुरे 10माह तो उस गरीब आदिवासी विधवा विकलांग महिला के दिल पर क्या बितरही होगी क्या इसका जवाब हे किसी के पास!इतना ही नहीं एता के पती हिरा भी विकलांग था जिसकी मौत हुए आठ साल हो चुके हैं वही इस विधवा विकलांग महिला एता का एक लड़का भी है जीसका नाम करण है,जो कक्षा आठ में विध्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मोहकमपुरा में पढ़ाई करता है जब हमने एता से पुछा तों एता ने कंहा की 10माह से पेंशन बंद है पालनहार योजना से भी में वंचित हु आखीर कौन सुने मैरी फरियाद देखना यह होगा कि क्या एता की 10माह से रुकी पेंशन पुन्ह शुरु होगी या नहीं वहीं पालनहार योजना का लाभ दिला पाएंगे सरकारी अधिकारी या सरकार या जनप्रतिनिधि यह तों वक्त ही बताएगा!4
- #आसपूर विधायक उमेश डामोर1
- कोतवाली थाना बांसवाड़ा में सख्त कार्रवाई, तीन घंटे में 110 चालान, 9 पावर बाइक जब्त बांसवाड़ा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसवाड़ा पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, पावर बाइक से स्टंट करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में 110 चालान बनाए। साथ ही 9 पावर बाइक जब्त की गईं तथा 2 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बांसवाड़ा गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने टीम के साथ नाकाबंदी कर विशेष अभियान चलाया। दौरान नाकाबंदी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 110 चालान बनाए गए। इसके अतिरिक्त 9 पावर बाइक जब्त की गईं, जो तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थीं। शराब के नशे में वाहन चला रहे 2 मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर पकड़ा गया और उनके वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आमजन को समझाइश दी कि हेलमेट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। —०—2
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को बांसवाड़ा निर्वाचन अधिकारी ने जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची 16 दिसंबर 2025 तहत 13 लाख 24 हजार 642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13 लाख 58 हजार 812 हो गए। इनमें 6 लाख 93 हजार 320 पुरुष, 6 लाख 65 हजार 476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 थी जिसमें 36 हजार 443 फॉर्म 6/6A, 2 हजार 273 फॉर्म 7 और 4 हजार 906 फॉर्म 8 के तहत प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। चुनावो में जिले में कुल 1684 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉ यादव ने बताया कि आपत्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है तो वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी।मतदाता सूची निर्णय विरुद्ध जिला निर्वाचन को 15 दिनों में अपील की जा सकती है तो संतुष्टि ना होने पर द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिनों के भीतर शिकायत पेश की जा सकती है। इसकी सूची जिला निर्वाचन की वेबसाइड पर भी अपलोड की जा चुकी है वहां से भी मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान उनके साथ एडीएम राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। बाइट.....डॉ इंद्रजीत यादव जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा3