विवाद के चलते अधबना मार्ग से श्यौपुरी के ग्रामीण परेशान अनूपशहर, संवाददाता गांव श्यौपुरी में दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद के चलते मार्ग अधबना पड़ा हुआ है। जिससे नाली का पानी सड़क पर भरा रहता है। और आमजन को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव श्यौपुरी में सड़क का ब्लॉक द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। किंतु गांव के ही कुछ लोगों ने मार्ग बनने से रोक दिया। जिससे नालियों का पानी सड़कों पर भरा रहता है। आम आदमी को नाली भर पानी से होकर निकलने को मजबूर है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान विष्णु ने मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है, कि गांव के कुछ दबंगों ने सड़क पर खडंजा लगने से रोक दिया है। जिससे गांव की नालियों का पानी तालाब की ओर जाने से रुक गया है। और सड़कों पर भर गया है। जिससे सड़कों पर कीचड़ में होकर निकलन पडता है। जिससे आमजन को मार्ग में निकलने पर भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराकर सड़क बनवाने की मांग की है। जिससे लोगों को कीचड़ भरे पानी से होकर निकलने से छुटकारा मिल जाएगा। सीडीओ को भेजे गए पत्र पर गंगादास, पवन, राकेश, जयसिंह, रामकिशन, क्रांति प्रसाद, कृष्णपाल, रोशन आदि की हस्ताक्षर हैं। इस संदर्भ में बीडीओ मनीष कुमार मिश्रा का कहना है, कि इस मामले में वह कई बार गांव जा चुके हैं। गांव में तीन तालाब है, एक तालाब अमृत तालाब, दूसरा तालाब कब्रिस्तान के बराबर, तीसरा तालाब नाले से ऊंचा पड़ता है। दोनों पक्षों की सहमति से नाले के पानी को डाइवर्ट करने की सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को असुविधा से बचाया जा सके।

- User5340Khurja, Bulandshahr👏12 hrs ago
- बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान1
- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पेट्रोल पंप पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक दर्जनों गाड़ियां पंप से बाहर निकलते ही सड़क पर जवाब दे गईं। जांच करने पर पता चला कि पेट्रोल के नाम पर ग्राहकों की गाड़ियों में 'पानी' भरा जा रहा था। मुख्य घटनाक्रम: सड़क पर लगा लंबा जाम: पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकले करीब 20 से ज्यादा वाहन कुछ ही मीटर की दूरी पर अचानक बंद हो गए। एक साथ इतनी गाड़ियां रुकने से सेक्टर की मुख्य सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। गुस्साए लोगों का हंगामा: जब वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों की टंकी चेक करवाई, तो उसमें पेट्रोल की जगह भारी मात्रा में पानी मिला। इससे नाराज होकर लोगों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। भारी नुकसान की आशंका: पीड़ित वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल में पानी होने की वजह से उनकी महंगी गाड़ियों के इंजन में गंभीर खराबी आ सकती है। प्रभावित लोग पंप प्रबंधन से तत्काल नुकसान की भरपाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बड़ा सवाल: आखिर टंकी में पानी आया कहाँ से? यह महज एक मानवीय चूक है या इसके पीछे मिलावट का कोई बड़ा खेल चल रहा है? पंप के भूमिगत टैंक में पानी का पहुँचना सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। क्या बारिश का पानी टैंक में समा गया था, या यह जानबूझकर की गई लापरवाही है? प्रशासनिक मांग: स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग से मांग की है कि पेट्रोल पंप के स्टॉक की तुरंत जांच की जाए और लाइसेंस रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो।4
- शिकारपुर : नगर के जैन धर्म के 24 वें तीर्थ कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकली इस शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, और बच्चे केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुए सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी अनूठी मिसाल रथ यात्रा के दौरान नगर में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुन्दर नजारा देखने को मिला जब शोभायात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरी तो वहाँ के स्थानीय वार्ड सभासद अरशद अन्सारी, और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भगवान महावीर के रथ पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया सभासद अरशद अन्सारी, ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहार हमें आपस में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है और भगवान महावीर का सत्य व अहिंसा का मार्ग पूरी मानवता के लिए है पुष्प वर्षा से महक उठा मार्ग रथ यात्रा का नगर के मुख्य चौराहों और गलियों में जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर अभिनंदन किया गया श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से रथ पर पुष्पों की बारिश की भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया सुरक्षा के कड़े इंतजाम शोभायात्रा को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, एस आई शुलभ कुमार, पवन कुमार, विशाल चौधरी, विकास, सहित भारी पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा यात्रा के समापन पर मन्दिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।3
- JMS Group of Institutions द्वारा आयोजित Shankhnaad Annual Cultural Fest 2K26 में इस बार एक ऐसी प्रस्तुति देखने को मिली जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। छात्र-छात्राओं ने Pahalgam में हुए आतंकी हमले को बेहद मार्मिक अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया। इस एक्ट में दर्द, साहस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। साथ ही यह भी दिखाया गया कि भारत आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और हर चुनौती का डटकर सामना करता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक भावुक हो गए और अंत में ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।1
- साथियों नमस्कार अपनों हक की लड़ाई लड़नी पड़ती है कोई भी समाज जब भी आगे बढ़ता है उसे समाज का शोषण किया जाता है जब तक उसे समझ में कोई अच्छा नेता ना हो तो जब तक उसे समाज का सुधार नहीं होता है जय भारत जय संविधान🙏1
- Post by Sonu Kanaujiya1
- *BREAKING_NEWS* गुलावठी के ग्राम सैंठा में बेखौफ चोरों का बड़ा तांडव... लाखों की चोरी: सूने मकान की कुंडी काटकर लाखों के जेवरात और नकदी पार... मौके पर पुलिस: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट, आरोपियों की तलाश तेज... बड़ी लापरवाही: शादी के सीजन में पुलिस की गश्त पर फिर उठे सवाल...! गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंठा में बीती रात दिया चोरों ने वारदात को अंजाम1
- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सोसायटी में कई लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1
- 1857 स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीप शिखा बहुजन समाज में कोरी कुल में जन्मी अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल झलकारी बाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने पराक्रम से नारी शक्ति और बहुजन समाज का गौरव बढ़ाया। उनका बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज में समानता, सम्मान एवं अधिकारों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏 शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏1