Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगातार बारिश किसानों के लिए बनी जी का जंजाल, धान की फसलों पर बड़ा संकट ।।
Firdosh journalist
लगातार बारिश किसानों के लिए बनी जी का जंजाल, धान की फसलों पर बड़ा संकट ।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लगातार बारिश किसानों के लिए बनी जी का जंजाल, धान की फसलों पर बड़ा संकट ।।1
- लखीमपुर खीरी — कुंभी चीनी मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी की किसानों से अपील कुंभी चीनी मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी ने किसानों से खेतों में गिरे हुए गन्ने को उठाकर बांधने की अपील की है, उन्होंने कहा कि किसान गिरे हुए गन्ने को व्यवस्थित कर बांध दें, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके और गन्ने की कटाई एवं आपूर्ति में आसानी हो लखीमपुर खीरी — कुंभी चीनी मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी की किसानों से अपील कुंभी चीनी मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी ने किसानों से खेतों में गिरे हुए गन्ने को उठाकर बांधने की अपील की है, उन्होंने कहा कि किसान गिरे हुए गन्ने को व्यवस्थित कर बांध दें, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके और गन्ने की कटाई एवं आपूर्ति में आसानी हो1
- गोला की खुटार रोड स्थित मथुरा नगर जलमग्न, से लोग परेशान खुटार रोड स्थित मथुरा नगर में जलभराव से लोग परेशान गोला गोकर्णनाथ, जिला लखीमपुर खीरी। नगर क्षेत्र में खुटार रोड पर स्थित मथुरा नगर में बारिश के बाद गलियों में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क और गलियों में पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।1
- #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।3
- गंभीर बीमारी और बदहाली की मार: लखीमपुर खीरी में न राशन, न आयुष्मान... इलाज को तरस रहा परिवार; मीडिया की पहल पर अधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया लखीमपुर खीरी। जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत संसारपुर के ग्राम विलाहिया से प्रशासनिक दावों की पोल खोलती एक अत्यंत दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी घनश्याम (पुत्र रामस्वरूप) पिछले लगभग दो महीनों से पैरालिसिस (लकवा) की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के कारण वे न चल-फिर सकते हैं और न ही बोलने की स्थिति में हैं, जिससे वे पूरी तरह बिस्तर पर लाचार पड़े हुए हैं। कमाई का इकलौता जरिया ठप, 6 बच्चों के सामने भुखमरी का संकट घनश्याम ही अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। उनके अचानक गंभीर रूप से बीमार होने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा छह मासूम बच्चे (चार बेटियां और दो छोटे बेटे) हैं। घर की आर्थिक स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है और पूरा कुनबा दाने-दाने को मोहताज है। इलाज में बिका सब कुछ; आयुष्मान व राशन कार्ड तक से वंचित पीड़ित परिवार का कहना है कि घनश्याम के शुरुआती इलाज में घर का बचा-कुचा सामान और जमा-पूंजी सब बिक चुकी है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अत्यंत दयनीय अवस्था में झोपड़पट्टी/कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहे इस बेहद गरीब परिवार के पास न तो राशन कार्ड है और न ही आयुष्मान भारत कार्ड। आयुष्मान कार्ड न होने के कारण परिवार धन के अभाव में घनश्याम का किसी बेहतर अस्पताल में इलाज कराने में पूरी तरह असमर्थ है। मामले पर जब जिम्मेदारों से बात की गई तो बोले: पत्रकारिता के दायित्व के तहत जब इस पीड़ित परिवार की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनका पक्ष लिया गया, तो उन्होंने मामले में संज्ञान लेने की बात कही: ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) आलोक अवस्थी का पक्ष: ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक अवस्थी ने बताया— "मुझको यहाँ आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। आज ही मुझे इस मामले की जानकारी हो रही है। मैं मामले की पूरी जानकारी कर जांच करूंगा और शासन की तरफ से जो भी संभव मदद होगी, उसकी प्रक्रिया पूरी कराकर परिवार को राहत दिलवाई जाएगी।" ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद देवल का पक्ष: वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद देवल ने बताया— "राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड न होने की जानकारी मुझे नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में घनश्याम का नाम डलवा दिया गया है। जैसे ही सरकार की तरफ से आवास स्वीकृत होकर आते हैं, उन्हें आवास दिलवाया जाएगा।" त्वरित राहत की दरकार अब देखना यह होगा कि इस असहाय परिवार तक कागजी प्रक्रियाओं से परे हटकर कितनी जल्दी जमीनी मदद पहुँचती है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से खाद्यान्न (राशन) और घनश्याम के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान/स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस बेबस परिवार का जीवन बच सके।1
- तीन दिन की बारिश से धान और गन्ने की फसल धराशायी किसानों को हुआ भारी नुकसान, दर्जनों गांवों के किसान प्रभावित पलियाकलां। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने से फसलें खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। पलिया क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसानों को भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पटिहन, फुलवरिया, मकनपुर, बसंतापुर, बंसीनगर, नगला, मरौचा, सरखना, अतरिया, मरूआ पश्चिम और मझौरा समेत आसपास के गांवों में बारिश का सबसे अधिक असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल कई जगह जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। यदि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो फसल के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा है। वहीं, गन्ने की फसल भी तेज हवा और लगातार बारिश के कारण गिर गई है। किसानों का कहना है कि गन्ने के गिरने से उसकी बढ़वार और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। पहले से ही खेती की बढ़ती लागत को लेकर परेशान किसानों के सामने अब बारिश से हुए नुकसान ने नई चिंता खड़ी कर दी है। किसान श्रीकृष्ण भास्कर, दिलीप सिंह राना, महेन्द्र अवस्थी, फारुख, अमरजीत सिंह, हरिन्दर सिंह, रिंकू सिंह, रणधीर सिंह, अमृतलाल एवं रज्जन ने बताया कि धान की फसल में काफी मेहनत और लागत लगाई गई थी। फसल तैयार होने के समय हुई लगातार बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।3
- *डीजल में पानी मिलने की शिकायत से नौगांव में मचा हड़कंप उपभोक्ताओं में आक्रोश* *डीजल में पानी मिलने की शिकायत से नौगांव में मचा हड़कंप उपभोक्ताओं में आक्रोश* जनपद लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव स्थित पेट्रोल पंप को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से गंभीर शिकायत सामने आई है। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप से डीजल लेने के बाद उसमें पानी मिला हुआ पाया गया जिससे वाहन चालकों में नाराजगी और चिंता का माहौल है ग्राहकों का कहना है कि मेहनत की कमाई से खरीदा गया ईंधन यदि वाहन के लिए परेशानी का कारण बन जाए तो सवाल उठना स्वाभाविक है। तेल चाहिए था सफर को आसान बनाने के लिए मगर पानी की शिकायत ने राह में सवाल खड़े कर दिए शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर डीजल के नमूने की अधिकृत लैब से जांच कराने की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है मामले में पेट्रोल पंप संचालक का पक्ष तथा संबंधित विभाग की आधिकारिक पुष्टि/जांच रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डीजल में पानी की मिलावट की शिकायत कितनी सही है। रिपोर्ट: संदेश राज1
- श्री चिराग पासवान जी प्रयागराज एयरपोर्ट पर हुआ जोर दार स्वागत मैं अपने युवा साथियों की बात सुनने यहां आया था। बिहार में युवा आयोग के गठन को सफल कर पाए। देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है। राष्ट्रीय स्तर पर भी एक युवा आयोग हो, इसकी भी हम पहल कर रहे है। 2027 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है इसमें कोई संदेह नहीं है।1