Shuru
Apke Nagar Ki App…
LIVE from the Rajya Sabha.
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
LIVE from the Rajya Sabha.
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मोनालिसा का वायरल वीडियो1
- LIVE from the Rajya Sabha.1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- *पन्ना पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के मामले मे फरार आरोपी कांग्रेसी नेता अजय पाल लोधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *आरोपी विलासितापूर्ण जीवन जीने के शौक एवं पैसो की लालच में मंहगी गाड़ियो से करता था अवैध शराब की तस्करी पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है।1
- देवरी के ग्राम मढी में चैत्र नवरात्रि पर भक्ति का माहौल, मां गुरुवर की आरती संपन्न। जब गूंजे “जय माता दी” के जयकारे… भक्तिमय हो उठा पूरा ग्राम मढी! 🟨 देवरी/सागर: आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को ब्लॉक देवरी के ग्राम मढी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां गुरुवर की असीम कृपा से भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के आयोजक नारायण पटेल रहे। इस अवसर पर शुभम टीम प्रमुख भागीरथ पटेल, मेहरबान लोधी (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार लोधी सहित समस्त मां के भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां गुरुवर की आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🎤 रिपोर्ट: आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी से सोनू प्रजापति2
- Post by Raghvendr Singh1
- *लाखों की चोरी* उचेहरा नगर के वार्ड 5 निवासी संतोष ताम्रकार के घर हुई लाखो की चोरी करीब 15 लाख की हुई चोरी।2
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा राजेश बबेले बीना। कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कुरवाई रोड स्थित बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत (20) पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा, कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू (18) पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन (18) पिता अजय सेन, दोनों निवासी कुरवाई सवार थे। *घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया* शहर के कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया।घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।3
- टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया- टीकमगढ़ परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज ने आज टीकमगढ़ जेल में कैदियों तथा जेलर सहित सभी अधिकारियों को संबोधित किया तथा सभी कैदियों को शराब, मांस तथा आत्महत्या करने का भी त्याग कराया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि वास्तव में आप जो दुख भोग रहे हो इसका कारण कोई और नहीं अपितु आप स्वयं ही हो। दूसरा व्यक्ति ना तो किसी को दुख दे सकता है ना ही सुख। एकमात्र स्वयं के कार्य व्यक्ति के भाग्य के निर्माता है वह अपने लिए अच्छा कार्य करके अच्छा भाग्य तथा बुरे कार्य करके दुर्भाग्य का निर्माण कर सकता है। अच्छे कार्यों से अच्छी उपलब्धियां जैसे आज्ञाकारी पुत्र,शीलवती पत्नी ,कुटुंब धन वैभव संपदा की प्राप्ति होती है तथा बुरे कार्यों से नरक गति एवं पशु गति के दुख भोगने पड़ते हैं इसीलिए बुराइयों को छोड़ना ही समझदारी है। बुराइयां यानी पाप कर्म - भगवान महावीर स्वामी ने हिंसा, झूठ, चोरी ,कुशील एवं परिग्रह इन्हें पाप कहा है अतः ऐसे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्यों में संलग्न होना चाहिए। मुनिश्री ने धर्म की परिभाषा बदलते हुए कहा कि वास्तव में जो स्वयं को खराब लगे उसे स्वप्न में भी दूसरों के लिए ना करना ना मन से ना वचन से ना क्रिया से, यह वास्तव में धर्म का प्रथम लक्षण है ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। संविधान में भी इन पांच पापों के आधारभूत नियमों की रचना की गई है। इस प्रकार यदि हम दुखों से बचना चाहते हैं तो पहले इन पांच पापों को छोड़ें।अंत में कैदियों ने मुनि श्री के प्रवचनों से प्रभावित होकर मांस,शराब तथा आत्महत्या का त्याग किया तदुपरांत जेलर साहब तथा अन्य अधिकारियों को जैन समाज के व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुनिश्री के द्वारा उनके लिए साहित्य भी प्रदान किया गया तथा वहां की लाइब्रेरी के लिए भी परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी द्वारा रचित साहित्य प्रदान किया गया। जेलर साहब ने प्रवचन के उपरांत संपूर्ण जेल का मुनि श्री के लिए निरीक्षण करवाया जिसमें पुस्तकालय, सिलाई सेंटर ,आरोग्यधाम हॉस्पिटल तथा भोजनालय आदि दिखलाए गए अंत में मुनिश्री को नमस्कार करके सभी ने उनका आभार प्रकट किया।1