logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 325 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 81,30,000 रुपये है। पुलिस अधीक्षक भिंड श्री सूरज कुमार वर्मा को लगातार गुम हो रहे मोबाइलों के आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल को इन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर मोबाइलों को ट्रेस करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, भिंड जिले के समस्त थानों को CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस करने और थाना स्तर व साइबर सेल टीम को शीघ्र बरामद करने के लिए लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, और उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री दीपक तोमर शामिल हैं, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी० मुकेश शाक्य, थाना प्रभारी देहात निरी० शिवप्रताप राजावत, साइबर सेल टीम और समस्त थानों की टीमों ने विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से सभी थानों को प्रशिक्षण भी दिया ताकि वे मोबाइलों को प्रभावी ढंग से ट्रेस कर सकें। इसी क्रम में, वर्ष 2025 में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 628 मोबाइल खोजे गए थे और हाल ही में 325 गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। ये मोबाइल भिंड जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, केरल, असम और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों से बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए मोबाइल रियलमी, ओपो, वीवो, एमआई, सैमसंग, टेक्नो, इनफिनिक्स, मोटोरोला, वनप्लस आदि कंपनियों के हैं। इन सभी मोबाइलों को आज दिनांक 17.06.26 को पुलिस कंट्रोल रूम जिला भिंड में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में भिंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, साइबर सेल टीम और थानों की टीमों द्वारा उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। ये मोबाइल भारतीय सेना, होमगार्ड, पुलिस में तैनात जवानों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों, माली, खिलाड़ियों, छात्रों, गृहणी महिलाओं, अध्यापकों, पत्रकारों और आमजनों के थे। कुछ आवेदकों ने बताया कि वे नया मोबाइल खरीद ही नहीं पाए थे, जबकि कई लोगों ने बताया कि काम पर जाते समय उनका मोबाइल गुम हो गया था, जिसे वापस पाकर उन्हें बहुत खुशी हुई। मोबाइल धारकों को अपने फोन वापस मिलने पर उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस अधिकारियों तथा साइबर सेल व थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस टीम की सराहना की। इस उल्लेखनीय कार्य में साइबर सेल के स० उ० नि० सत्यवीर सिंह, प्रआर० प्रमोद पाराशर, प्रआर० महेश कुमार, प्रआर० सत्येन्द्र यादव, आर० आनंद दीक्षित, आर० राहुल यादव, आर० हरपाल, आर० रितिक यादव, आर० प्रशांत नरवरिया, आर० बृजेश सिंह (थाना देहात), आर० विवेक करन (थाना सिटी कोतवाली), आर० बृजेश शर्मा (थाना मेहगाँव), आर० नवीन (थाना गोहद चौराहा), आर० राहुल सिकरवार (थाना फूप), आर० कुलदीप (थाना मालनपुर), आर० बदना (थाना मिहोना), और मआर० रिकी तोमर (थाना गोरमी) ने सराहनीय भूमिका निभाई।

2 hrs ago
user_Dinesh soni
Dinesh soni
Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भिंड पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 325 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 81,30,000 रुपये है। पुलिस अधीक्षक भिंड श्री सूरज कुमार वर्मा को लगातार गुम हो रहे मोबाइलों के आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल को इन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर मोबाइलों को ट्रेस करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, भिंड जिले के समस्त थानों को CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस करने और थाना स्तर व साइबर सेल टीम को शीघ्र बरामद करने के लिए लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन राजपूत, अनुविभागीय

अधिकारी अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, और उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री दीपक तोमर शामिल हैं, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी० मुकेश शाक्य, थाना प्रभारी देहात निरी० शिवप्रताप राजावत, साइबर सेल टीम और समस्त थानों की टीमों ने विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से सभी थानों को प्रशिक्षण भी दिया ताकि वे मोबाइलों को प्रभावी ढंग से ट्रेस कर सकें। इसी क्रम में, वर्ष 2025 में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 628 मोबाइल खोजे गए थे और हाल ही में 325 गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। ये मोबाइल भिंड जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, केरल,

असम और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों से बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए मोबाइल रियलमी, ओपो, वीवो, एमआई, सैमसंग, टेक्नो, इनफिनिक्स, मोटोरोला, वनप्लस आदि कंपनियों के हैं। इन सभी मोबाइलों को आज दिनांक 17.06.26 को पुलिस कंट्रोल रूम जिला भिंड में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में भिंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, साइबर सेल टीम और थानों की टीमों द्वारा उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। ये मोबाइल भारतीय सेना, होमगार्ड, पुलिस में तैनात जवानों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों, माली, खिलाड़ियों, छात्रों, गृहणी महिलाओं, अध्यापकों, पत्रकारों और आमजनों के थे। कुछ आवेदकों ने बताया कि वे नया मोबाइल खरीद ही नहीं पाए थे, जबकि कई लोगों ने बताया कि काम पर जाते समय उनका मोबाइल गुम हो गया था,

जिसे वापस पाकर उन्हें बहुत खुशी हुई। मोबाइल धारकों को अपने फोन वापस मिलने पर उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस अधिकारियों तथा साइबर सेल व थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस टीम की सराहना की। इस उल्लेखनीय कार्य में साइबर सेल के स० उ० नि० सत्यवीर सिंह, प्रआर० प्रमोद पाराशर, प्रआर० महेश कुमार, प्रआर० सत्येन्द्र यादव, आर० आनंद दीक्षित, आर० राहुल यादव, आर० हरपाल, आर० रितिक यादव, आर० प्रशांत नरवरिया, आर० बृजेश सिंह (थाना देहात), आर० विवेक करन (थाना सिटी कोतवाली), आर० बृजेश शर्मा (थाना मेहगाँव), आर० नवीन (थाना गोहद चौराहा), आर० राहुल सिकरवार (थाना फूप), आर० कुलदीप (थाना मालनपुर), आर० बदना (थाना मिहोना), और मआर० रिकी तोमर (थाना गोरमी) ने सराहनीय भूमिका निभाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज 16 जून 2026 को भिंड जिले के लहार विकासखंड के शिक्षकों ने वर्ष 2009 और 2017 के नियमों में संशोधन की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) लहार के माध्यम से भारत सरकार के प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि वर्ष 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। शिक्षकों का तर्क है कि उनके पास वर्षों का शैक्षणिक अनुभव है, इसलिए उन्हें इस परीक्षा के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। इस प्रदर्शन में जानकी नंदन समाधिया, रघुनन्दन सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेन्द्र चौधरी, रामेन्द्र सिंह, देवेंद्र प्रजापति, उमाशंकर त्रिपाठी, नाहर सिंह, शिवमंगल दुवे, सौरव ओझा, योगेश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पाण्डेय, संजय वर्मा, हरेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, रामजीलाल उपाध्याय, राजेश सिंह चौहान, उमाशंकर शर्मा, इक्षाशंकर शर्मा, अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती अमिता गुप्ता, धर्मैन्द्र तिवारी, बलिराम दोहरे, सूर्यबली चौहान, हमीद खान, राकेश राठौर, संतोष शर्मा, अजय शर्मा, शशिकांत कुशवाहा, महेश चंद्र दिवाकर, संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे, भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे। उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने और जल्द से जल्द इसका निराकरण करने की अपील की है।
    1
    आज 16 जून 2026 को भिंड जिले के लहार विकासखंड के शिक्षकों ने वर्ष 2009 और 2017 के नियमों में संशोधन की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) लहार के माध्यम से भारत सरकार के प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि वर्ष 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। शिक्षकों का तर्क है कि उनके पास वर्षों का शैक्षणिक अनुभव है, इसलिए उन्हें इस परीक्षा के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए।

इस प्रदर्शन में जानकी नंदन समाधिया, रघुनन्दन सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेन्द्र चौधरी, रामेन्द्र सिंह, देवेंद्र प्रजापति, उमाशंकर त्रिपाठी, नाहर सिंह, शिवमंगल दुवे, सौरव ओझा, योगेश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पाण्डेय, संजय वर्मा, हरेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, रामजीलाल उपाध्याय, राजेश सिंह चौहान, उमाशंकर शर्मा, इक्षाशंकर शर्मा, अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती अमिता गुप्ता, धर्मैन्द्र तिवारी, बलिराम दोहरे, सूर्यबली चौहान, हमीद खान, राकेश राठौर, संतोष शर्मा, अजय शर्मा, शशिकांत कुशवाहा, महेश चंद्र दिवाकर, संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे, भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे। उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने और जल्द से जल्द इसका निराकरण करने की अपील की है।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भिंड जिले में एक ठग गिरोह "JJ कंपनी के मालिक" के नाम पर लोगों से पैसे ठग रहा है। यह गिरोह कथित तौर पर लोगों को यह कहकर अपने जाल में फंसाता है कि वे ₹850 जमा करें, जिसके बाद उनका गिफ्ट उनके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। एक पीड़ित ने बताया कि उसे भी एक फर्जी आईडी से ऐसा ही मैसेज आया था, जिसमें पैसे जमा करने के लिए कहा गया था।
    1
    भिंड जिले में एक ठग गिरोह "JJ कंपनी के मालिक" के नाम पर लोगों से पैसे ठग रहा है। यह गिरोह कथित तौर पर लोगों को यह कहकर अपने जाल में फंसाता है कि वे ₹850 जमा करें, जिसके बाद उनका गिफ्ट उनके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।

एक पीड़ित ने बताया कि उसे भी एक फर्जी आईडी से ऐसा ही मैसेज आया था, जिसमें पैसे जमा करने के लिए कहा गया था।
    user_Dinesh dinesh
    Dinesh dinesh
    Farmer मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिंड जिले के गोहद में चंबल अंचल की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए चल रहे "गौ-हद धाम अभियान" को अब संत समाज का भी समर्थन मिल गया है। खनेता धाम स्थित प्राचीन श्री रघुनाथ जी मंदिर के महंत एवं महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री रामभूषण दास जी महाराज ने गोहद की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर जोर देते हुए इसे श्रीकृष्ण गमन पथ से जोड़ने की आवश्यकता जताई है। महंत श्री रामभूषण दास जी महाराज ने बताया कि गोहद वैष्णव परंपरा, संत संस्कृति और जनआस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। स्थानीय परंपराओं और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, गोहद का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की गौ-चारण लीलाओं से है, जिसके कारण इसे "गौ-हद" यानी गऊओं की अंतिम सीमा या गोचारण क्षेत्र की हद के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गोहद के कई प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों, जैसे राजगुरु की जग्गा, कालिया कंठ की जग्गा, रघुनाथ जी की जग्गा, मदनमोहन जी की जग्गा, नरसिंह जी की जग्गा और लक्ष्मण जी मंदिर का उल्लेख किया, जो ब्रज और वृंदावन की वैष्णव परंपरा से जुड़े हैं। महंत श्री ने मध्यप्रदेश शासन से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित श्रीकृष्ण गमन पथ योजना में गोहद को शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन की तरह चंबल अंचल की यह भूमि भी अपनी लोकपरंपराओं, संत परंपराओं और धार्मिक धरोहरों के कारण विशेष महत्व रखती है और इसके संरक्षण एवं विकास की आवश्यकता है। इस अवसर पर गौ-हद धाम अभियान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने महंत श्री से भेंट की और अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने गोहद, मितावली, पढ़ावली, काकनमठ, शनिधाम, कुंतलपुर और कर्णकुंड सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन स्थलों के एकीकृत विकास से क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
    1
    भिंड जिले के गोहद में चंबल अंचल की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए चल रहे "गौ-हद धाम अभियान" को अब संत समाज का भी समर्थन मिल गया है। खनेता धाम स्थित प्राचीन श्री रघुनाथ जी मंदिर के महंत एवं महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री रामभूषण दास जी महाराज ने गोहद की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर जोर देते हुए इसे श्रीकृष्ण गमन पथ से जोड़ने की आवश्यकता जताई है।

महंत श्री रामभूषण दास जी महाराज ने बताया कि गोहद वैष्णव परंपरा, संत संस्कृति और जनआस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। स्थानीय परंपराओं और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, गोहद का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की गौ-चारण लीलाओं से है, जिसके कारण इसे "गौ-हद" यानी गऊओं की अंतिम सीमा या गोचारण क्षेत्र की हद के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गोहद के कई प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों, जैसे राजगुरु की जग्गा, कालिया कंठ की जग्गा, रघुनाथ जी की जग्गा, मदनमोहन जी की जग्गा, नरसिंह जी की जग्गा और लक्ष्मण जी मंदिर का उल्लेख किया, जो ब्रज और वृंदावन की वैष्णव परंपरा से जुड़े हैं।

महंत श्री ने मध्यप्रदेश शासन से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित श्रीकृष्ण गमन पथ योजना में गोहद को शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन की तरह चंबल अंचल की यह भूमि भी अपनी लोकपरंपराओं, संत परंपराओं और धार्मिक धरोहरों के कारण विशेष महत्व रखती है और इसके संरक्षण एवं विकास की आवश्यकता है। इस अवसर पर गौ-हद धाम अभियान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने महंत श्री से भेंट की और अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने गोहद, मितावली, पढ़ावली, काकनमठ, शनिधाम, कुंतलपुर और कर्णकुंड सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन स्थलों के एकीकृत विकास से क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से सरकार ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया है। अब इस पहल के तहत जसवंतनगर ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में होने वाले टीकाकरण सत्रों पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने इसमें उपस्थित प्रशिक्षु छात्राओं को एचपीवी संक्रमण और इससे होने वाले बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा, जिससे भविष्य में कैंसर के मामलों में कमी आने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अभिभावक अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित हों। रविवार को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस पर सीएचसी पर निर्धारित आयु वर्ग की सभी किशोरियों को यह सुविधा मिलेगी, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) भी टीकाकरण करेंगी। कार्यशाला में चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और लाभों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. विकास अग्निहोत्री, सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार, एआरओ सतीश कुमार और पर्यवेक्षक राधेश्याम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने और अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ दिलाने की अपील की है। अब तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है।
    1
    महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से सरकार ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया है। अब इस पहल के तहत जसवंतनगर ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में होने वाले टीकाकरण सत्रों पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने इसमें उपस्थित प्रशिक्षु छात्राओं को एचपीवी संक्रमण और इससे होने वाले बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा, जिससे भविष्य में कैंसर के मामलों में कमी आने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अभिभावक अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित हों। रविवार को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस पर सीएचसी पर निर्धारित आयु वर्ग की सभी किशोरियों को यह सुविधा मिलेगी, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) भी टीकाकरण करेंगी।

कार्यशाला में चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और लाभों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. विकास अग्निहोत्री, सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार, एआरओ सतीश कुमार और पर्यवेक्षक राधेश्याम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने और अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ दिलाने की अपील की है। अब तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कथित तौर पर एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी ने सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्पित शर्मा के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि आरोपी बच्चे की माँ से शादी करना चाहता था और बच्चे अंगदवीर (7 वर्ष) को अपने प्रेम संबंध में बाधा मान रहा था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कथित तौर पर बच्चे को अपनी कार में बैठाकर ले गया और बाद में नहर में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस आरोपी अर्पित शर्मा से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जाँच जारी है। बच्चे की तलाश में गोताखोरों और राहत दलों को लगाया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कथित तौर पर एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी ने सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्पित शर्मा के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि आरोपी बच्चे की माँ से शादी करना चाहता था और बच्चे अंगदवीर (7 वर्ष) को अपने प्रेम संबंध में बाधा मान रहा था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कथित तौर पर बच्चे को अपनी कार में बैठाकर ले गया और बाद में नहर में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस आरोपी अर्पित शर्मा से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जाँच जारी है। बच्चे की तलाश में गोताखोरों और राहत दलों को लगाया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इटावा जिले के चकरनगर में वर्ष 2015 में गौहानी-खिरीटी मार्ग से मजरा ककरैया तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क आज बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क नालियों के गंदे पानी, कीचड़ और जलभराव के कारण अपनी पहचान खो रही है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आसपास के घरों से निकलने वाला नाली और समरसेबल का पानी लगातार भरता रहता है, क्योंकि जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते नालियों का कीचड़ सड़क पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध व्याप्त है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग केवल आवागमन का साधन ही नहीं है, बल्कि गांव की आस्था से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि इसी रास्ते पर एक मंदिर स्थित है। श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुबह-शाम पूजा-अर्चना के लिए मंदिर तक पहुंचने हेतु रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्ग साफ-सुथरे और सुगम होने चाहिए, वहीं यहां श्रद्धालुओं को फिसलन, गंदगी और जलभराव से जूझना पड़ रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। किसान, विद्यार्थी और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को हर दिन इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए। उन्हें उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्या को समझेंगे और जल्द ही इस बदहाल मार्ग को फिर से सुगम और स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
    4
    इटावा जिले के चकरनगर में वर्ष 2015 में गौहानी-खिरीटी मार्ग से मजरा ककरैया तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क आज बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क नालियों के गंदे पानी, कीचड़ और जलभराव के कारण अपनी पहचान खो रही है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आसपास के घरों से निकलने वाला नाली और समरसेबल का पानी लगातार भरता रहता है, क्योंकि जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते नालियों का कीचड़ सड़क पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध व्याप्त है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

यह मार्ग केवल आवागमन का साधन ही नहीं है, बल्कि गांव की आस्था से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि इसी रास्ते पर एक मंदिर स्थित है। श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुबह-शाम पूजा-अर्चना के लिए मंदिर तक पहुंचने हेतु रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्ग साफ-सुथरे और सुगम होने चाहिए, वहीं यहां श्रद्धालुओं को फिसलन, गंदगी और जलभराव से जूझना पड़ रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। किसान, विद्यार्थी और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को हर दिन इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए। उन्हें उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्या को समझेंगे और जल्द ही इस बदहाल मार्ग को फिर से सुगम और स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
    user_Dr.SBS Chauhan
    Dr.SBS Chauhan
    पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में पुलिस पर पथराव और सड़क जाम करने वाले 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन उपद्रवियों ने कानून तोड़ते हुए बड़ा बवाल किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसते हुए यह सख्त कार्रवाई की। गिरफ्तारी और जेल पहुंचने के बाद इन आरोपियों का तेवर पूरी तरह बदल गया। अपनी हेकड़ी भूलकर, इन सभी ने कान पकड़कर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे भविष्य में कभी सड़क जाम नहीं करेंगे और ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। उनका माफी मांगते हुए एक वीडियो भी चर्चा में है। कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सीधे जेल भेजने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई उपद्रव, पथराव और सड़क जाम पर आगरा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में पुलिस पर पथराव और सड़क जाम करने वाले 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन उपद्रवियों ने कानून तोड़ते हुए बड़ा बवाल किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसते हुए यह सख्त कार्रवाई की।

गिरफ्तारी और जेल पहुंचने के बाद इन आरोपियों का तेवर पूरी तरह बदल गया। अपनी हेकड़ी भूलकर, इन सभी ने कान पकड़कर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे भविष्य में कभी सड़क जाम नहीं करेंगे और ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। उनका माफी मांगते हुए एक वीडियो भी चर्चा में है।

कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सीधे जेल भेजने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई उपद्रव, पथराव और सड़क जाम पर आगरा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • इटावा में रक्तदाता समूह के संस्थापक एवं समाजसेवी शरद तिवारी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं। गौ रक्षा दल इटावा के जिला अध्यक्ष शिवा ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शरद तिवारी मानव सेवा को अपना धर्म मानकर समाज के लिए निरंतर समर्पित रहते हैं और आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके नेतृत्व में 'रक्तदाता समूह' न केवल जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का पुण्य कार्य कर रहा है, बल्कि लावारिस और बेसहारा शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर मानवता की अद्भुत मिसाल भी पेश कर रहा है। यह सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का अभियान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है, जिसने अनगिनत परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और निरंतर समाज सेवा करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है, ताकि वे इसी प्रकार मानवता की सेवा करते हुए समाज को नई दिशा देते रहें।
    1
    इटावा में रक्तदाता समूह के संस्थापक एवं समाजसेवी शरद तिवारी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं। गौ रक्षा दल इटावा के जिला अध्यक्ष शिवा ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शरद तिवारी मानव सेवा को अपना धर्म मानकर समाज के लिए निरंतर समर्पित रहते हैं और आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके नेतृत्व में 'रक्तदाता समूह' न केवल जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का पुण्य कार्य कर रहा है, बल्कि लावारिस और बेसहारा शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर मानवता की अद्भुत मिसाल भी पेश कर रहा है। यह सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का अभियान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है, जिसने अनगिनत परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और निरंतर समाज सेवा करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है, ताकि वे इसी प्रकार मानवता की सेवा करते हुए समाज को नई दिशा देते रहें।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भिंड जिले के लहार क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना चौरई गांव के पास चिरौली मोड़ पर हुई। घायल युवक को लहार सिविल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
    1
    भिंड जिले के लहार क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना चौरई गांव के पास चिरौली मोड़ पर हुई। घायल युवक को लहार सिविल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.