*शाहजहांपुर: किसानों के प्रति SDM अतुल कुमार सिंह का विवादित रवैया, ऑडियो वायरल* शाहजहांपुर सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (SDM) अतुल कुमार और भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेता सत्यवीर सिंह के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो/ऑडियो में SDM सदर का किसानों और किसान संगठनों के प्रति बेहद आपत्तिजनक और संवेदनहीन रवैया सामने आया है, जिससे किसान समाज में गहरा रोष व्याप्त है। सीमा विवाद और पुल निर्माण से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के हरदोई जिला कार्यकर्ता सत्यवीर सिंह ने तहसील शाहाबाद के ग्राम उमरिया धनी तथा तहसील सदर के ग्राम चौहनापुर के मध्य किसानों की भूमि पर निर्माण हो रहे पुल और उससे उत्पन्न सीमा विवाद को लेकर SDM सदर अतुल कुमार को फोन किया था। किसान नेता का कहना था कि इस पुल निर्माण के कारण स्थानीय किसानों की जमीनों का नुकसान हो रहा है, लेकिन सीमाओं का सही निस्तारण न होने से किसान परेशान हैं। फोन ट्रांसफर होते ही SDM ने खोया आपा सत्यवीर सिंह ने मौके पर मौजूद शाहाबाद के नायब तहसीलदार से SDM की बात कराई। बातचीत के तुरंत बाद जैसे ही फोन नायब तहसीलदार के हाथ में गया, SDM अतुल कुमार ने प्रशासनिक गरिमा की सारी हदें पार कर दीं। ऑडियो में SDM साफ तौर पर नायब तहसीलदार से किसान नेताओं के लिए अभद्र शब्द ("इन चू* को क्यों एंटरटेन करते हो भाई..."**) का इस्तेमाल करते सुने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, SDM ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए यह भी जांचने को कहा कि “जरा देखो इसके फोन में रिकॉर्डिंग तो नहीं चल रही? यह पता नहीं कहां से नेता बन जाते हैं... किसान यूनियन वालों को इतना एंटरटेन मत किया करो।” किसान संगठनों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी ऑडियो वायरल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। किसान संगठनों का कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रशासनिक अधिकारी किसानों का अपमान कर रहे हैं। किसान नेताओं ने शासन-प्रशासन से आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई न होने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

- कान्हा के जन्म पर जयकारों से गूंजा जेपी मंदिर** 👉पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा रही कायम शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री जेपी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बीच मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री जेपी मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बनवाया गया था, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा लाला जमुना प्रसाद के समय से परिवार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और ग्रामवासियों की सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, जयदेव मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- ##शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाष नगर में बाढ़ के पानी ने दी दस्तक,क्षेत्रीय लोगो से सर्तक रहने की अपील बड़ रहा है खन्नौत व गररा नदी जलस्तर एवीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर विशाल श्रीवास्तव। दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।3
- पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।1
- महानगर के मोहल्ला सुभाष नगर में बाढ़ का पानी घुसने को आतुर1
- परौर में बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परौर में बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा1
- जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ शहर, आधी रात गूंजे जयकारे शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर कान्हा की भक्ति में डूबा नजर आया। शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा उठे। प्राचीन शिव बड़ा मंदिर, लाल तेली बजरिया समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण के स्वरूप, गोकुल-वृंदावन की झलक और बाल गोपाल की माखन चोरी की लीलाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।1
- ****शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 👉रोजा पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को महिला की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने आरोपी खुशमोहम्मद को मुकरमपुर बाजार के पास से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और विपिन नैन शामिल रहे।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- दुकान से 12 कुंतल कोयला चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद दुकान से 12 कुंतल कोयला चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद तिलहर। थाना तिलहर पुलिस ने दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी करने के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 किलोग्राम काला कोयला और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला बनवारीपुर निवासी बादशाह ने दो सितंबर को अपनी दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी होने की शिकायत की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीन सितंबर की रात द रेनेसां एकेडमी के पास से तस्लीम पुत्र मो. हनीफ निवासी बहादुरगंज और अर्जुन उर्फ ध्रुव पुत्र धर्मेन्द्र निवासी कुंवरगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र करीब 22 और 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन प्लास्टिक सीमेंट बैग में करीब 70 किलोग्राम काला कोयला बरामद किया। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल वीरेन्द्र शामिल रहे।1