Shuru
Apke Nagar Ki App…
सचिव जी बर्थ सर्टिफिकेट देने के लिए 10000 रूपये का चढ़ावा मांगे थे, एंटी करप्शन के लोगों ने चढ़ावे के साथ धर लिया है। 📍गोंडा, उत्तर प्रदेश
Daily Taza News
सचिव जी बर्थ सर्टिफिकेट देने के लिए 10000 रूपये का चढ़ावा मांगे थे, एंटी करप्शन के लोगों ने चढ़ावे के साथ धर लिया है। 📍गोंडा, उत्तर प्रदेश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मृतक के भाई को गोला थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने एफआईआर दर्ज होने के बाद और शव जलने के उपरान्त थाने पर बुलाकर अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहां तेरी औकात की हमारे कहने के बावजूद भी शव जलाने से मना कर दिया तेरी क्या मजाल -तेरे बारे में सब पता कर लिया फूलबेहड़ तू कैसे आदमी हैं अपनी भलाई चाहता है तू चुप चाप बैठ वैसे सब लोगों को थाने की हवा खिलाएंगे तब सही हो जाएगा तभी मृतक के साथ आएं लोगों को भी डराया धमकाया जलील किया सब लोगों की थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने सबको जलील करते हुए कहा तुम लोगों की औकात दिखा देंगे, ऐ हमारा थाना है यहां के सरोकार हम है जो चाहेंगे वहीं होगा सब लोगों की नेतागिरी यही निकाल दूंगा। तभी दबी जुबान से धीरे स्वर में कहा मुझे पहचाना नहीं हम वहीं अम्बर सिंह है जिन्हें सदर विधायक को थप्पड़ लगवा दिया था मामला वहीं पर शान्त कर दिया तुम लोग दो पैसे की तमीज नहीं तुम लोग हमसे बहस कर रहे हो । अभी सालों सुधर जाओगे वहीं पर मौजूद सारे कांस्टेबलों ने घेराव कर लिया एक कांस्टेबल गलाबान पकड़ते हुए फोन छीन लिया बोला यहां विडियो बनाने की कोई परमीशन नहीं है। क्या कानून हमें किसी सरकारी कर्मचारी की अभद्रता का विडियो नहीं बना सकते। कब तक ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को सरकार अपनी छत्रछाया में पनाह देगी। योगी आदित्यनाथ शासनकाल में ऐसे घमंडी थाना प्रभारी अम्बर सिंह व उनके कांस्टेबलो पर कार्रवाई होगी या ऐसे मामला को रफा-दफा कर दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया की घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था घर के कमरे में सड़ा गला मेरी बहन का शव पड़ा था पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा जब शव घर के अंदर बंद था बाहर से ताला किसने डाला तो मेरी बहन की हत्या की गई है इसमें कोई शक नहीं यानी कोई बड़ी साज़िश रच कर ऐ सारा मामला रचा हैं जो हमारे बहन की कुरूरता से हत्या उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले आरोपी हमारी बहन की हत्या करके बिमारी से मरने का दवा कर रहे हैं इनके हत्या करने के पीछे के मास्टरमाइंड विनोद शुक्ला और मृतक की सौतन गुड्डी हैं सौतन की लड़की बेटू ने बताया जब हम आएं तो घर के बाहर बदबू आ रही थी तब हमने ताला तोड़कर अंदर गए तो कोई बिस्तर पर शव पड़ा था जिसे देखकर हम डर गये तो मौहल्ले वासी को बताया उसके बाद पुलिस आई तब जाकर पता चला ओ हमारी बड़ी मम्मी है जिनका शव हैं। बेटू के बयान से पता चलता है किसी ने बड़ी साज़िश रच कर एसी कुरुरता से हत्या करके बाहर से ताला बंद करके चला गया है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में ककरी चौराहे के पास कारी मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 55 वर्षीय मोहरम अली, पुत्र अहमद उमर, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह साइकिल से रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाकर गांव-गांव सामान बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। मोहरम अली के परिवार पर इस हादसे का गहरा असर पड़ा है। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनके एक बेटे व एक बेटी हैं। पिता की गंभीर हालत की खबर सुनकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध हैगुलशन पुत्री आजाद पत्नी अफजाल अहमदनिवासी बीरपुर कटराने अपनी ही पत्नी कोथाने के अपने पुलिस मित्र के आगे परोसने का काम कियापत्नी ने एतराज किया तो उसे घर से मारपीट कर भगा दिया और अपने मित्र पुलिस वाले की मिली भगत करके थाने पर प्रार्थना पत्र दिया हैकी ₹20000 लेकर पत्नी भाग गई घर सेजबकि थाने पर प्रार्थना द्वाराप्रार्थना पत्र दिया गया थादिया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गईजिससे प्राथमिक आपकी डर गई है औरपति कभी भी प्रार्थना केसम्मान इज्जतका सौदा उक्त पुलिस वाले कटरा थाने के संजय कुमार राय के साथ कर सकता हैकठोर कार्रवाई की मांग की जाती है1
- Post by Fariyad Ali1
- आग का गोला बनी पुलिस लाइन के पास ख़डी कार, दमकल कर्मियों ने मशक्क़त के बाद पाया काबू बहराइच। ज़िले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर ब्लॉक जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी की कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते देखते ही देखते कार आग के गोले मे तब्दील हो गयी। कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार श्रावस्ती जनपद के इकौना ब्लॉक में राकेश वर्मा की ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनाती है। बहराइच से इकौना ब्लॉक जाते समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया।4
- अच्छे कार्य करने वालों के लिए मंदिर मंदिर में जाना जरूरी नहीं यदि वह अच्छे कर्म करते हैं तो वही अच्छे कर्म भारी भूत हो जाते हैं और और जीवन में सब कुछ सफल मिलने मिलती है इसलिए मनीष को हमेशा साथ काम करना चाहिए2
- एंटी करप्शन के लोगों ने चढ़ावे के साथ धर लिया है। 📍गोंडा, उत्तर प्रदेश1
- आज दिनांक 01/05/2026 को AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा, युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब की अध्यक्षता में, थाना गंज, जनपद रामपुर के थाना प्रभारी (SHO) महोदय को एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध निरंतर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं नफरत फैलाने वाली वीडियो प्रसारित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। उक्त कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 153A (धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाना), 295A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) तथा आईटी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है। थाना प्रभारी महोदय द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए AIMIM प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि मामले में शीघ्र एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो AIMIM पार्टी द्वारा इस प्रकरण को उच्च स्तर पर ले जाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP), रामपुर को ज्ञापन/शिकायत पत्र प्रस्तुत कर संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। तहरीर प्रस्तुत करते समय निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे: - नगर अध्यक्ष: मोहम्मद आज़म उर्फ सोनू काटेवाला - वरिष्ठ कार्यकर्ता: आशिक रज़ा साहब - संगठन मंत्री: अहद यार खान - जिला महासचिव: जुनैद खान - युवा जिला महासचिव: आसिफ रज़ा मसूदी - युवा जिला महासचिव: दानिश गुल साहब - युवा जिला महासचिव: सूफियान रज़ा - यूथ नगर मुख्य महासचिव: फिरोज़ हुसैन - वरिष्ठ कार्यकर्ता: नासिर कुरैशी - अयूब अली - मोहम्मद तालिब AIMIM पार्टी स्पष्ट करती है कि समाज में किसी भी प्रकार की धार्मिक नफरत एवं वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध वह सदैव कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी और दोषियों को दंडित कराने हेतु हर संभव प्रयास करेगी। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर3
- बहराइच के नानपारा में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस के दौरान एक महिला जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त करने लगी। अधिकारियों के समक्ष महिला ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए न्याय की गुहार लगाई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन को अवैध तरीके से बेच दिया गया है और वह पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उसे अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। अब आवश्यक है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।1