Shuru
Apke Nagar Ki App…
गर्भवती महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट महिला के ब्लड बहने लगा पुलिस ने थाने से भगाया पुलिस ने घुटने टेक ए कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट सुश्री अनुष्का यादव थाना तिर्वा क्षेत्र के अंतर्गत गणपति महिला घर पर काम कर रही थी पड़ोसी घर में आकर अचानक मारपीटकरने लगे पति-पत्नी ने इतना मारा की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तिर्वा पुलिस ने महिला को थाने से भगा दिया महिला ने पुलिस अधीक्षक के दरबार पर लगाई फरियाद युवा पत्रकार अनुष्का यादव ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया
संविधान इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
गर्भवती महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट महिला के ब्लड बहने लगा पुलिस ने थाने से भगाया पुलिस ने घुटने टेक ए कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट सुश्री अनुष्का यादव थाना तिर्वा क्षेत्र के अंतर्गत गणपति महिला घर पर काम कर रही थी पड़ोसी घर में आकर अचानक मारपीटकरने लगे पति-पत्नी ने इतना मारा की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तिर्वा पुलिस ने महिला को थाने से भगा दिया महिला ने पुलिस अधीक्षक के दरबार पर लगाई फरियाद युवा पत्रकार अनुष्का यादव ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इस बंजारा बहन ने संजय बंजारा द्वारा गरीब बंजारा समाज के लोगों से किए जा रहे धन उगाही और आवास के नाम से लिए जा रहे 20/30 हजार रुपए की उजागर करती यह बहादुर महिला श्रीमति सरोज सिंह। इस बंजारा बहन ने संजय बंजारा द्वारा गरीब बंजारा समाज के लोगों से किए जा रहे धन उगाही और आवास के नाम से लिए जा रहे 20/30 हजार रुपए की उजागर करती यह बहादुर महिला श्रीमति सरोज सिंह। इसी को दलाली कहते हैं। Suheldev Bhartiya Samaj Party Yogi Adityanath Office Akhilesh Yadav ADGPI - Indian Army ABP News Ajit Saluja Aaj Tak Aaj Ka Satya Arun Rajbhar Arvind Rajbhar Om Prakash Rajbhar NBT Uttar Pradesh Manjinder Singh Sirsa Bjp Uttar Pradesh Mayawati Fans Club Mahesh Trivedi MYogiAdityanath MD Sajid Narendra Modi Nitin Nabin News Tank Nayab Saini Nation NOW Samachar Kunwar Avinash Singh Chauhan Keshav Prasad Maurya Republic Bharat PMO India : Report Card samajvadi Dimpal Yadav बंजारा एकता क्रांति मिशन Akash Nayyak1
- गर्भवती महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट महिला के ब्लड बहने लगा पुलिस ने थाने से भगाया पुलिस ने घुटने टेक ए कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट सुश्री अनुष्का यादव थाना तिर्वा क्षेत्र के अंतर्गत गणपति महिला घर पर काम कर रही थी पड़ोसी घर में आकर अचानक मारपीटकरने लगे पति-पत्नी ने इतना मारा की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तिर्वा पुलिस ने महिला को थाने से भगा दिया महिला ने पुलिस अधीक्षक के दरबार पर लगाई फरियाद युवा पत्रकार अनुष्का यादव ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया1
- *30 वर्षों से श्रीकृष्ण की छठी पर सजता आस्था का महाभंडारा, दर्जनों गांवों के लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद* कन्नौज। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल ठठिया क्षेत्र के भुन्ना मौजा स्थित धन्नापुर्वा गांव में देखने को मिली, जहां पिछले करीब 30 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। धन्नापुर्वा निवासी लोधी राकेश राजपूत पिछले तीन दशकों से अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छठी पर्व का आयोजन करते आ रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव के लोगों के सहयोग से उनके आवास पर आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर विशाल भंडारे का आयोजन कर गांव और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। राकेश राजपूत ने बताया कि शुरुआत में वह अपने स्तर से जन्माष्टमी और भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन करते थे, लेकिन समय के साथ यह आयोजन पूरे गांव का उत्सव बन गया। अब गांव के लोग भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की छठी के दिन गांव में रहने वाले लोगों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार तथा गांव की वे बहन-बेटियां भी विशेष रूप से पहुंचती हैं, जिनका विवाह हो चुका है। यही कारण है कि यह आयोजन हर वर्ष गांव में किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को मेज-कुर्सियों पर बैठाकर सम्मानपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारे में कढ़ी, चावल, सब्जी, पूरी, मालपुआ और विशेष राजस्थानी लड्डू परोसे गए। विशाल आकार के राजस्थानी लड्डू श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बताया गया कि एक लड्डू का वजन लगभग 300 ग्राम से भी अधिक था। देर शाम से ही भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, गिरीशचंद्र त्रिपाठी, रवि चतुर्वेदी, दीपक कटियार सहित सैकड़ों श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। तीन दशकों से लगातार निभाई जा रही इस धार्मिक परंपरा ने भगवान श्रीकृष्ण की छठी को धन्नापुर्वा गांव के सबसे बड़े सामाजिक और धार्मिक उत्सवों में शामिल कर दिया है।1
- यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में सड़कों पर उतरा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा - मंडी गेट से सदर तहसील तक निकाला विरोध मार्च, नियम वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग औरैया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट से विरोध मार्च शुरू किया, जो जेसीज चौराहे से होते हुए सदर तहसील पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘काला कानून वापस लो’ और ‘प्रावधानों को रद्द करो’ लिखी तख्तियां थीं। सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने आयोग के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने के साथ ही आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग रखी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर सामान्य वर्ग में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि औरैया से लेकर दिल्ली तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि प्रस्तावित नियमों को जल्द वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि इन प्रावधानों से समाज में शोषित और शोषक जैसी धारणा बनती है, जिसे सामान्य वर्ग स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कराने और एससी-एसटी कानून के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि सामान्य वर्ग को भी न्याय और समान अवसर मिलना चाहिए। सामान्य वर्ग को शोषक मानना उचित नहीं है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में सुधार को समय की मांग बताया।1
- सविता निषाद जिला फतेहपुर विधानसभा जाहानावाद मे निषाद पार्टी का कैडर कर सभी लोगो को 13 शितम्बर को प्रयागराज जाने की अपील की2
- श्रीजी अल्ट्रासाउण्ड क्लीनिक – आधुनिक तकनीक, सटीक जांच और बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक भरोसेमंद कदम। सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि अब ऊसराहार एवं आसपास के लोगों के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउण्ड सुविधा आपके अपने श्रीजी अल्ट्रासाउण्ड क्लीनिक, किशनी रोड, ऊसराहार, जनपद इटावा पर उपलब्ध है। यहाँ अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक मशीनों से जांच की सुविधा प्रदान की जाती है। अल्ट्रासाउण्ड में गर्भवती महिलाओं का रंगीन अल्ट्रासाउण्ड, कलर डॉप्लर (Colour Doppler), 3D/4D कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड तथा लेवल-II अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध है। अब बेहतर जांच के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं। कम समय में, उचित शुल्क पर, आधुनिक तकनीक के साथ विश्वसनीय अल्ट्रासाउण्ड जांच कराएं। आपकी सुविधा और विश्वास ही हमारी प्राथमिकता है। श्रीजी अल्ट्रासाउण्ड क्लीनिक पता:किशनी रोड, ऊसराहार, जनपद इटावा। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें: 9258132231, 8445132231 नोट: सभी जांचें लागू सरकारी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों (पीसीपीएनडीटी अधिनियम) के अनुरूप की जाती हैं। भ्रूण के लिंग की जानकारी देना या पूछना कानूनन प्रतिबंधित है।1
- कन्नौज के एसपी का आदेश नहीं मानती फरियादी भटक रहे हैं पुलिस नहीं करती है कार्रवाई कप्तान के आदेश की धज्जियां कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट तहसील तिर्वा के अंतर्गत थाना ठठिया निवासी रामकुमार की मां की हत्या कर दी गई थी यह आप रामकुमार का है कि उसके भाई ने ही उसकी मां की हत्या कर दी थी और पोस्टमार्टम कानपुर में कराया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसमें चोट के निशान दिखाई दिए गए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है फिर दर्ज नहीं कर रही है मेरी जान को खतरा है कन्नौज से ब्यूरो रिपोर्ट अनुष्का यादव1
- *पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला पंचायत सहायक, सुसाइड नोट में 7 नामजद—परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल* *सौरिख, कन्नौज* थाना सौरिख क्षेत्र के खड़िनी चौकी अंतर्गत राजपुर गांव निवासी बीपी सिंह कठेरिया (पुत्र रामनरायन कठेरिया), जो निजामपुर राजपुर ग्राम पंचायत में संविदा पंचायत सहायक के पद पर तैनात थे, का शव पंचायत भवन के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार बीपी सिंह सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे पंचायत भवन गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और ग्राम प्रधान शेखर कुमार से जानकारी ली। प्रधान ने बताया कि रोजगार सेवक बृजेश उर्फ बृजेंद्र यादव ने भी उनके गांव में न होने की बात कही थी। देर रात करीब 11 बजे तलाश के दौरान पंचायत भवन के मीटिंग हॉल की खिड़की से अंदर देखा गया तो बीपी सिंह पंखे से पीले रंग की प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटके हुए थे। नीचे टेबल रखी थी और पास में प्लास्टिक की कुर्सी उल्टी पड़ी मिली परिजनों ने मौके पर वीडियो बनाते हुए पंचायत भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर चाकू से रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब सामने आया कि मृतक ने पंचायत सहायक के ग्रुप में तीन पन्नों का सुसाइड नोट भेजा था। सुसाइड नोट के पहले पन्ने पर मौत का कारण दिव्या शाक्य को बताया गया है, जबकि अंतिम पन्ने पर “The End” लिखकर अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए गए हैं। नोट में दिव्या शाक्य के अलावा परमजीत, शिव (दिव्या की मौसी का लड़का), बृजेश उर्फ बृजेंद्र (रोजगार सेवक), पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू तथा कुछ अज्ञात लोगों पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने, जातिसूचक गाली-गलौज करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं मृतक के पिता रामनरायन कठेरिया ने दिव्या शाक्य समेत 7 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत भवन के सभी दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं, जबकि मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा मिला, जो नया बताया जा रहा है। जिससे घटना को लेकर संदेह गहराता जा रहा है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है *पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला पंचायत सहायक, सुसाइड नोट में 7 नामजद—परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल* *सौरिख, कन्नौज* थाना सौरिख क्षेत्र के खड़िनी चौकी अंतर्गत राजपुर गांव निवासी बीपी सिंह कठेरिया (पुत्र रामनरायन कठेरिया), जो निजामपुर राजपुर ग्राम पंचायत में संविदा पंचायत सहायक के पद पर तैनात थे, का शव पंचायत भवन के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार बीपी सिंह सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे पंचायत भवन गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और ग्राम प्रधान शेखर कुमार से जानकारी ली। प्रधान ने बताया कि रोजगार सेवक बृजेश उर्फ बृजेंद्र यादव ने भी उनके गांव में न होने की बात कही थी। देर रात करीब 11 बजे तलाश के दौरान पंचायत भवन के मीटिंग हॉल की खिड़की से अंदर देखा गया तो बीपी सिंह पंखे से पीले रंग की प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटके हुए थे। नीचे टेबल रखी थी और पास में प्लास्टिक की कुर्सी उल्टी पड़ी मिली परिजनों ने मौके पर वीडियो बनाते हुए पंचायत भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर चाकू से रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब सामने आया कि मृतक ने पंचायत सहायक के ग्रुप में तीन पन्नों का सुसाइड नोट भेजा था। सुसाइड नोट के पहले पन्ने पर मौत का कारण दिव्या शाक्य को बताया गया है, जबकि अंतिम पन्ने पर “The End” लिखकर अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए गए हैं। नोट में दिव्या शाक्य के अलावा परमजीत, शिव (दिव्या की मौसी का लड़का), बृजेश उर्फ बृजेंद्र (रोजगार सेवक), पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू तथा कुछ अज्ञात लोगों पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने, जातिसूचक गाली-गलौज करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं मृतक के पिता रामनरायन कठेरिया ने दिव्या शाक्य समेत 7 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत भवन के सभी दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं, जबकि मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा मिला, जो नया बताया जा रहा है। जिससे घटना को लेकर संदेह गहराता जा रहा है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है4