Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओम जय लक्ष्मी रामणा ,, आरती के साथ अंतिम दिन रामचंद्रपुर गांव में,गरुड़ पुराण पूजा हुई संपन्न सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में मृतक हुई पत्रकार की माता श्री देई को ,लखनऊ से लेकर क्षेत्र तक सम्मानित लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि दी ,और पंडित पुरोहित द्वारा गरुड़ पुराण पूजा का समापन किया, यह कथा विधि विधान के साथ संपन्न की गई, कथा में मुख्य रूप से हरी लाल वर्मा व राधेश्याम वर्मा , रंजीत वर्मा, शिवलाल वर्मा सहित पूरे परिवार सम्मिलित रहे
Ghanshyam Verma
ओम जय लक्ष्मी रामणा ,, आरती के साथ अंतिम दिन रामचंद्रपुर गांव में,गरुड़ पुराण पूजा हुई संपन्न सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में मृतक हुई पत्रकार की माता श्री देई को ,लखनऊ से लेकर क्षेत्र तक सम्मानित लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि दी ,और पंडित पुरोहित द्वारा गरुड़ पुराण पूजा का समापन किया, यह कथा विधि विधान के साथ संपन्न की गई, कथा में मुख्य रूप से हरी लाल वर्मा व राधेश्याम वर्मा , रंजीत वर्मा, शिवलाल वर्मा सहित पूरे परिवार सम्मिलित रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी में नदियों का रौद्र रूप बाढ़ से मचा हाहाकार नदियां उफान पर मकान पेड़ घाघरा में समाये 26 जिले बाढ़ की चपेट में लाखों की आबादी प्रभावित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। करीब 26 जिले बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं, जिससे लगभग चार लाख की आबादी प्रभावित हुई है। पीलीभीत में शारदा नदी का कटान तेज होने से किनारे बसे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज बहाव के चलते नदी किनारे बने मकान और विशाल पेड़ पानी में समा गए हैं। वहीं लखनऊ से सटे बाराबंकी में सरयू नदी की तेज धार के बीच मस्जिद का एक हिस्सा लटक गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर, कानपुर-उन्नाव में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की जरूरत है।1
- ओम जय लक्ष्मी रामणा ,, आरती के साथ अंतिम दिन रामचंद्रपुर गांव में,गरुड़ पुराण पूजा हुई संपन्न सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में मृतक हुई पत्रकार की माता श्री देई को ,लखनऊ से लेकर क्षेत्र तक सम्मानित लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि दी ,और पंडित पुरोहित द्वारा गरुड़ पुराण पूजा का समापन किया, यह कथा विधि विधान के साथ संपन्न की गई, कथा में मुख्य रूप से हरी लाल वर्मा व राधेश्याम वर्मा , रंजीत वर्मा, शिवलाल वर्मा सहित पूरे परिवार सम्मिलित रहे1
- युवती से अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच घायल जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवती से कथित अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने पहले घर के बाहर मौजूद युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोग धारदार हथियार व कटवासी लेकर घर पर पहुंच गए। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। रात में अमित हरिजन और सावन नशे की हालत में पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद युवती के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के महिला समेत अन्य लोग कथित तौर पर धारदार हथियार और कटवासी लेकर मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में 6 लोग के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कटवासी भी बरामद किए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक नफीस खान ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- सरिया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, वाहन सहित चोरी का माल बरामद सरिया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, वाहन सहित चोरी का माल बरामद सुलतानपुर। कूरेभार थाना पुलिस ने करीब 41 टन सरिया चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सरिया की अनुमानित कीमत 19 से 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सरिया लदा ट्रक और घटना में प्रयुक्त ट्रेलर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को ऐनपुर नहर के पास कार्रवाई करते हुए अभय मिश्रा (22) निवासी सराय कल्याण, थाना कादीपुर और चन्दन गौतम (19) निवासी सोनावां, थाना चांदा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ट्रक संख्या यूपी 45 टी 8071 में लदी करीब 41 टन सरिया तथा ट्रेलर संख्या एच आर38 एजे 0482 बरामद हुआ। मामले में निमेन्द्र गोयल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार एस ट्रेडर्स के माध्यम से मंगाई गई सरिया निर्धारित स्थान लखनऊ नहीं पहुंची थी। जांच में सरिया चोरी कर बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में जयदीप यादव और सौरभ समेत चार लोगों को प्रकाश में आया आरोपी बताया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।4
- आगामी त्योहारों एवं श्रीकृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* सुलतानपुर । आगामी त्योहारों एवं थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत सूरापुर में दिनांक 15/16.09.2026 को आयोजित होने वाले कृष्ण जी की बरही मेला को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण किया गया इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े सम्बन्धित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना गया पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर प्रभारी निरीक्षक थाना कादीपुर चौकी प्रभारी सूरापुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।2
- आगामी त्योहारों एवं श्री कृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा *दिनांक -12.09.2026* *जनपद- सुलतानपुर ।* *आगामी त्योहारों एवं श्री कृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* *सुलतानपुर। आगामी त्योहारों एवं थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत सूरापुर में दिनांक 15/16.09.2026 को आयोजित होने वाले कृष्ण जी की बरही मेला को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े सम्बन्धित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना गया।* पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना कादीपुर, चौकी प्रभारी सूरापुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*1
- थाना समाधान दिवस में राजस्व कर्मियों की गैरमौजूदगी, फरियादियों को हुई परेशानी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना अखण्डनगर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के निरीक्षक अपराध, राहुल नगर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय, बेलवाई चौकी प्रभारी सुखदेव यादव, एसएसआई संतोष कुमार राय, उपनिरीक्षक हैदर अली, देवेंद्र प्रताप सिंह परिहार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं, राजस्व विभाग के निरीक्षक और लेखपाल शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) का कार्य कराने में व्यस्त रहे। इसके चलते राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी थाना समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हो सके। राजस्व से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए आवेदन देना पड़ा। संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण मौके पर समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका और कई फरियादियों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे समाधान दिवस की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठे।1
- डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत* अयोध्या: बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने👇🏾1