मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी से पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा। *मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी से पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा।* नींव कार्यक्रम के तहत 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम सचिवों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सरपंचों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया गया जोर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे, एवं जनपद सीईओ आरोन के सहयोग से जनपद पंचायत गुना में नींव कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम सचिवों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पिरामल फाउंडेशन जनपद आरोन के संयुक्त प्रयास से किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को विकसित करना रहा। मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी के तोर पर प्रशिक्षण के दौरान पंचायत मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के गठन एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम मैनेजर सुश्री स्मिता दीक्षित, सीनियर प्रोग्राम लीडर श्री उधम सिंह लोधी एवं अंजली सिंह लेलीना डोले द्वारा प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर प्रभावी योजना, समन्वय, समीक्षा एवं समस्या समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में PMU के माध्यम से पंचायत में मासिक बैठक आयोजित करने, स्थानीय समस्याओं की पहचान एवं समाधान करने, पात्र बच्चों को विटामिन-ए की शत-प्रतिशत खुराक सुनिश्चित करने, प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में लर्निंग कॉर्नर विकसित करने तथा बच्चों की नियमित एवं सही ग्रोथ मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही बच्चों को पूरक पोषण आहार के प्रति जागरूक करने, आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह पैरेंट मीटिंग आयोजित करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास से जुड़े विभिन्न संकेतकों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सरपंचों एवं ग्राम सचिवों को इन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायत को बच्चों के लिए अनुकूल एवं सक्षम बनाने के लिए प्रेरित किया गया। नींव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए गांधी फेलो सुश्री लिलिना डोले एवं सुश्री अंजली सिंह द्वारा लगातार फील्ड स्तर पर पंचायतों के साथ समन्वय एवं सहयोग किया जाएगा। *सरपंचों के नेतृत्व विकास पर विशेष सत्र* नींव कार्यक्रम के ओरिएंटेशन के साथ ही सरपंचों के सेल्फ-लीडरशिप एवं नेतृत्व क्षमता विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को ट्री ऑफ़ लाइफ इनोसॉन ओर्केस्ट्रा नाम प्ले बैक Orchestra एवं इंट्रोडेक्टिन ऑफ़ बेल बिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से आत्म-जागरूकता, भावनात्मक समझ, सक्रिय सहभागिता, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल को विकसित करने का अनुभव कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों के विकास में पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रभावी बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की नींव कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों को केवल प्रशासनिक इकाई के रूप में नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सीखने और समग्र विकास के लिए सक्रिय एवं जिम्मेदार स्थानीय नेतृत्व के केंद्र के रूप में विकसित करना है

- मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।1
- केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बामौरी दौरे से ठीक पहले प्रशासन की नींद खुल गई है!" केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बामौरी दौरे से ठीक पहले प्रशासन की नींद खुल गई है! बामौरी की जिन सड़कों पर कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की मुसीबत बने हुए थे, वीआईपी दौरे के आते ही उन गड्ढों की आनन-फानन में भराई कर दी गई है। यह नज़ारा बामौरी एसबीआई बैंक शाखा के सामने का है, जहां महीनों से बदहाल पड़ी सड़क को दौरे के चलते रातों-रात दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।" काश! नेता जी हर महीने आते... क्योंकि जब तक वीआईपी का दौरा न हो, तब तक प्रशासन को जनता के गड्ढे नज़र नहीं आते! बामौरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से ठीक पहले महीनों से खुदी पड़ी सड़कों पर अचानक मरम्मत का काम शुरू हो गया। एसबीआई शाखा के सामने के गहरे गड्ढे भर दिए गए हैं। सवाल यही है कि जो काम महीनों से अटका था, वो वीआईपी दौरे के डर से चंद घंटों में कैसे हो गया?" सिंधिया के दौरे से पहले खुली प्रशासन की नींद! कई महीनों से बदहाल सड़कों के गड्ढे रातों-रात भरे गए बामौरी: SBI शाखा के सामने सड़क सुधार का काम तेज़ जनता का सवाल: क्या केवल वीआईपी दौरे पर ही सुधरेंगी सड़कें?1
- शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह1
- गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार वंश के वंशज सामने आएं ग्वालियर कोर्ट में मामला गुजरात क्षेत्र के शासकों में आज विदेशी षड्यंत्र का शिकार, गोचर गुजर गुज्जर के बाद, गुर्जर लिखकर जाती को क्षेत्र में बदलकर विवाद किया जा रहा है, जबकि क्षत्रिय राजपूत समाज से उनके वंशज मौजूद हैं सामने है,भारत सरकार लोकतंत्र में आरक्षण व्यवस्था कि समिक्षा करे, क्षत्रिय राजपूत समाज को लेकर सोचिए, हजारों वर्षों से बलिदान त्याग शोर्य पराक्रम वालीं कोम राजपूत समाज के द्वारा हर रियासत का रिकॉर्ड दांव भारत गणराज्य में विलय गवाह है फिर भी दस्तावेज कोर्ट में दिए गए हैं,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसी में से क्षत्रिय समाज के महिरभोज प्रतिहार वंश रहा है सभी भाई अपने हिसाब से सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जी को लेकर पोस्ट कर रहे है। अच्छी बात है महापुरुषों कि कोई जाती नहीं होती। लेकिन उनको जाती मे मत बाटो। अगर उनकी जाती का पता लगाना है तो किसी कि भी जाती उनके वंश से पता लगती है और उनके वंशज से। जो अभी नागौद रियासत के उनके वंशज कुंवरअरुणोदयसिंह है। आप उनसे ऐक बार बात करो। क्यों फालतू कि राजनीती के चक्र मे पढ़ रहे हो ..ये वीडियो उनके वंशज का है बाकि ये सब मामला ग्वालियर कोर्ट मे भी चल रहा है। उनसे जाकर पता करो सच्चाई का। क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अमर रहे🚩🙏🏻 क्षत्रियसम्राटमिहिरभोज #नागौद1
- पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा1
- UPI यूजर्स के लिए राहत: ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं, 96% मर्चेंट ट्रांजैक्शन भी MDR से मुक्त नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि Person-to-Person (P2P) सभी UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे लेन-देन की राशि कितनी भी हो। व्यापारियों को किए जाने वाले ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर भी MDR शून्य रहेगा। सरकार के अनुसार, छोटे व्यापारियों के लिए लागू जीरो-MDR व्यवस्था को मिलाकर करीब 96% Merchant-to-Merchant/Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। MDR केवल निर्धारित सीमा से ऊपर के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR कोई टैक्स नहीं है और न ही यह राशि सरकार या NPCI द्वारा वसूली जाती है। यह भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और पेमेंट ऐप प्रदाताओं सहित संबंधित पक्षों के बीच वितरित होती है, ताकि UPI इकोसिस्टम के संचालन और विस्तार को बनाए रखा जा सके। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में UPI पर करीब 24,509 मिलियन यानी 2,450.9 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹29.82 लाख करोड़ रही। केंद्र सरकार के मुताबिक नए MDR ढांचे का उद्देश्य आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना UPI व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है।1
- भारत बुद्ध का देश है सच बोलना ही पड़ा पंडित मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख को1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद में विधायक सिंघवी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम के तहत छीपाबड़ौद में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय विधायक *प्रताप सिंह सिंघवी* के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान छबड़ा प्रधान *हरिओम नागर*, मण्डल अध्यक्ष *हितेश वैष्णव*, नगर अध्यक्ष *अशोक पारिक*, राजेश सुमन, शिवनारायण नामदेव, अर्जुन सोनी और आशिक अहमद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2