Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, सेवा संकल्प अभियान:- 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol
Durgesh Kumar Gupta
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, सेवा संकल्प अभियान:- 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol
More news from Shahdol and nearby areas
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, सेवा संकल्प अभियान:- 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol1
- 452 स्वरों में गूंजा ‘वन्देमातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ मानपुर 🚩 जनचिंगारी एक्सक्लूसिव 452 स्वरों में गूंजा ‘वन्देमातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ मानपुर 150 वर्ष की गौरवगाथा पर विद्या भारती का ‘नमामि भारतम्’—अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने एक साथ किया सामूहिक गायन मानपुर/उमरिया। वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को मानपुर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम में विद्यालय परिसर एक साथ उठे 452 स्वरों से गूंज उठा। सुबह 11 बजे विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। जब 452 लोग एक साथ बोले—वन्देमातरम्! कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सामूहिक वन्देमातरम् का स्वर गूंजा, पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से भर उठा। भैया-बहिनों के साथ आचार्य परिवार, अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों ने सहभागिता कर मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एसडीएम हरनीत कौर का प्रेरक संदेश—संस्कारों की ताकत बताई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम मानपुर सुश्री हरनीत कौर ने कहा कि वन्देमातरम् भारतीय संस्कृति, एकता एवं अखंडता की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने अनुभव को साझा करते हुए एसडीएम ने बताया कि राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 40 अभ्यर्थियों में से 22 अभ्यर्थी सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षा प्राप्त करने वाले थे। उन्होंने इसे शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रशासनिक अमला भी बना राष्ट्रगान का सहभागी कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री हरनीत कौर कलसी, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी, जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ अंकित सीरोठिया एवं थाना प्रभारी बृजकिशोर गर्ग की उपस्थिति रही। अधिकारियों की मौजूदगी और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक हरीश कुमार विश्वकर्मा, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण शुक्ल, कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष दिनेश प्रसाद परौहा, सदस्य मुकेश चतुर्वेदी, पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी एवं कुलदीप गुप्ता, प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी, संयोजिका अर्चना गुप्ता, सहसंयोजिका योगिता तिवारी तथा कार्यक्रम संचालक अनुराग कुमार शुक्ल सहित समिति सदस्य आचार्य देवेन्द्र कुमार मिश्रा एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।4
- सेवा संकल्प अभियान:- 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol1
- 2½ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार रीवा से करीब 100 किमी दूर सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद किया रीवा। थाना समान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2½ वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बच्ची को रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में शिकारगंज के आगे स्थित एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से देर रात सकुशल दस्तयाब किया। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम सीधी जिले के शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अपहरण की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीवा श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया, वहीं मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपहरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 2½ वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार रीवा से करीब 100 किमी दूर सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद किया रीवा। थाना समान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2½ वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बच्ची को रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में शिकारगंज के आगे स्थित एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से देर रात सकुशल दस्तयाब किया। मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम सीधी जिले के शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अपहरण की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीवा श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया, वहीं मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपहरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है।1
- रीवा में सड़क की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ युवक, कालेज चौराहा पर दिया धरना।1
- ग्राम पंचायत कारीमाटी ग्राम लोहरा के आम जनता रोड के लिए परेशान हो रही1
- श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 25 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार के आज के दर्शन जय जय श्री राधे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे जय श्री राधे.........1
- *अमहिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *रीवा संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार , 04 मोटर सायकल बरामद,* पुलिस अधीक्षक रीवा श्री डॉक्टर गुरकरन सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्री आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर थाना स्टाफ के साथ मिलकर संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार कर मोटर सायकल बरामद किया। *घटना का विवरणः-* 1. दिनांक 02.09.026 को फरियादी मुकेश तिवारी पिता संपत प्रसाद तिवारी निवासी बिडवा थाना चोरहटा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर साइकिल आरटीआर अपाची से रोज की तरह संजय गांधी अस्पताल ड्यूटी आया था अपनी मोटर साइकिल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में खड़ा करके अंदर ड्यूटी चला गया था बाद ड्यूटी वापस आया तो देखा की मेरी मोटर साइकिल जिस जगह खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। 2. दिनांक 11.09.026 को फरियादी दिनेश साकेत पिता शिवनाथ साकेत निवासी गोदरी थाना मनगवा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर से अपने रिश्तेदार को संजय गांधी अस्पताल इलाज कराने गया था अपनी मोटर साइकिल को अस्पताल के मेन गेट के पास खड़ी करके अंदर इलाज कराने चला गया था बाद इलाज वापस आया तो देखा कि जिस जगह पर मैंने अपनी मोटर साइकिल खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। उपरोक्त दोनों रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान आरोपी गया प्रसाद केवट पिता रामखेलावन केवट उम्र 19 वर्ष निवासी काकलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना एवं दीपक केवट पिता नागेन्द्र केवट उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ी गोरगी थाना गुढ़ जिला रीवा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उक्त दोनों आरोपीयो द्वारा अपने पास मोटर सायकल रखना स्वीकार किया एवं 02 और मोटर सायकल बरामद कराए, जिससे आरोपीयो को मामले मे गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *जप्त मशरूका 04 नग मोटर सायकल* *अपची कीमती 90000/-* *पल्सर कीमती 80000/-* *02 स्प्लेंडर कीमती 120000/-* *कुल कीमती - 290000/- रु* *महत्वपूर्ण भूमिकाः*- *थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सउनि मनोज प्रजापति ,प्र आर केमला प्रसाद, मप्रआर. शबाना बेगम,आर विकाश तिवारी,आर अनुज सिंह ,आर शंकरदत्त, योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।*2