Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत बुघार कनैता मे ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध कुनिहार पवन सिंघ ग्राम पंचायत बुघार कनैता मे ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध कुनिहार पवन सिंघ
Journalist Pawan Kumar Singh
ग्राम पंचायत बुघार कनैता मे ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध कुनिहार पवन सिंघ ग्राम पंचायत बुघार कनैता मे ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध कुनिहार पवन सिंघ
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत बुघार कनैता मे ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध कुनिहार पवन सिंघ1
- शिमला नगर निगम मेयर के पद को लेकर भाजपा ने किया एमसी बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षदों ने पूछा कार्यकाल पूरा होने के बावजूद किस नियम के तहत पद पर बने हुए हैं मेयर। शिमला, नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में नगर निगम मेयर के कार्यकाल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दाैरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन की शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने मेयर के सदन चलाने को लेकर सवाल उठाए। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने पूछा कि मेयर के कार्यकाल को बढ़ाने वाले विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, ऐसे में वह किस हैसियत से सदन का संचालन कर रहे हैं। इस पर दोनों और से जमकर नारेबाजी और बहसबाजी हुई। भाजपा व कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। थोड़ी देर बाद जब फ़िर से कांग्रेस के पार्षदों सहित मेयर ने बैठक शुरू की, लेकिन विपक्ष ने फिर सदन में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस को महिला विरोधी करार देते हुए भाजपा पार्षदों ने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मेयर गुस्सा भी हुए और कृष्णानगर के पार्षद बिट्टू पन्ना को सस्पेंड करने की बात कही। हंगामे के बीच मेयर ने सदन की कार्यवाही शुरू की लेकिन भाजपा के पार्षद नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए। नगर निगम पार्षदों का कहना है कि मेयर को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस महिला विरोधी है क्योंकि अढ़ाई साल बाद मेयर पद पर महिला को बिठाया जाना था, लेकिन मेयर पद पर बने हुए हैं। ऊपर से भाजपा पार्षदों को सस्पेंड करने की बात कर रहे हैं। जबकि मेयर के पास ये अधिकार ही नहीं है। यहां सनद रहे कि शिमला नगर निगम के मेयर का कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर कोर्ट में सुनवाई 2 मार्च को है।याचिकाकर्ताओं की ओर पेश अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया है कि मेयर की नियुक्ति को तत्काल रद्द कर दिया जाए। सरकार ने मेयर के कार्यकाल को ढाई वर्ष से 5 वर्ष बढ़ाने को लेकर जो ऑर्डिनेंस राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा था, उसकी समय सीमा 6 जनवरी को खत्म हो गई है। अध्यादेश खत्म होने के बाद मेयर पद पर बने नहीं रह सकते हैं। मेयर का ढाई साल का कार्यकाल 14 नवंबर को खत्म हो गया था, उसके बाद रोस्टर के अनुसार महिला को यह सीट आरक्षित थी। ऐसे में मेयर अपने पद पर नहीं बने रह सकते और नगर निगम को तय रोस्टर के मुताबिक चुनाव करवाने होंगे। इसी मामले की लेकर शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ।4
- Post by Dev Raj Thakur1
- Post by Dinesh Kumar1
- karnatak1
- Post by Harish Chand4
- हमीरपुर। हमीरपुर के डुढाणा गांव में एक व्यक्ति की शादी करवाकर उसे लाखों का चूना लगाया गया है। यह शादी अगस्त 2025 में हुई थी। शादी के उपरांत दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही और छठे दिन बहाना बनाकर चली गई। उसके बाद दुल्हन लौटकर वापस नहीं आई। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी पर पांच लाख से अधिक का खर्च हो चुका है। पुलिस के पास पहुंचकर परिवार ने खर्च हो चुके रुपए दिलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन्हें अब दुल्हन नहीं चाहिए, लेकिन जो पैसा शादी के लिए खर्च हुआ है उसे दिलवाया जाए। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 को उसकी शादी करवाई गई थी। लुधियाना मछीवाड़ा में शादी करवाई गई थी। उसके उपरांत महिला चार से पांच दिन इसके साथ रही और बाद में इसे छोड़कर चली गई। महिला ने कहा कि वह एक दो दिन में वापस लौट आएगी, लेकिन आज तक नहीं आई। जिस बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपए दिया गया था, वह अब और लड़की से शादी करवाने की बात कह रहा है। बिचौलिए ने कहा कि मछीवाड़ा को चलो। आरोप लगाया कि पांच बार मछीवाड़ा गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छह बार मछीवाड़ा जाने पर भी 60 हजार रुपए खर्च हुआ है। मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि इस पीड़ित परिवार का मामला इनके पास आया है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया गया है। पुलिस विभाग से मांग है कि मामले की सही ढंग से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।4
- फिर चर्चा में HAS ओशिन शर्मा, सरकारी पद पर रहते ब्रांड प्रमोशन के वीडियो पर विवाद शिमला शहर की SDM ओशिन शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो है। इस वीडियो में वह एक कंपनी का पार्सल खोलते हुए उसके उत्पाद दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि उन्हें कंपनी का पहला पार्सल मिला है। वीडियो में वह उत्पादों को कैमरे के सामने उसी अंदाज में पेश करती हैं, जैसे किसी विज्ञापन या प्रमोशनल वीडियो में किया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि अब ओशिन शर्मा ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट से वीडियो कुछ लिख कर दिया है।1