भवन विहीन विद्यालय में पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर 123 बच्चे एक कमरे और आधे ब्लैकबोर्ड में सिमटी पांच कक्षाएं, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बैरिया पश्चिम चंपारण बैरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला आज भी भवन विहीन है। विद्यालय का अपना पक्का भवन नहीं होने के कारण यहां पढ़ने वाले 123 बच्चे पेड़ की छांव में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। बारिश या खराब मौसम के दौरान पंचायत भवन के एक कमरे में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। स्थिति यह है कि पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाएं एक ही कमरे में बैठाई जाती हैं। एक ब्लैकबोर्ड को आधा-आधा बांटकर अलग-अलग कक्षाओं को पढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी बन गई है। विद्यालय में पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक अमर कुमार श्रीमाली ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कई बार विभाग को पत्र भेजा गया है, परंतु अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी भवन विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को भेजी जा रही है।
भवन विहीन विद्यालय में पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर 123 बच्चे एक कमरे और आधे ब्लैकबोर्ड में सिमटी पांच कक्षाएं, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बैरिया पश्चिम चंपारण बैरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला आज भी भवन विहीन है। विद्यालय का अपना पक्का भवन नहीं होने के कारण यहां पढ़ने वाले 123 बच्चे पेड़ की छांव में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। बारिश या खराब मौसम के दौरान पंचायत भवन के एक कमरे में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। स्थिति यह है कि पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाएं एक ही कमरे में बैठाई जाती हैं। एक ब्लैकबोर्ड को आधा-आधा बांटकर अलग-अलग कक्षाओं को पढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी बन गई है। विद्यालय में पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक अमर कुमार श्रीमाली ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कई बार विभाग को पत्र भेजा गया है, परंतु अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी भवन विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को भेजी जा रही है।
- घूर की चिंगारी से फूस की झोपड़ी में लगी आग नौतन। प्रखंड के धुमनगर पंचायत अंतर्गत सोफवा टोला में शुक्रवार1
- चलती कार में लगी भीषण आ'ग, सड़क पर मची अफरातफरी बेतिया–मोतिहारी मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नानोसती के पास अचानक एक कार में आ'ग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर ज'लने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आ'ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर गाड़ी जलती देख मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आ'ग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आ'ग लगते ही चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी थी और आग लगने की असली वजह क्या है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। #बेतिया #मोतिहारीरोड #कारमेंआग #फायरब्रिगेड #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #अग्निकांड7
- शुक्रवार के दिन मझौलिया स्थित रैंबो इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में चल रहा मेंटर्स क्लासेज के वर्ष 2025-26 मैट्रिक छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के निर्देशक डी के पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,आदि शिक्षक ने मैट्रिक के विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों की उज्वल भविष्य की कामना की ।विदाई समारोह में शामिल हुए छात्र छात्राओं में सजदा प्रवीण,राशि कुमारी,रोमा कुमारी ,विवेक कुमार,रोहित कुमार आदि छात्र छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।कोचिंग संस्थान के निर्देशक गौरव कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी कड़ी परिश्रम और लग्न के साथ पढ़ाई करते हैं उनको सफलता निश्चित मिलती है। इस अवसर पर महेंद्र पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,सूरज कुमार,शिक्षिका मिक्कू कुमारी, प्रिया कुमारी पूजा कुमारी ,रानी कुमारी आदि शामिल रहे।4
- नौतन / विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम टेवो फाउंडेशन के द्वारा "रेड कार्पेट डे" के अवसर पर विक्टोरिया मिशन गहिरी के प्रांगण में दिव्यांग लोगों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत 28 महिला एवं 47 पुरुषों दिव्यांग जनों का चयन कर उन्हें राजा,रानी का मुकुट तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गहिरी अनुप लाल यादव, उत्तर तेल्हुआ पंचायत के मुखिया संत कुमार यादव उपस्थित रहे। जिन्हें केटलक एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम सिस्टर नालनी देख रेख में हुआ। सिस्टर नालनी ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व में दसवी बार मनाया गया है। जबकि इंडिया में दूसरी बार विक्टोरिया मिशन गहिरी में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर बराबर का दर्जा दिलाना है।कार्यक्रम के दौरान गहिरी मिशन के बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जों काफी आनंददायक रहा।इस दौरान अतिथियों ने ताली बजाकर बच्चियों के हौसले को बढ़ाया। विशेष अतिथियों में बेतिया महाराजा के पुरोहित फादर हेन्ड्री श्रदय, रीड के संचालक फादर रंजन,पटना नेट्रोड्रम सिस्टर्स सोसाइटी के सिस्टर रुबी, सुनिता, दिपीका, नमिता, प्रसन्ना, अभिवाभक गण सहित गहिरी मिशन के सिस्टर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।1
- नौतन प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ राजकीय जनता हाई स्कूल 10+2 के प्रांगण में पश्चिम बंगाल सिवान के खिलाड़ियों के बीच घमासान खेल हुआ बाजी मारी पश्चिम बंगाल विजय घोषित हुई अमर यादव भूमि पूजन किया मौके पर बाबा भागवत डिग्री कॉलेज की अध्यक्ष विभूति नारायण राय सचिव उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी कैलाश सहनी सरपंच राजू ठाकुर अवध सहनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे1
- तेल्हुआ के दक्षिण तेल्हुआ जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला शुक्रवार को सिवान और बंगाल की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक मैदान में उपस्थित रहे और हर पास, शॉट और गोल पर जोरदार तालियों और नारों से माहौल को रोमांचक बना दिया। खेल से पहले मुख्य अतिथि राजद के जिला महासचिव अमर यादव, नवयुवक फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विभूति नारायण राय, सचिव उमाशंकर राय, मुखिया संघ अध्यक्ष अनुप लाल यादव, पूर्व मुखिया मुरलीधर सहनी और मुखिया संत यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका परिचय प्राप्त किया। मुकाबले की शुरुआत से ही बंगाल की टीम सिवान पर भारी नजर आई। सिवान की टीम में नाइजीरिया के विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने खेल में अपनी ताकत दिखायी। मध्यांतर के बाद सिवान ने पेनाल्टी के जरिए गोल कर बढ़त हासिल की और खेल पर अपनी पकड़ मजबूत की। लेकिन कुछ ही मिनटों में बंगाल की टीम ने बराबरी का गोल दागकर मुकाबले में वापसी की और रोमांच को बनाए रखा। खेल समाप्ति के बाद अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंततः पांच-पांच ट्राई ब्रेकर में बंगाल की टीम ने एक गोल की बढ़त हासिल कर सिवान को हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हजारों दर्शकों की उपस्थिति और उनका जोश इस मुकाबले की रोमांचकता को और बढ़ा गया, जिससे टूर्नामेंट की गरिमा और उत्साह दोनों देखते ही बन रहे थे।1
- एक कमरे और आधे ब्लैकबोर्ड में सिमटी पांच कक्षाएं, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बैरिया पश्चिम चंपारण बैरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला आज भी भवन विहीन है। विद्यालय का अपना पक्का भवन नहीं होने के कारण यहां पढ़ने वाले 123 बच्चे पेड़ की छांव में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। बारिश या खराब मौसम के दौरान पंचायत भवन के एक कमरे में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। स्थिति यह है कि पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाएं एक ही कमरे में बैठाई जाती हैं। एक ब्लैकबोर्ड को आधा-आधा बांटकर अलग-अलग कक्षाओं को पढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी बन गई है। विद्यालय में पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक अमर कुमार श्रीमाली ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कई बार विभाग को पत्र भेजा गया है, परंतु अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी भवन विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को भेजी जा रही है।1
- दिव्यांग जनों को पहनाया गया मुकुट नाइट टू शाइन के तहत समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास1
- नौतन अंचलाधिकारी अल्का कुमारी लगाई जानता दरबार सौ से ज्यादातर मे पहचे फरियादी1