logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद राजपुर में एल्डरमैन नियुक्त चार नाम घोषित, स्वागत समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि राजपुर (बड़वानी)। नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में राजपुर नगर परिषद में चार एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए नामों में — आफताब राज (वार्ड 12), दीपक पटेल (वार्ड 13), प्रवीण जैन (वार्ड 4) एवं यशवंत कानपूरे (वार्ड 15) शामिल हैं। नव-नियुक्त एल्डरमैन के नगर परिषद पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश बर्मन, पार्षद दीपा हुकुमचंद गुप्ता, कालू पटवा, तोताराम धनगर, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, विशाल पटेल, राजू कुशवाहा, वार्ड 7 के वास्कले, जावेद कुरेशी, सीएमओ जगदीश धांगड़ एवं नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद राजपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इसे आगामी विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नव-नियुक्त एल्डरमैन से शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

1 hr ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

नगर परिषद राजपुर में एल्डरमैन नियुक्त चार नाम घोषित, स्वागत समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि राजपुर (बड़वानी)। नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में राजपुर नगर परिषद में चार एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए नामों में — आफताब राज (वार्ड 12), दीपक पटेल (वार्ड 13), प्रवीण जैन (वार्ड 4) एवं यशवंत कानपूरे (वार्ड 15) शामिल हैं। नव-नियुक्त एल्डरमैन के नगर परिषद पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश बर्मन, पार्षद दीपा हुकुमचंद गुप्ता, कालू पटवा, तोताराम धनगर, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, विशाल पटेल, राजू कुशवाहा, वार्ड 7 के वास्कले, जावेद कुरेशी, सीएमओ जगदीश धांगड़ एवं नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद राजपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इसे आगामी विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नव-नियुक्त एल्डरमैन से शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजपुर (बड़वानी)। नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में राजपुर नगर परिषद में चार एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए नामों में — आफताब राज (वार्ड 12), दीपक पटेल (वार्ड 13), प्रवीण जैन (वार्ड 4) एवं यशवंत कानपूरे (वार्ड 15) शामिल हैं। नव-नियुक्त एल्डरमैन के नगर परिषद पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश बर्मन, पार्षद दीपा हुकुमचंद गुप्ता, कालू पटवा, तोताराम धनगर, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, विशाल पटेल, राजू कुशवाहा, वार्ड 7 के वास्कले, जावेद कुरेशी, सीएमओ जगदीश धांगड़ एवं नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद राजपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इसे आगामी विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नव-नियुक्त एल्डरमैन से शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    1
    राजपुर (बड़वानी)। नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में राजपुर नगर परिषद में चार एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए नामों में —
आफताब राज (वार्ड 12), दीपक पटेल (वार्ड 13), प्रवीण जैन (वार्ड 4) एवं यशवंत कानपूरे (वार्ड 15) शामिल हैं।
नव-नियुक्त एल्डरमैन के नगर परिषद पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश बर्मन, पार्षद दीपा हुकुमचंद गुप्ता, कालू पटवा, तोताराम धनगर, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, विशाल पटेल, राजू कुशवाहा, वार्ड 7 के वास्कले, जावेद कुरेशी, सीएमओ जगदीश धांगड़ एवं नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद राजपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इसे आगामी विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नव-नियुक्त एल्डरमैन से शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़वानी में एक पिता की रिटायरमेंट की कहानी हमें प्रेरणा देती है कि सेवानिवृत्ति किसी मेडल से कम नहीं है। यह खबर हमें बताती है कि जब बच्चे अपने पिता के रास्ते पर चलते हैं तो वे न केवल अपने पिता का सम्मान करते हैं बल्कि उनकी सेवानिवृत्ति को भी एक सम्मान के रूप में देखते हैं। यह हिंदी न्यूज की एक अनोखी खबर है जो हमेंiयह याद दिलाती है कि एक पिता एक रोल मॉडल होता है और उसकी सेवानिवृत्ति एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होता है। बड़वानी की इस खबर में हमें यह देखने को मिलता है कि कैसे एक पिता की सेवानिवृत्ति उसके परिवार के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है और यह कैसे एक प्रेरणा का स्रोत बनती है। यह न्यूज हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि सेवानिवृत्ति किसी मेडल से कम नहीं है और यह एक पिता के जीवन में एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। बड़वानी की यह खबर हमें प्रेरित करती है और हमें यह याद दिलाती है कि एक पिता का सम्मान और प्रेम किसी भी चीज से कम नहीं है।
    2
    बड़वानी में एक पिता की रिटायरमेंट की कहानी हमें प्रेरणा देती है कि सेवानिवृत्ति किसी मेडल से कम नहीं है। यह खबर हमें बताती है कि जब बच्चे अपने पिता के रास्ते पर चलते हैं तो वे न केवल अपने पिता का सम्मान करते हैं बल्कि उनकी सेवानिवृत्ति को भी एक सम्मान के रूप में देखते हैं। यह हिंदी न्यूज की एक अनोखी खबर है जो हमेंiयह याद दिलाती है कि एक पिता एक रोल मॉडल होता है और उसकी सेवानिवृत्ति एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होता है। बड़वानी की इस खबर में हमें यह देखने को मिलता है कि कैसे एक पिता की सेवानिवृत्ति उसके परिवार के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है और यह कैसे एक प्रेरणा का स्रोत बनती है। यह न्यूज हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि सेवानिवृत्ति किसी मेडल से कम नहीं है और यह एक पिता के जीवन में एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। बड़वानी की यह खबर हमें प्रेरित करती है और हमें यह याद दिलाती है कि एक पिता का सम्मान और प्रेम किसी भी चीज से कम नहीं है।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वानी।जिले के ग्राम सजवानी में मक्का की फसल पूरी तरह से सूखकर बर्बाद होने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रभावित किसान संजय बर्फा (पिता हेमचंद बर्फा) एवं काना (पिता बाबुल राठौर) ने शिव एग्रो, सेगांव फाटा बड़वानी से मक्का 9459 सिखर किस्म का बीज खरीदा था। किसानों का आरोप है कि बीज विक्रेता द्वारा उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि उक्त बीज में “सुखने की बीमारी” नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत रही। किसानों के अनुसार, फसल की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद पौधे अचानक सूखने लगे और स्थिति इतनी खराब हो गई कि पूरी फसल बिना भुट्टे के ही नष्ट हो गई। खेतों में खड़ी मक्का सूखकर खत्म हो गई, जिससे किसानों को उत्पादन का एक भी दाना प्राप्त नहीं हुआ। इस नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि उन्होंने बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर काफी खर्च किया था। पीड़ित किसान संजय बर्फा ने बताया, “हमें दुकानदार ने भरोसा दिलाया था कि इस बीज से कोई बीमारी नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन पूरी फसल सूख गई। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। हमने कई बार दुकानदार से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।” मामले को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के माध्यम से कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विभाग बड़वानी को लिखित आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है। आवेदन में बीज की गुणवत्ता की जांच कर संबंधित कंपनी और विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। किसानों ने बिल की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न की है। वहीं इस पूरे मामले में शिव एग्रो के संचालक राधेश्याम काग ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बीज पूरी तरह सही था और यदि बीज में खराबी होती तो अंकुरण ही नहीं होता या पौधे विकसित नहीं होते। उनके अनुसार, यह समस्या “विल्ट” बीमारी के कारण हो सकती है, जो वर्तमान में कई प्रकार की मक्का वैरायटी में देखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या जमीन की उर्वरता और पोषक तत्वों की कमी से जुड़ी हो सकती है, न कि बीज की गुणवत्ता से।राधेश्याम काग ने बताया, “हमारे यहां से कई किसानों ने यही बीज लिया है, लेकिन ऐसी शिकायत कहीं और से नहीं आई है। यह जमीन की समस्या या मौसमी प्रभाव हो सकता है। फिर भी यदि जांच होती है तो हम सहयोग करेंगे।”
    1
    बड़वानी।जिले के ग्राम सजवानी में मक्का की फसल पूरी तरह से सूखकर बर्बाद होने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रभावित किसान संजय बर्फा (पिता हेमचंद बर्फा) एवं काना (पिता बाबुल राठौर) ने शिव एग्रो, सेगांव फाटा बड़वानी से मक्का 9459 सिखर किस्म का बीज खरीदा था। किसानों का आरोप है कि बीज विक्रेता द्वारा उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि उक्त बीज में “सुखने की बीमारी” नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत रही।
किसानों के अनुसार, फसल की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद पौधे अचानक सूखने लगे और स्थिति इतनी खराब हो गई कि पूरी फसल बिना भुट्टे के ही नष्ट हो गई। खेतों में खड़ी मक्का सूखकर खत्म हो गई, जिससे किसानों को उत्पादन का एक भी दाना प्राप्त नहीं हुआ। इस नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि उन्होंने बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर काफी खर्च किया था।
पीड़ित किसान संजय बर्फा ने बताया,
“हमें दुकानदार ने भरोसा दिलाया था कि इस बीज से कोई बीमारी नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन पूरी फसल सूख गई। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। हमने कई बार दुकानदार से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।”
मामले को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के माध्यम से कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विभाग बड़वानी को लिखित आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है। आवेदन में बीज की गुणवत्ता की जांच कर संबंधित कंपनी और विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। किसानों ने बिल की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न की है।
वहीं इस पूरे मामले में शिव एग्रो के संचालक राधेश्याम काग ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बीज पूरी तरह सही था और यदि बीज में खराबी होती तो अंकुरण ही नहीं होता या पौधे विकसित नहीं होते। उनके अनुसार, यह समस्या “विल्ट” बीमारी के कारण हो सकती है, जो वर्तमान में कई प्रकार की मक्का वैरायटी में देखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या जमीन की उर्वरता और पोषक तत्वों की कमी से जुड़ी हो सकती है, न कि बीज की गुणवत्ता से।राधेश्याम काग ने बताया,
“हमारे यहां से कई किसानों ने यही बीज लिया है, लेकिन ऐसी शिकायत कहीं और से नहीं आई है। यह जमीन की समस्या या मौसमी प्रभाव हो सकता है। फिर भी यदि जांच होती है तो हम सहयोग करेंगे।”
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • निवाली में श्रीराम कथा के आठवें दिन शबरी और केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन ईश्वर केवल भाव व भक्ति के भुखे है शबरी मिलन उदाहरण है केवट प्रसंग के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि भक्ति में कोई ऊंच-नीच नहीं होती। केवट का प्रभु के चरण पखारना और भगवान का उसे गले लगाना मानवता का सबसे बड़ा संदेश है। (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) ​निवाली,1 अप्रेल बुधवार गुमडीया रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदीर की स्थापना को एक वर्ष होने पर पंचमुखी मंदीर समिति व्दारा गुमडीया रोड पर कंचन जीजी के निवास के समीप मैदान पर 24 मार्च से 1 अप्रेल तक नौ दिवसीय नगर में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा वाचक पंडित रमेश शर्मा ने भक्त और भगवान के अनन्य प्रेम का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने शबरी के अटूट विश्वास और केवट के निस्वार्थ प्रेम के प्रसंगों को विस्तार से समझाया। ​​शबरी प्रसंग: पंडित शर्मा ने बताया कि कैसे शबरी के वर्षों के इंतजार और उनके जूठे बेरों को प्रभु श्रीराम ने सहज स्वीकार किया, जो यह दर्शाता है कि ईश्वर केवल प्रेम और भक्ति के भूखे हैं। ​केवट संवाद: केवट प्रसंग के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि भक्ति में कोई ऊंच-नीच नहीं होती। केवट का प्रभु के चरण पखारना और भगवान का उसे गले लगाना मानवता का सबसे बड़ा संदेश है। ​कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।
    4
    निवाली में श्रीराम कथा के आठवें दिन शबरी और केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
ईश्वर केवल भाव व भक्ति के भुखे है शबरी मिलन उदाहरण है
केवट प्रसंग के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि भक्ति में कोई ऊंच-नीच नहीं होती। केवट का प्रभु के चरण पखारना और भगवान का उसे गले लगाना मानवता का सबसे बड़ा संदेश है।
(स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) 
​निवाली,1 अप्रेल बुधवार गुमडीया रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदीर की स्थापना को एक वर्ष होने पर पंचमुखी मंदीर समिति व्दारा गुमडीया रोड पर कंचन जीजी के निवास के समीप मैदान पर 24 मार्च से 1 अप्रेल तक नौ दिवसीय  नगर में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा वाचक पंडित रमेश शर्मा ने भक्त और भगवान के अनन्य प्रेम का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने शबरी के अटूट विश्वास और केवट के निस्वार्थ प्रेम के प्रसंगों को विस्तार से समझाया।
​​शबरी प्रसंग: पंडित शर्मा ने बताया कि कैसे शबरी के वर्षों के इंतजार और उनके जूठे बेरों को प्रभु श्रीराम ने सहज स्वीकार किया, जो यह दर्शाता है कि ईश्वर केवल प्रेम और भक्ति के भूखे हैं।
​केवट संवाद: केवट प्रसंग के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि भक्ति में कोई ऊंच-नीच नहीं होती। केवट का प्रभु के चरण पखारना और भगवान का उसे गले लगाना मानवता का सबसे बड़ा संदेश है।
​कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    4 hrs ago
  • बड़वानी। 6 वर्षीय बच्ची की आहारनली में एक सिक्का अटक गया,जिसे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद निकाला। बच्ची की बचाई जान।
    1
    बड़वानी। 6 वर्षीय बच्ची की आहारनली  में एक सिक्का अटक गया,जिसे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद निकाला। बच्ची की बचाई जान।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट: चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते को वाहन से कुचलने और उसके मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को कॉलोनी की सड़क पर बैठे एक पालतू कुत्ते को स्कॉर्पियो चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर कुचल दिया। इस घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बात करने पहुंचे मालिक पर किया हमला अगले दिन 30 मार्च को कुत्ते का मालिक विशाल बोरासी आरोपियों के घर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर विशाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान विशाल ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। चार आरोपियों पर केस दर्ज नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में जनार्दन वैष्णव, पंकज वैष्णव, रेखा वैष्णव और बालचंद, सभी निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर मारपीट की धाराओं के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप मेंएससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट:
चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते को वाहन से कुचलने और उसके मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को कॉलोनी की सड़क पर बैठे एक पालतू कुत्ते को स्कॉर्पियो चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर कुचल दिया। इस घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
बात करने पहुंचे मालिक पर किया हमला
अगले दिन 30 मार्च को कुत्ते का मालिक विशाल बोरासी आरोपियों के घर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर विशाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
मारपीट के दौरान विशाल ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है।
चार आरोपियों पर केस दर्ज
नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में जनार्दन वैष्णव, पंकज वैष्णव, रेखा वैष्णव और बालचंद, सभी निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों पर मारपीट की धाराओं के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप मेंएससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • सेंधवा। मध्यप्रदेश शासन के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद सेंधवा में 6 पार्षदों की नियुक्ति के बाद शहर में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर मार्निंग ग्रुप के दो सक्रिय सदस्य सुनील अग्रवाल एवं अनिल वाघ को पार्षद बनाए जाने पर ग्रुप द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 6 बजे मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने नव नियुक्त पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद निवाली रोड पर ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप से जुड़े अन्य पार्षद छोटू चौधरी एवं प्रकाश निकुम भी उपस्थित रहे और उन्होंने नव नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। ग्रुप के संरक्षक गिरधारी गोयल ने कहा कि यह पूरे ग्रुप के लिए गर्व का क्षण है और अब उनके सदस्य शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं गिरीश दर्शे एवं नगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री राजेश मिश्र ने भी इसे शहर के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। नव नियुक्त पार्षद सुनील अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। वहीं अनिल वाघ ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए शहर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे। इस दौरान प्रदीप नाईक, ललित पाटिल, सुभाष शर्मा, कमलेश पालीवाल, दिनेश अग्रवाल, राजू सोनी, अनिल सिंधाने, दिलीप चौहान, विनोद शर्मा, प्रभाकर पाटिल, मनोज शिम्पी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मार्निंग ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
    1
    सेंधवा। मध्यप्रदेश शासन के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद सेंधवा में 6 पार्षदों की नियुक्ति के बाद शहर में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर मार्निंग ग्रुप के दो सक्रिय सदस्य सुनील अग्रवाल एवं अनिल वाघ को पार्षद बनाए जाने पर ग्रुप द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
सुबह करीब 6 बजे मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने नव नियुक्त पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद निवाली रोड पर ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में ग्रुप से जुड़े अन्य पार्षद छोटू चौधरी एवं प्रकाश निकुम भी उपस्थित रहे और उन्होंने नव नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।
ग्रुप के संरक्षक गिरधारी गोयल ने कहा कि यह पूरे ग्रुप के लिए गर्व का क्षण है और अब उनके सदस्य शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं गिरीश दर्शे एवं नगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री राजेश मिश्र ने भी इसे शहर के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।
नव नियुक्त पार्षद सुनील अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। वहीं अनिल वाघ ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए शहर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
इस दौरान प्रदीप नाईक, ललित पाटिल, सुभाष शर्मा, कमलेश पालीवाल, दिनेश अग्रवाल, राजू सोनी, अनिल सिंधाने, दिलीप चौहान, विनोद शर्मा, प्रभाकर पाटिल, मनोज शिम्पी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मार्निंग ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.