नोकझोंक के बीच आखिरकार शुरू हुआ काम वर्षों से लंबित नाली और खड़ंजे का निर्माण शुरू, अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों को मिली राहत बूढनपुर विकासखंड अहरौला की ग्राम पंचायत मतलूबपुर में जल निकासी की समस्या को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और ग्रामीणों के विरोध के बाद आखिरकार सोमवार को नाली और खड़ंजे के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। गांव में वर्षों से नाली और खड़ंजे का निर्माण अतिक्रमण के चलते बाधित था। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने से उनका आक्रोश बढ़ता गया। बीते दिनों ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कई मकानों पर ‘घर बिकाऊ है’ के पोस्टर चिपका दिए थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि जल निकासी और सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश का विरोध किया जाएगा। मामले की खबर प्रमुखता से हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार बुढ़नपुर विवेकानंद और खंड विकास अधिकारी अहरौला संतोष कुमार समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों से नोकझोंक की स्थिति भी बनी। स्थिति को देखते हुए थाना अध्यक्ष अहरौला के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने के बाद वर्षों से बाधित पड़े नाली और खड़ंजे के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण आनंद गुप्ता ने कहा कि आखिरकार उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंची और प्रशासन ने नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। लंबे समय से ग्रामीण इस समस्या से परेशान थे। वहीं चंदू सोनकर ने कहा कि लगातार किए गए प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। प्रशासन द्वारा नाली का निर्माण शुरू कराए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण पूरा होने से वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। वहीं खड़ंजे का निर्माण पूरा होने से आवागमन भी सुगम होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य को जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में जल निकासी और आवागमन की समस्या दोबारा न खड़ी हो। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार बुढ़नपुर विवेकानंद, खंड विकास अधिकारी अहरौला संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी पूजा यादव, थाना अध्यक्ष अहरौला सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

- नोकझोंक के बीच आखिरकार शुरू हुआ काम वर्षों से लंबित नाली और खड़ंजे का निर्माण शुरू, अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों को मिली राहत बूढनपुर विकासखंड अहरौला की ग्राम पंचायत मतलूबपुर में जल निकासी की समस्या को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और ग्रामीणों के विरोध के बाद आखिरकार सोमवार को नाली और खड़ंजे के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। गांव में वर्षों से नाली और खड़ंजे का निर्माण अतिक्रमण के चलते बाधित था। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने से उनका आक्रोश बढ़ता गया। बीते दिनों ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कई मकानों पर ‘घर बिकाऊ है’ के पोस्टर चिपका दिए थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि जल निकासी और सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश का विरोध किया जाएगा। मामले की खबर प्रमुखता से हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार बुढ़नपुर विवेकानंद और खंड विकास अधिकारी अहरौला संतोष कुमार समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों से नोकझोंक की स्थिति भी बनी। स्थिति को देखते हुए थाना अध्यक्ष अहरौला के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने के बाद वर्षों से बाधित पड़े नाली और खड़ंजे के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण आनंद गुप्ता ने कहा कि आखिरकार उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंची और प्रशासन ने नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। लंबे समय से ग्रामीण इस समस्या से परेशान थे। वहीं चंदू सोनकर ने कहा कि लगातार किए गए प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। प्रशासन द्वारा नाली का निर्माण शुरू कराए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण पूरा होने से वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। वहीं खड़ंजे का निर्माण पूरा होने से आवागमन भी सुगम होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य को जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में जल निकासी और आवागमन की समस्या दोबारा न खड़ी हो। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार बुढ़नपुर विवेकानंद, खंड विकास अधिकारी अहरौला संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी पूजा यादव, थाना अध्यक्ष अहरौला सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।1
- डेंगू-मलेरिया से बचाव को गांवों में चला विशेष स्वच्छता अभियान आजमगढ़। डेंगू और मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सोमवार को राजस्व ग्राम चकगोरया में विद्यालय के आसपास और सड़क के दोनों पटरियों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाने के साथ ही नालियों की सफाई की और जगह-जगह जमा कचरे को हटाया। अभियान के दौरान लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। सहायक विकास पंचायत सुनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ ही मच्छरजनित और संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकना है। इस दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ रहें’ का संदेश दिया।3
- आजमगढ़: जन सेवा केंद्र संचालक पर बैंक खातों से धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में साइबर सेल और थाना मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर है। आरोपी के कब्जे से ₹15,630 नकद, 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, HP लैपटॉप, 2 माइक्रो ATM और बायोमैट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों की बैंक पासबुक, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धनराशि निकालने की बात सामने आई है। साथ ही ग्राम प्रधान की मुहर के कथित दुरुपयोग और कूटरचित प्रमाण पत्र से जुड़ी जांच भी की जा रही है। इस मामले में मेहनाजपुर थाने में BNS की संबंधित धाराओं और IT Act की धारा 66(C) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, लेन-देन और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। ⚠️ पुलिस के अनुसार मामला जांचाधीन है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। ❓ आपके क्षेत्र में जन सेवा केंद्रों से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत सामने आई है? अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए TV24 News Express को फॉलो करें।1
- अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |1
- अतरौलिया में विकास को रफ्तार — 44.50 लाख की लागत से बनी 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण, विधायक डॉ. संग्राम यादव ने सरकार को घेरा #AtrauliaNews #SangramYadavMLA #SamajwadiParty #AzamgarhNews #ChandrashekharYadav #AtrauliaDevelopment #MangurgarhSammelan #NewsUpdateUPUK #UPPolitics #Shorts #Viral1
- अतरौलिया: बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में आक्रोश, अंधेरे में सूखीपुर गांव के ग्रामीण1
- मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।3
- उच्चप्राथमिक विद्यालय मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन बूढनपुर आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव मुबारकपुर के परिसर में VIRBAC संस्था द्वारा प्रदान किए गए 70 सेट डेस्क ब्रैच का उद्घाटन कार्यक्रम तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं ICT तथा निपुण लक्ष्य के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री विनोद कुमार मौर्य का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में VIRBAC संस्था के ABM श्री रोशन कुमार तथा BO कृष्णकांत शुक्ला उपस्थित हुए। साथ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार मौर्य तथा राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह की गरिमा में उपस्थित थी। कार्यक्रम में ARP श्री निखिल कुमार सिंह,शैलेश सिंह पवन कुमार चौबे तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री नागेंद्र दुबे,हरिराम तिवारी,सुनील सिंह,पवन सिंह,मनोज दुबे,सर्वेश सिंह नीरज सिंह,वीरेंद्र शुक्ला,अभिनव सिंह, संतोष यादव,आशुतोष सिंह , तनीषा सिंह सहित अनेको शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा प्रवीण कुमार मिश्र द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर,रीता सिंह,तृप्ति रानी, सोना देवी तथा के द्वारा तैयार की गई बच्चियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। विद्यालय के स्टाफ श्री अकरम आजम श्री रामजतन मौर्य दिलीप कुमार तथा राम प्रकाश गुप्ता द्वारा आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।पूरा कार्यक्रम ग्राम प्रधान श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा संपन्न कराया गया।1