महिला दिवस पर पीपाङ रोङ की चार महिला रेल कर्मी सम्मानित जोधपुर रेल मंडल में पीपाड़ रोड पर कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। जोधपुर रेलवे क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन लिमिटेड की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी और सचिव प्रियंका चौधरी ने पीपाड़ रोड की महिला रेलकर्मी पप्पू देवी, रीता देवी, उमा देवी और रुकमा देवी को सम्मानित किया। यूपी आरएमएस के शाखा पदाधिकारी शंकर दयाल डूडी ने बताया कि सम्मान प्राप्त कर जब ये महिला कर्मचारी पीपाड़ रोड स्टेशन पहुंचीं तो सहकर्मी रेल कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक राज के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुराद अली, शंकर दयाल डूडी, सुशील कुमार, नवाज अली, शंकर चाहार, भूरा राम सहित अनेक रेल कर्मी मौजूद रहे।
महिला दिवस पर पीपाङ रोङ की चार महिला रेल कर्मी सम्मानित जोधपुर रेल मंडल में पीपाड़ रोड पर कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। जोधपुर रेलवे क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन लिमिटेड की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी और सचिव प्रियंका चौधरी ने पीपाड़ रोड की महिला रेलकर्मी पप्पू देवी, रीता देवी, उमा देवी और रुकमा देवी को सम्मानित किया। यूपी आरएमएस के शाखा पदाधिकारी शंकर
दयाल डूडी ने बताया कि सम्मान प्राप्त कर जब ये महिला कर्मचारी पीपाड़ रोड स्टेशन पहुंचीं तो सहकर्मी रेल कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक राज के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुराद अली, शंकर दयाल डूडी, सुशील कुमार, नवाज अली, शंकर चाहार, भूरा राम सहित अनेक रेल कर्मी मौजूद रहे।
- जोधपुर क्षेत्र मादलिया गांव में श्री श्री एक हजार आठ खाखीजी शंकरदास जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर 21 व 22 अप्रैल 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,आयोजन के तहत 21 अप्रैल, मंगलवार को सत्संग समारोह आयोजित होगा, जबकि 22 अप्रैल को प्रातः महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर संतों के दर्शन व धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।इस आयोजन में महाप्रसादी के लाभार्थी के रूप में श्रीमान डूंगाराम जी, पुत्र श्री मोडाराम जी नांगू देवासी, श्रीमान श्री किशन जी व किरताराम जी, महेंद्र जी (पुत्र डूंगाराम नांगू देवासी) शामिल हैं।इसके साथ ही पोते कुशाल महेश,विरेंद्र व नरेश तथा निवासी कोसाणा परिवार द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक व जनसुनवाई आयोजित ब्यावर में जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति, ब्यावर की नियमित मासिक बैठक एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, ब्यावर द्वारा की गई। इस दौरान सभी ब्लॉक एवं उपखण्ड कार्यालयों से अधिकारी वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से बैठक से जुड़े। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि सतर्कता समिति की बैठक में कुल 22 परिवादों पर चर्चा की गई, जिनमें से 6 परिवादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित प्रकरणों में दिव्यांग पेंशन आवेदन में आ रही तकनीकी समस्या का समाधान, अंबेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने, नया कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा रोड लाइट संबंधी समस्या का निराकरण सहित अन्य मामलों का समाधान किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 19 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र एवं प्रभावी रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त श्री श्रवण राम, तहसीलदार श्री हनुत सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।2
- राहगीरों ने पेश की मानवता की मिसाल पाली। शहर के नया गांव मार्ग पर गुर्जर समाज भवन के सामने देर रात्री एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरी से भरे डंपर और बलेनो कार के बीच हुई भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जन हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शैलेश खिलेरी उम्र 32 वर्ष निवासी सांचोर की मौत हो गई, वहीं उनके साथी डॉ. गौरव सिंह जोधा उम्र 28 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मंडिया रोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों अगले एयरबैग्स खुल गए हादसे के वक्त पीछे से आ रहे राहगीर निखिल सिंह भाटी और भरत प्रजापत व अन्य साथियों ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत पिकअप गाड़ी की मदद से दोनों घायल डॉक्टरों को जन अस्पताल पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बलवंताराम सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- भीषण गर्मी का अलर्ट, लू एवं तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क नागौर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।3
- best rate mrp5001
- *कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम मे 'अपने मोबाइल को चोरो से सुरक्षित रखें कुछ इस तरह से आप अपने मोबाइल को चोरी होने से बचा सकते हैं', के बारे मे आमजन को जागरूक करते हुए।*1
- नागौर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी टिकट सेंदड़ा का, लेकिन बस नहीं ले जा रही थी अंदर — यात्रियों ने जताई नाराज़गी ब्यावर। राजस्थान रोडवेज के ब्यावर डिपो की बस (संख्या RJ 14 PE 4799) में गुरुवार को चालक व परिचालक की मनमर्जी का मामला सामने आया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक पुरुष यात्री और एक महिला यात्री अपने दो बच्चों के साथ सेंदड़ा जाने के लिए बस में सवार हुए थे। परिचालक द्वारा उन्हें सेंदड़ा का टिकट तो दे दिया गया, लेकिन गंतव्य से पहले ही यात्रियों को यह कह दिया गया कि बस सेंदड़ा गांव के अंदर नहीं जाएगी और उन्हें बायपास हाईवे पर उतरना होगा। पाली से सेंदड़ा जा रहे दिव्यांग यात्री महेश टांक को भी सेंदड़ा का टिकट दिया गया, लेकिन उन्हें भी गांव के अंदर नहीं ले जाने की बात कही गई। वहीं, चंडावल से सेंदड़ा जा रही महिला यात्री को भी इसी तरह का जवाब मिला, जिससे यात्रियों और परिचालक के बीच बहस की स्थिति बन गई। गौरतलब है कि इस बस का निर्धारित स्टॉप सेंदड़ा गांव में है, इसके बावजूद अंदर जाने से इनकार किया गया। परेशान यात्रियों ने बस में बैठे-बैठे सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत को फोन कर समस्या बताई। उस समय शीतल प्रजापत बर बस स्टैंड पर सेंदड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। संयोगवश वही बस वहां पहुंची और वे भी उसमें सवार हो गईं। बस में चढ़ने के बाद उन्होंने दोनों यात्रियों से बात कर समस्या जानी और परिचालक से सेंदड़ा गांव में बस नहीं ले जाने का कारण पूछा, लेकिन परिचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद चालक व परिचालक ने बस को सेंदड़ा गांव के अंदर ले जाकर यात्रियों को उतारा। इस पर दिव्यांग यात्री महेश टांक और महिला यात्री ने सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत का आभार व्यक्त किया।1