logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुभ रविवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ रविवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।

1 hr ago
user_Sandeep shukla
Sandeep shukla
पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
1 hr ago

शुभ रविवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ रविवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।

More news from Panna and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग
ब्रेकिंग न्यूज़ देवेंद्र नगर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लगी आग 
आग लगने का कारण अज्ञात मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद साथ में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं पुलिस बल मौजूद आग में पाया काबू
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    23 hrs ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश बृजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश
    1
    जवाहर नवोदय विद्यालय  rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश  बृजपुर
जवाहर नवोदय विद्यालय rmkhiriya jila panna मध्यप्रदेश
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु Panna, Madhya Pradesh•
    1 day ago
  • देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप
    1
    देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप 
देबेन्द्र नगर के ग्रामीड़ मदयांचल बैंक में लगी आग 2दिन पहले बजा था आलार्म फिर भी नही चेते अधिकारी आरोप
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट पंजाब नेशनल बैंक स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।
    1
    @बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट  पंजाब नेशनल बैंक 
@बैंक की तिजोरी से मिले 17 करोड़ नकली नोट  पंजाब नेशनल बैंक 
स्थान: सोफिया मार्केट शाखा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशराशि: लगभग 17 करोड़ रुपये के संदिग्ध नकली नोटमामले का खुलासा: जयपुर स्थित आरबीआई (RBI) कार्यालय को कैश भेजने पर पैसों में कमी (शॉर्टेज) का पता चला था। इसके बाद बैंक की जांच और ऑडिट में नकली नोटों का यह बड़ा खेल सामने आया।
    user_JK NEWS 24*7
    JK NEWS 24*7
    News Anchor पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– पन्ना में श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर। एंकर– पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगरी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिलेभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा से पहले श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने समाज को संगठित रहने और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने आपसी भेदभाव समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस दौरान हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। डीजे की भक्तिमय धुनों और 'जय यादव, जय माधव' के जयघोष के बीच हजारों युवा उत्साह से झूमते और नृत्य करते नजर आए। जैसे-जैसे शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। शोभायात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर से पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा और गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती और पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर राधा-कृष्ण की झांकी का भव्य स्वागत किया। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। वहीं कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पन्ना नगरी गूंजती रही और जगह-जगह उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने जन्माष्टमी के इस आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव, सरपंच मोहाना ने किया। जिलेभर से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।
    3
    रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा
जिला पन्ना मध्यप्रदेश।

हेडलाइन–
पन्ना में श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा नगर।
एंकर–
पन्ना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को पन्ना नगरी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आई। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिलेभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शोभायात्रा से पहले श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोशनी यादव ने समाज को संगठित रहने और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने आपसी भेदभाव समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
इस दौरान हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद श्री जुगल किशोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
डीजे की भक्तिमय धुनों और 'जय यादव, जय माधव' के जयघोष के बीच हजारों युवा उत्साह से झूमते और नृत्य करते नजर आए। जैसे-जैसे शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया।
शोभायात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर से पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बलदेव मंदिर, कटरा और गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंची, जहां आरती और पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया।
रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर राधा-कृष्ण की झांकी का भव्य स्वागत किया। अजयगढ़ चौराहे पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने झांकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
वहीं कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पन्ना नगरी गूंजती रही और जगह-जगह उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने जन्माष्टमी के इस आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर यादव, सरपंच मोहाना ने किया। जिलेभर से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    1 day ago
  • पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर *पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर* सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश देने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर निकाला झारखंड का युवा अजय विश्वकर्मा, स्केटिंग के जरिए भारत की इस लंबी यात्रा पर निकले अजय विश्वकर्मा का आज कटनी के रास्ते मैहर आगमन हो रहा है अजय की यात्रा के आज 1 साल 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के जरिए पूरी नहीं हो जाती तब तक यह यात्रा अनवरत यूं ही चलती रहेगी। अभी अजय 17 राज्यों की सीमा को पार करते हुए मध्य प्रदेश के मैहर पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाना है।
    1
    पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर
*पैरों में पहिए, दिल में महादेव! स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला युवा, पहॅुचेगा मैहर*
सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश देने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर निकाला झारखंड का युवा अजय विश्वकर्मा, स्केटिंग के जरिए भारत की इस लंबी यात्रा पर निकले अजय विश्वकर्मा का आज कटनी के रास्ते मैहर आगमन हो रहा है   अजय की यात्रा के आज 1 साल 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के जरिए पूरी नहीं हो जाती तब तक यह यात्रा अनवरत यूं ही चलती रहेगी। अभी अजय 17 राज्यों की सीमा को पार करते हुए मध्य प्रदेश के मैहर पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाना है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद: पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल। उधार गुटका देने से मना करने और पुरानी उधारी मांगने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार 5 सितंबर को दोपहर में हुई बहस के बाद जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर लौटे,तो रात के समय दर्जनभर लोगो ने लाठी-डंडों, ईंटों और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। *उधार गुटका न देने पर शुरू हुआ विवाद* पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि दोपहर के समय एक युवक दुकान पर उधार राजश्री गुटका लेने आया था। जब उन्होंने पुराना बकाया मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान से बाहर निकलते ही बदमाशो ने विवाद बढ़ा दिया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। *रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के;घर में घुसकर की मारपीट* पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित अपने घर पहुंचे, तभी करीब 10 से 15 दबंग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परिवार के वृद्ध सदस्यों सहित लगभग 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। *पुराने लेनदेन और परोपकार की मिली सजा* घायल पीड़ित राकेश जैन (धल्लू जैन) ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि आरोपियों पर उनका पहले का भी 50 से 60 हजार रुपये का लेनदेन बकाया है। संकट के समय में शादी-ब्याह के लिए दिए गए पैसे मांगने पर दबंग अक्सर विवाद करते थे। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। घायलो में राहुल जैन (पिता: महेंद्र जैन), उम्र 28 वर्ष, महेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन), उम्र 62 वर्षराकेश जैन उर्फ धल्लू (पिता: सुक्कन लाला जैन)उम्र 42 वर्ष,अनीत जैन(पिता: सुक्कन लाला जैन),उम्र 32 वर्ष,राजेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन)उम्र 55 वर्ष,मनोज जैन (पिता:सोमचंद्र जैन)उम्र 45 वर्ष,नीलेश जैन (पिता: सुभाष चंद्र जैन)उम्र 35 वर्ष शामिल है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    4
    उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद:
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल।


उधार 'राजश्री' गुटका न देने पर विवाद:
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भड़के बदमाशों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल।
उधार गुटका देने से मना करने और पुरानी उधारी मांगने पर  एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार 5 सितंबर को दोपहर में हुई बहस के बाद जब वे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर घर लौटे,तो रात के समय दर्जनभर लोगो ने लाठी-डंडों, ईंटों और पत्थरों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
*उधार गुटका न देने पर शुरू हुआ विवाद*
पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि दोपहर के समय एक युवक दुकान पर उधार राजश्री गुटका लेने आया था। जब उन्होंने पुराना बकाया मांगते हुए उधार देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। दुकान से बाहर निकलते ही बदमाशो ने विवाद बढ़ा दिया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
*रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के;घर में घुसकर की मारपीट*
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित  अपने घर पहुंचे, तभी करीब 10 से 15 दबंग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परिवार के वृद्ध सदस्यों सहित लगभग 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
*पुराने लेनदेन और परोपकार की मिली सजा*
घायल पीड़ित राकेश जैन (धल्लू जैन) ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि आरोपियों पर उनका पहले का भी 50 से 60 हजार रुपये का लेनदेन बकाया है। संकट के समय में शादी-ब्याह के लिए दिए गए पैसे मांगने पर दबंग अक्सर विवाद करते थे। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। घायलो में राहुल जैन (पिता: महेंद्र जैन), उम्र 28 वर्ष, महेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन), उम्र 62 वर्षराकेश जैन उर्फ धल्लू (पिता: सुक्कन लाला जैन)उम्र 42 वर्ष,अनीत जैन(पिता: सुक्कन लाला जैन),उम्र 32 वर्ष,राजेंद्र जैन (पिता: दसई लाला जैन)उम्र 55 वर्ष,मनोज जैन (पिता:सोमचंद्र जैन)उम्र 45 वर्ष,नीलेश जैन (पिता: सुभाष चंद्र जैन)उम्र 35 वर्ष शामिल है।पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले स्केटर अजय ने सुनाया मैहर की सड़कों का हाल* *12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले स्केटर अजय ने सुनाया मैहर की सड़कों का हाल* सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश लेकर झारखंड के युवा अजय विश्वकर्मा स्केटिंग के जरिए देश की कठिन यात्रा पर निकले हैं। 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर निकले अजय विश्वकर्मा की यात्रा को एक साल से अधिक समय हो चुका है। 17 राज्यों की सीमाएं पार करने के बाद अब वे मध्यप्रदेश में प्रवेश कर मैहर की ओर बढ़ रहे हैं। अजय का कहना है कि जब तक स्केटिंग के जरिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका सफर अनवरत जारी रहेगा। इस यात्रा के माध्यम से वे युवाओं को सनातन संस्कृति से जुड़ने, नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दे रहे हैं। *NH-30 पर स्केटिंग ने बढ़ाई मुश्किलें* मैहर पहुंचने के दौरान अजय विश्वकर्मा को NH-30 की जर्जर और खराब सड़क से गुजरना पड़ा। जहां सामान्य वाहन चालकों के लिए सड़क की बदहाल स्थिति परेशानी का कारण बनती है, वहीं स्केटिंग करने वाले अजय के लिए यह सफर और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और असमतल रास्ते स्केटिंग के दौरान खतरा पैदा करते हैं। पहियों पर सफर करने वाले अजय को हर कदम बेहद संभलकर रखना पड़ा। ऐसे में उनकी यात्रा ने मैहर की सड़कों की बदहाली को भी सामने ला दिया। *अजय की स्केटिंग ने उठाए सड़क पर सवाल* एक ओर अजय विश्वकर्मा देशभर में युवाओं को स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश देते हुए हजारों किलोमीटर का सफर स्केटिंग से तय कर रहे हैं, वहीं मैहर में खराब सड़कें उनके संकल्प की परीक्षा लेती नजर आईं। यह है कि जब एक युवा स्केटिंग के जरिए देश की कठिन यात्रा कर सकता है, तो क्या जिम्मेदार विभाग NH-30 और शहर की प्रमुख सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में गंभीरता से काम नहीं कर सकते? अजय की यात्रा केवल धार्मिक आस्था और संकल्प की कहानी नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाली सड़क, व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक तस्वीर भी सामने ला रही है। मैहर की जर्जर सड़कों से गुजरते हुए अजय ने जिस मुश्किल का सामना किया, उसने एक बार फिर सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैरों में पहिए और दिल में महादेव लेकर निकला यह युवा अपने संकल्प पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन मैहर की सड़कें उसकी राह आसान करने के बजाय मुश्किल जरूर बढ़ा रही हैं।
    1
    *12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले स्केटर अजय ने सुनाया मैहर की सड़कों का हाल*
*12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले स्केटर अजय ने सुनाया मैहर की सड़कों का हाल*
सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश लेकर झारखंड के युवा अजय विश्वकर्मा स्केटिंग के जरिए देश की कठिन यात्रा पर निकले हैं। 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर निकले अजय विश्वकर्मा की यात्रा को एक साल से अधिक समय हो चुका है। 17 राज्यों की सीमाएं पार करने के बाद अब वे मध्यप्रदेश में प्रवेश कर मैहर की ओर बढ़ रहे हैं।
अजय का कहना है कि जब तक स्केटिंग के जरिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका सफर अनवरत जारी रहेगा। इस यात्रा के माध्यम से वे युवाओं को सनातन संस्कृति से जुड़ने, नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दे रहे हैं।
*NH-30 पर स्केटिंग ने बढ़ाई मुश्किलें*
मैहर पहुंचने के दौरान अजय विश्वकर्मा को NH-30 की जर्जर और खराब सड़क से गुजरना पड़ा। जहां सामान्य वाहन चालकों के लिए सड़क की बदहाल स्थिति परेशानी का कारण बनती है, वहीं स्केटिंग करने वाले अजय के लिए यह सफर और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और असमतल रास्ते स्केटिंग के दौरान खतरा पैदा करते हैं। पहियों पर सफर करने वाले अजय को हर कदम बेहद संभलकर रखना पड़ा। ऐसे में उनकी यात्रा ने मैहर की सड़कों की बदहाली को भी सामने ला दिया।
*अजय की स्केटिंग ने उठाए सड़क पर सवाल*
एक ओर अजय विश्वकर्मा देशभर में युवाओं को स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश देते हुए हजारों किलोमीटर का सफर स्केटिंग से तय कर रहे हैं, वहीं मैहर में खराब सड़कें उनके संकल्प की परीक्षा लेती नजर आईं।
यह है कि जब एक युवा स्केटिंग के जरिए देश की कठिन यात्रा कर सकता है, तो क्या जिम्मेदार विभाग NH-30 और शहर की प्रमुख सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में गंभीरता से काम नहीं कर सकते?
अजय की यात्रा केवल धार्मिक आस्था और संकल्प की कहानी नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाली सड़क, व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक तस्वीर भी सामने ला रही है।
मैहर की जर्जर सड़कों से गुजरते हुए अजय ने जिस मुश्किल का सामना किया, उसने एक बार फिर सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पैरों में पहिए और दिल में महादेव लेकर निकला यह युवा अपने संकल्प पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन मैहर की सड़कें उसकी राह आसान करने के बजाय मुश्किल जरूर बढ़ा रही हैं।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची पत्नी: बोलीं— बिना बताए भारत लौटे, अब नहीं मिल रहे; 12 साल छोटे युवक से की थी शादी सतना (मध्य भारत न्यूज़): दुबई से सतना पहुंची एक महिला अपने लापता पति सुनील ठाकुर की तलाश में दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने सतना पुलिस से गुहार लगाते हुए पति को ढूंढने में मदद मांगी है। महिला के मुताबिक, उसके पति अचानक बिना कुछ बताए दुबई से भारत लौट आए। 31 जुलाई के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। महिला ने बताया कि उसने अपने से 12 साल छोटे युवक से शादी की थी। अचानक संपर्क टूटने के बाद वह बेहद परेशान है और उसने पुलिस प्रशासन से अपने पति को जल्द से जल्द खोजने की अपील की है।
    1
    पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची पत्नी: बोलीं— बिना बताए भारत लौटे, अब नहीं मिल रहे; 12 साल छोटे युवक से की थी शादी
सतना (मध्य भारत न्यूज़): दुबई से सतना पहुंची एक महिला अपने लापता पति सुनील ठाकुर की तलाश में दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने सतना पुलिस से गुहार लगाते हुए पति को ढूंढने में मदद मांगी है।
महिला के मुताबिक, उसके पति अचानक बिना कुछ बताए दुबई से भारत लौट आए। 31 जुलाई के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। महिला ने बताया कि उसने अपने से 12 साल छोटे युवक से शादी की थी। अचानक संपर्क टूटने के बाद वह बेहद परेशान है और उसने पुलिस प्रशासन से अपने पति को जल्द से जल्द खोजने की अपील की है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.