Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुंदरपुर वार्ड नंबर 9 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सिमडेगा:- नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9, सुंदरपुर में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने फीता काटकर कार्य की शुरुआत की, जबकि उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की, सहायक अभियंता (एई) रविंद्र प्रधान, आरमोगन हसीब सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Satyam kumar keshri
सुंदरपुर वार्ड नंबर 9 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सिमडेगा:- नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9, सुंदरपुर में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने फीता काटकर कार्य की शुरुआत की, जबकि उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की, सहायक अभियंता (एई) रविंद्र प्रधान, आरमोगन हसीब सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- सिमडेगा:- नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9, सुंदरपुर में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने फीता काटकर कार्य की शुरुआत की, जबकि उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की, सहायक अभियंता (एई) रविंद्र प्रधान, आरमोगन हसीब सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।1
- odisha Rourkela vedvyas mandir ka Saraswati kund1
- नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को टोटो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों में कोटाम किता निवासी प्रदीप तुरी (24), सुरेश लोहरा (22) व मुकेश लोहरा (29) शामिल है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की 11 अप्रैल को गांव में सरहुल मनाने के बाद शाम में घर आ रही थी। इसी दौरान जंगल के पास तीनों आरोपित ने नाबालिग को जबरन पकड़ कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके उपरांत किसी प्रकार पीड़िता अपने घर पहुुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इधर पीड़िता की मां के द्वारा थाना में आवेदन देते ही पुलिस के द्वारा टीम गठन कर उपरोक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।2
- Post by Pawan arya1
- पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, कुरुमगढ़ के सिविल गांव में मिला शव चैनपुर अंचल के कुरुमगढ़ थाना अंतर्गत सिविल गांव स्थित गोटू टोंगरी में रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अज्ञात अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से मृतक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है।घटना की सूचना मिलते ही कुरुमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिए के आधार पर मृतक को पहचानता है, या किसी के परिवार का कोई सदस्य लापता है, तो उसकी सूचना तत्काल कुरुमगढ़ थाना को दें।गोटू टोंगरी जैसे सुनसान इलाके में इस तरह की नृशंस हत्या की घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और चिंता देखी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- चैनपुर : वन विभाग की टीम ने कुरुमगड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत कातिंग पंचायत के ब्रह्मपुर गाँव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल की लकड़ियों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। तस्करों ने वन विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए कीमती लकड़ियों के ऊपर जलावन की लकड़ी बिछा रखी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने इसे धर दबोचा।जानकारी के अनुसार, वनपाल को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर क्षेत्र से साल के बेशकीमती बोटा को ट्रैक्टर में लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनपाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें क्यूआर टीम और वन विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे।वन विभाग की टीम ने जब ब्रह्मपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका और तलाशी ली, तो दंग रह गए। ट्रैक्टर के डाले में नीचे साल के मोटे-मोटे बोटा लोड थे, जिन्हें छिपाने के लिए ऊपर से जलावन की सूखी लकड़ियों की एक परत बिछाई गई थी। पकड़े गए ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था, जो इसे अवैध कार्यों में इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि करता है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फिलहाल ट्रैक्टर और उस पर लदी लकड़ी को कब्जे में लेकर वन परिसर लाया गया है। विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे किन लोगों का हाथ है और यह लकड़ी कहाँ ले जाई जा रही थी।1
- नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!1
- सिमडेगा:-जिले के बानो प्रखंड में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय जनसंवाद सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली एवं एस.आई.आर विषयों पर केंद्रित इस शिविर में जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा और महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी।शिविर में एस.आई.आर. प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक के रूप में सामरोम पौल तोपनो, सुचिता तिर्की और डॉ. इम्तियाज हुसैन ने बी.एल.ए. को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता, अधिकारों की समझ और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जैसे पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर विधायक भूषण बड़ा ने कहा कि जनसंवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भरोसे का पुल है। आज जरूरत है कि हम अपने अधिकारों को समझें और उनके लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएं। उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। पेसा कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में यह कानून सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, इसके लिए जागरूकता और भागीदारी बेहद जरूरी है। *अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं और युवा तभी संभव होगा असली बदलाव : जोसिमा खाखा* वहीं महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि जब महिलाएं और युवा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे, तभी असली बदलाव संभव होगा। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर नेतृत्व संभालने की अपील की और कहा कि पंचायत स्तर से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है। इसलिए हर बी.एल.ए. की भूमिका बेहद अहम है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी, प्रखंड प्रभारी सुरेश द्विवेदी, महासचिव हर्षित संगा, महासचिव अभिषेक बागे, मंडल अध्यक्ष समशेर अंसारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष सहदेव कोटवार, महासचिव शबन डांग, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग सहित 16 पंचायतों के 89 बूथों के बी.एल.ए. और कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।1