Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह तेजगढ़ में तिरंगा यात्रा हाई स्कूल तेजगढ़ से रेस्ट हाउस की ओर
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह तेजगढ़ में तिरंगा यात्रा हाई स्कूल तेजगढ़ से रेस्ट हाउस की ओर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोहbआज बुधवार दोपहर 12 बजे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों का विरोध किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़े हुए बिलों से महिलाएं और किसान परेशान हैं। एक महिला ने कहा "सरकार लाडली बहना को 1500 रुपये दे रही है, लेकिन उससे ज्यादा बिजली बिल आ रहा है, घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव ने कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, धरातल पर नहीं दिखतीं। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग खपत के अनुसार बिल दे और स्मार्ट मीटर की मनमानी पर रोक लगे। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, ओबीसी महासभा के राकेश सेन, मनीष अहिरवाल, दीपक अहिरवाल, सहदेव अहिरवाल, उत्तम अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी कटनी। नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक-17 बरगवां की अधिग्रहित भूमि की खरीद-फरोख्त और भवन अनुज्ञाओं के मामले में जिला प्रशासन अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की अनुमति दे दी है। जांच में सामने आया कि योजना की अधिग्रहित भूमि के विक्रय पर रोक के बावजूद कुछ जमीनों की रजिस्ट्रियां की गईं और भवन अनुज्ञाएं जारी हुईं। प्रशासन अब संबंधित रजिस्ट्रियां शून्य करने और भवन अनुज्ञाएं निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। साथ ही भूमि स्वामी पीआर डन एवं नियोलिन डन के खिलाफ कथित रूप से गलत शपथपत्र देकर जमीन बेचने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी है। योजना क्रमांक-17 की जमीन को लेकर विवाद 1991 से चला आ रहा है। करीब 3.453 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने का आदेश बाद में निरस्त कर दिया गया था। हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। जांच समिति ने भविष्य में जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए राजस्व अभिलेखों में प्रतिबंधित प्रविष्टि दर्ज करने की भी अनुशंसा की है। इस मामले में जमीन खरीदने वालों में शहर के कई प्रमुख नाम भी सामने आए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।1
- जिस दिन सरकार सत्ता परिवर्तन होगा उसे संजय सिंह ने मोदी के मुंह पर कह दिया1
- रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला — पन्ना, मध्यप्रदेश । हेडलाइन— पन्ना के मोहन्द्रा में अनोखा दरबार! श्रद्धालु नहीं, बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचते हैं धाम; भभूत से लकवा, टीबी, कैंसर और शुगर ठीक होने का दावा, 5 मंगलवार में रोग निदान की कही जा रही बात। एंकर— एक ऐसा धाम... जहां अर्जी लगाने के लिए न कोई शुल्क है, न कोई तय नियम।जहां श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में अलग-अलग बीमारियों से परेशान लोग भी पहुंचते हैं।दावा किया जाता है कि यहां महज भभूत ग्रहण करने और लगातार पांच मंगलवार आने से कई गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है। जी हां... हम यह दावा अपनी ओर से नहीं कर रहे, बल्कि यहां आने वाले लोगों और धाम के पीठाधीश के दावों को आपके सामने रख रहे हैं। मामला पन्ना जिले के पवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहन्द्रा का है, जहां गांव के बीच स्थित एक छोटे से धार्मिक स्थल पर मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नेशनल न्यूज लाइव की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आए।पूछताछ करने पर पता चला कि यहां आने वालों में कई ऐसे लोग भी हैं, जो लकवा, टीबी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने की बात बता रहे थे। इस धाम के पीठाधीश्वर कन्हैया पौराणिक का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता। उनके अनुसार, भभूत के माध्यम से लोगों को राहत मिलने की मान्यता है और कई लोग लगातार पांच मंगलवार यहां आकर अपनी बीमारी ठीक होने की बात कहते हैं। कन्हैया पौराणिक का कहना है कि यह दरबार उनके पिता बोटु महाराज शिव प्रसाद पौराणिक भी वर्षों तक लगाते रहे। पिता के निधन के बाद अब धाम के संचालन की जिम्मेदारी उनके पास है। मंगलवार को यहां पहुंचने वाले लोगों में कोई बीमारी से परेशान दिखाई दिया, तो कोई अपनी मनोकामना लेकर पहुंचा था।कई लोगों ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें यहां आने के बाद अपनी बीमारी में फायदा मिला और कुछ लोगों ने पांच मंगलवार आने के बाद पूरी तरह ठीक होने की बात भी कही। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्राउंड रिपोर्ट— यहां सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी मर्जी से अर्जी लगाने की बात कहते हैं और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन सवाल भी बड़ा है—क्या वास्तव में केवल भभूत या इस तरह की धार्मिक प्रक्रिया से गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं? यह स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र हो सकता है, लेकिन बीमारी ठीक होने के दावों को वैज्ञानिक जांच और चिकित्सकीय प्रमाण के बिना अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। नेशनल न्यूज लाइव यहां मौजूद लोगों और धाम के पीठाधीश द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।हमारा उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि इस पूरे मामले को तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ आपके सामने रखना है। आखिर क्या है इस धाम की पूरी कहानी? क्यों दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं? क्या वाकई पांच मंगलवार आने के बाद गंभीर बीमारियों से राहत मिलने का दावा सच है, या फिर यह सिर्फ आस्था और विश्वास का विषय है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशती नेशनल न्यूज लाइव की देखिए खास रिपोर्ट ।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।1
- दमोह तेजगढ़ में तिरंगा यात्रा हाई स्कूल तेजगढ़ से रेस्ट हाउस की ओर2
- कुम्हारी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर दमोह -कुम्हारी नगर मे हर घर तिरंगा कुम्हारी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर दमोह -कुम्हारी नगर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुम्हारी में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। यात्रा में थाना प्रभारी बृजेश पांडे के साथ, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि खिलान यादव एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए तिरंगे का सम्मान किया।1
- रानी अवंती बाई लोधी की जन्मजयंती पर 16 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, प्रतिभावों का मंच से होगा सम्मान दमोह वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्मजयंती के अवसर पर 16 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज बुधवार दोपहर 1 बजे जटाशंकर स्थित राज्यमंत्री लखन पटेल के निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से भाव सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह लोधी, सिद्धार्थ मलैया और जिला पंचायत सदस्य साहिल चंदन सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 16 अगस्त को तहसील ग्राउंड में एकत्रीकरण के बाद शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद जटाशंकर स्थित रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उनके जीवन, संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि शहीदों ने किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मंच के मध्यम से सामाजिक समरसता को लेकर विभिन्न रंगारंग आयोजन भी संपन्न होंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।1
- अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है! इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!1