logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन वृक्षारोपण के साथ लोकतंत्र के महोत्सव का हुआ आगाज बारां, । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव की घोषणा के साथ जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बारां शहर के वार्ड नंबर 2 गजनपुरा स्थित राजकीय एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव तोमर ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और पर्यावरण दोनों ही हमारे भविष्य की मजबूत नींव हैं। जिस प्रकार एक पौधे की नियमित देखभाल से वह वृक्ष बनकर समाज को छाया और जीवन देता है, उसी प्रकार लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया। साथ ही नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ईसीआई नेट ऐप के बारे में बताते हुए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। साथ ही ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने सहित अन्य निर्वाचन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग अधीक्षक पवन वैष्णव, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, ट्यूटर प्रदीप नागर, यवन नागर, शंभूदयाल शर्मा, दिनेश शर्मा, कृतार्थ नागर सहित स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
विरेन्द्र कुमारशर्मा
अटरू, बारां, राजस्थान•
6 hrs ago

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन वृक्षारोपण के साथ लोकतंत्र के महोत्सव का हुआ आगाज बारां, । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव की घोषणा के साथ जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बारां शहर के वार्ड नंबर 2 गजनपुरा स्थित राजकीय एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव तोमर ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और पर्यावरण दोनों ही हमारे भविष्य की मजबूत नींव हैं। जिस प्रकार एक पौधे की नियमित देखभाल से वह वृक्ष बनकर समाज को छाया और जीवन देता है, उसी प्रकार लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया। साथ ही नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ईसीआई नेट ऐप के बारे में बताते हुए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। साथ ही ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने सहित अन्य निर्वाचन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग अधीक्षक पवन वैष्णव, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, ट्यूटर प्रदीप नागर, यवन नागर, शंभूदयाल शर्मा, दिनेश शर्मा, कृतार्थ नागर सहित स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

More news from Baran and nearby areas
  • राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग। *राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग।* (बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) कांग्रेस,जिला बारां के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम में भाग लिया।यह समागम 20-21 अगस्त 2026 को *"काम मांगो अभियान - मजदूर के अधिकार की लड़ाई"* के तहत आयोजित किया गया था। जिला अध्यक्ष मीणा के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) ग्रामीण मजदूरों को काम का कानूनी अधिकार देने वाली ऐतिहासिक पहल है।इसी अधिकार की रक्षा और मजदूरों के हित में RGPRS अगले 6 महीनों में देशभर में "काम मांगो अभियान" को जन-आंदोलन का रूप देगा। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं :-1. Form-6 के माध्यम से काम की मांग दर्ज करना। 2. रोजगार दिलाना और मस्टर रोल (MB) में नाम सुनिश्चित करना। 3.समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना। 4. मजदूरों के अधिकार के लिए हर स्तर पर पैरवी और सहयोग समागम में प्रस्तावित VB-GRAM-G व्यवस्था से राज्यों पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ और उनकी काम देने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने पर चर्चा हुई।कांग्रेस की स्पष्ट सोच है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी मांग-आधारित हो और बजट वास्तविक जरूरत के अनुरूप तय हो, ताकि काम मांगने वाला कोई भी मजदूर अपने अधिकार से वंचित न रहे।जिला प्रवक्ता एस. एल.नागर के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने दिल्ली की उच्च उच्च स्तरीय नेताओ के साथ हुई मीटिंग के बाद बताया कि इस अभियान को बारां जिले में पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रत्येक पात्र मजदूर को Form-6 भरवाकर काम की मांग सुनिश्चित कराई जाएगी।
    4
    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग।

*राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग।*
(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) कांग्रेस,जिला बारां के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम में भाग लिया।यह समागम 20-21 अगस्त 2026 को *"काम मांगो अभियान - मजदूर के अधिकार की लड़ाई"* के तहत आयोजित किया गया था।
जिला अध्यक्ष मीणा के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) ग्रामीण मजदूरों को काम का कानूनी अधिकार देने वाली ऐतिहासिक पहल है।इसी अधिकार की रक्षा और मजदूरों के हित में RGPRS अगले 6 महीनों में देशभर में "काम मांगो अभियान" को जन-आंदोलन का रूप देगा।
अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं :-1. Form-6 के माध्यम से काम की मांग दर्ज करना।
2. रोजगार दिलाना और मस्टर रोल (MB) में नाम सुनिश्चित करना।
3.समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना।
4. मजदूरों के अधिकार के लिए हर स्तर पर पैरवी और सहयोग समागम में प्रस्तावित VB-GRAM-G व्यवस्था से राज्यों पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ और उनकी काम देने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने पर चर्चा हुई।कांग्रेस की स्पष्ट सोच है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी मांग-आधारित हो और बजट वास्तविक जरूरत के अनुरूप तय हो, ताकि काम मांगने वाला कोई भी मजदूर अपने अधिकार से वंचित न रहे।जिला प्रवक्ता एस. एल.नागर के अनुसार
जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने दिल्ली की उच्च उच्च स्तरीय नेताओ के साथ हुई मीटिंग के बाद बताया कि इस अभियान को बारां जिले में पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रत्येक पात्र मजदूर को Form-6 भरवाकर काम की मांग सुनिश्चित कराई जाएगी।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    21 hrs ago
  • गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग गुना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    2
    गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
गुना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई 
ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    47 min ago
  • नाकेदार व फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और तस्करों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य सौंपते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।
    1
    नाकेदार व फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

 
बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और तस्करों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य सौंपते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बस्ता छोड़ सड़क पर उतरी Gen Alpha: गुना से सतना तक बच्चों का हल्लाबोल मध्य प्रदेश में स्कूलों की बदहाली के खिलाफ नई पीढ़ी की आवाज बुलंद—कहीं शिक्षक नहीं, कहीं गंदा पानी, कहीं भोजन तो कहीं स्कूल बचाने की लड़ाई भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों के लगातार सड़क पर उतरने की घटनाएं अब एक बड़े सवाल की ओर इशारा कर रही हैं। गुना, विदिशा, उज्जैन, भोपाल, छिंदवाड़ा और सतना में बच्चों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। मुद्दे अलग हैं, लेकिन शिकायत एक—स्कूल व्यवस्था उनकी सुन नहीं रही। गुना में छात्रों ने स्कूल कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पर इंटरनल मार्क्स के नाम पर धमकाने का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए। सिरोंज, विदिशा में छात्राएं बढ़े हुए स्कूल बस किराए के खिलाफ सड़क पर उतरीं और विधायक से हस्तक्षेप की मांग की। उज्जैन में छात्राओं ने स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। भोपाल में सैकड़ों छात्रों ने Regional School को केंद्रीय विद्यालय संगठन में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ‘Save DMS’ अभियान चलाया। छिंदवाड़ा के तामिया में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया। और अब सतना के चोरहटा में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं जलभराव और शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने 24 घंटे में जल निकासी और 15 दिनों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी है। सवाल सिर्फ बच्चों के आंदोलन का नहीं इन घटनाओं को सिर्फ ‘Gen Alpha का गुस्सा’ कहना आसान है, लेकिन असली सवाल यह है कि बच्चों को सड़क पर आने की जरूरत क्यों पड़ी? जब स्कूल में शिक्षक नहीं, परिसर में गंदा पानी, भोजन की शिकायत, परिवहन का संकट या स्कूल के अस्तित्व पर सवाल हो और शिकायतों के बावजूद समाधान न मिले, तो बच्चों का सड़क पर आना व्यवस्था के लिए चेतावनी है। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, अगर उसी उम्र में उन्हें अपने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़े, तो सवाल बच्चों से नहीं—व्यवस्था से होना चाहिए। गुना से सतना तक उठ रही Gen Alpha की आवाज बता रही है—अब बच्चे सिर्फ पढ़ना नहीं चाहते, वे अपनी शिक्षा व्यवस्था से जवाब भी चाहते हैं।
    2
    बस्ता छोड़ सड़क पर उतरी Gen Alpha: गुना से सतना तक बच्चों का हल्लाबोल
मध्य प्रदेश में स्कूलों की बदहाली के खिलाफ नई पीढ़ी की आवाज बुलंद—कहीं शिक्षक नहीं, कहीं गंदा पानी, कहीं भोजन तो कहीं स्कूल बचाने की लड़ाई
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों के लगातार सड़क पर उतरने की घटनाएं अब एक बड़े सवाल की ओर इशारा कर रही हैं। गुना, विदिशा, उज्जैन, भोपाल, छिंदवाड़ा और सतना में बच्चों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। मुद्दे अलग हैं, लेकिन शिकायत एक—स्कूल व्यवस्था उनकी सुन नहीं रही।
गुना में छात्रों ने स्कूल कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पर इंटरनल मार्क्स के नाम पर धमकाने का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए।
सिरोंज, विदिशा में छात्राएं बढ़े हुए स्कूल बस किराए के खिलाफ सड़क पर उतरीं और विधायक से हस्तक्षेप की मांग की।
उज्जैन में छात्राओं ने स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।
भोपाल में सैकड़ों छात्रों ने Regional School को केंद्रीय विद्यालय संगठन में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ‘Save DMS’ अभियान चलाया।
छिंदवाड़ा के तामिया में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया।
और अब सतना के चोरहटा में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं जलभराव और शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने 24 घंटे में जल निकासी और 15 दिनों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी है।
सवाल सिर्फ बच्चों के आंदोलन का नहीं
इन घटनाओं को सिर्फ ‘Gen Alpha का गुस्सा’ कहना आसान है, लेकिन असली सवाल यह है कि बच्चों को सड़क पर आने की जरूरत क्यों पड़ी?
जब स्कूल में शिक्षक नहीं, परिसर में गंदा पानी, भोजन की शिकायत, परिवहन का संकट या स्कूल के अस्तित्व पर सवाल हो और शिकायतों के बावजूद समाधान न मिले, तो बच्चों का सड़क पर आना व्यवस्था के लिए चेतावनी है।
जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, अगर उसी उम्र में उन्हें अपने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़े, तो सवाल बच्चों से नहीं—व्यवस्था से होना चाहिए।
गुना से सतना तक उठ रही Gen Alpha की आवाज बता रही है—अब बच्चे सिर्फ पढ़ना नहीं चाहते, वे अपनी शिक्षा व्यवस्था से जवाब भी चाहते हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग। पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर शीघ्र निर्णय की मांग की है।
    2
    अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग
झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर  जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग।  पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर  शीघ्र निर्णय की मांग की है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • झालावाड_नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन,मीणा समाज के साथ अन्य समाज के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,नरेश मीणा की रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग,दोनों नेताओं की रिहाई नहीं होने पर दी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी। झालावाड-जिले मे अंता के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा और नरेश मीणा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोगों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में दोनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मीणा समाज ने सरकार को खुली चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की जेल से रिहाई नहीं हुई तो सरकार को नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे । सारे मामले में आज झालावाड़ में दोपहर बाद मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोग मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि नरेश मीणा को झालावाड़ जिले में पिछले वर्ष हुए पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की मौत पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने राजनीतिक द्वेशता से जेल में डाला है । वहीं अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसा कर जेल में रखा गया है। सारे मामले में मीणा समाज के नेताओं ने कहा कि यह दोनों हाडौती संभाग में जनाधार वाले नेता हैं । जिससे सरकार डरी हुई थी और इसी के चलते इन्हें साजिश के तहत जेल में रखा जा रहा है । सारे मामले में मीणा समाज के लोगों ने राज्य सरकार व राज्यपाल से नरेश मीणा की जेल से तुरंत रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग की है । मीणा समाज ने सारे मामले में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो इस नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे ।
    4
    झालावाड_नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन,मीणा समाज के साथ अन्य समाज के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,नरेश मीणा की रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग,दोनों नेताओं की रिहाई नहीं होने पर दी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी।
झालावाड-जिले मे अंता के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा और नरेश मीणा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोगों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में दोनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मीणा समाज ने सरकार को खुली चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की जेल से रिहाई नहीं हुई तो सरकार को नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे ।
सारे मामले में आज झालावाड़ में दोपहर बाद मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोग मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि नरेश मीणा को झालावाड़ जिले में पिछले वर्ष हुए पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की मौत पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने राजनीतिक द्वेशता से जेल में डाला है । वहीं अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसा कर जेल में रखा गया है।
सारे मामले में मीणा समाज के नेताओं ने कहा कि यह दोनों हाडौती संभाग में जनाधार वाले नेता हैं । जिससे सरकार डरी हुई थी और इसी के चलते इन्हें साजिश के तहत जेल में रखा जा रहा है । सारे मामले में मीणा समाज के लोगों ने राज्य सरकार व राज्यपाल से नरेश मीणा की जेल से तुरंत रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग की है । मीणा समाज ने सारे मामले में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो इस नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे 985 ग्राम सोना बरामद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे। 17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है। अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
    1
    चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा
गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे  985 ग्राम सोना बरामद
पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे।
17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड
पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है।
अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद
चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • देव डूंगरी देवनारायण मंदिर में 111 पुजारियों ने प्रज्ज्वलित की 111 ज्योत, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र स्थित देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली में 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, जिला भीलवाड़ा के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल के सानिध्य में रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हेमराज पोसवाल के आगमन को लेकर भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। झालावाड़ जिले की सीमा पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया तथा वहां से रायपुर तक अगवानी की। पोसवाल जी पांच वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के नेतृत्व में रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला रायपुर में श्री हेमराज पोसवाल सहित उनके साथ आए पुजारियों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। *पालीवाल धर्मशाला से कालेश्वर नागिन माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा* पालीवाल धर्मशाला रायपुर से श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कालेश्वर नागिन माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं संत-महंतों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत दर्शन एवं पूजा के पश्चात शोभायात्रा आगे रायपुर के अंदर मुख्य मार्गो से होती हुई देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली के लिए रवाना हुई। आधा दर्जन डीजे साउंड एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर रायपुर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। रथ में सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज एवं कालूलाल गुर्जर अकोदिया वाले भी मौजूद रहे। रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर सोयली तक रास्ते में जगह-जगह सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही साथ आकाश में कई ड्रोन दिखाई दिए जिनसे भी पुष्प वर्षा व फोटोग्राफी हो रही थी। डीजे साउंड की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीण ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हेमराज पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज रहे। पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। *देवनारायण भगवान के प्रति आस्था का संदेश* मंचीय कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर ने श्री हेमराज पोसवाल का परिचय देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में आम भक्त की तरह दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान हेमराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया। मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान देवनारायण के बाल्यकाल एवं जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विश्व में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मालासेरी डूंगरी में 51 ज्योत का आयोजन किया गया था। पोसवाल ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प कराया। उन्होंने *“जय जय देव, घर-घर देव”* के जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। देर रात तक चला कार्यक्रम शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भव्यता के चलते मंचीय कार्यक्रम देर रात करीब 9 बजे तक चला। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित की गईं। अगले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन हुआ तथा देर शाम तक विधिवत कई कार्यक्रम सम्पन्न होकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। अंत में पधारे अतिथियों को ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट एवं आकर्षक डेकोरेशन किया गया था, जिसमें मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर की झलक दिखाई दी। मंच संचालन किसान संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर एवं अध्यापक नृसिंहलाल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण “जय जय देव, घर-घर देव” के जयघोष से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में बालचंद पुर्व सरपंच सोयला, छीतरलाल भोपा जी सोयली, नेपाल गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मांगीलाल पुर्व सरपंच, फूलचंद अध्यापक मुंडला, रामगोपाल अध्यापक मूंडला सहित कई सक्रिय जनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी पूरी लाल गुर्जर जिला प्रवक्ता राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ द्वारा दी गई।
    2
    देव डूंगरी देवनारायण मंदिर में 111 पुजारियों ने प्रज्ज्वलित की 111 ज्योत, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
रायपुर। 
झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र स्थित देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली में 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, जिला भीलवाड़ा के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल के सानिध्य में रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हेमराज पोसवाल के आगमन को लेकर भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
झालावाड़ जिले की सीमा पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया तथा वहां से रायपुर तक अगवानी की। पोसवाल जी पांच वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के नेतृत्व में रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला रायपुर में श्री हेमराज पोसवाल सहित उनके साथ आए पुजारियों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।
*पालीवाल धर्मशाला से कालेश्वर नागिन माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा* 
पालीवाल धर्मशाला रायपुर से श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कालेश्वर नागिन माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं संत-महंतों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत दर्शन एवं पूजा के पश्चात शोभायात्रा आगे रायपुर के अंदर मुख्य मार्गो से होती हुई देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली के लिए रवाना हुई।
आधा दर्जन डीजे साउंड एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर रायपुर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। रथ में सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज एवं कालूलाल गुर्जर अकोदिया वाले भी मौजूद रहे। रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर सोयली तक रास्ते में जगह-जगह सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई।
जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही साथ आकाश में कई ड्रोन दिखाई दिए जिनसे भी पुष्प वर्षा व फोटोग्राफी हो रही थी। डीजे साउंड की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीण ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हेमराज पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज रहे। पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
*देवनारायण भगवान के प्रति आस्था का संदेश* 
मंचीय कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर ने श्री हेमराज पोसवाल का परिचय देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में आम भक्त की तरह दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान हेमराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया।
मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान देवनारायण के बाल्यकाल एवं जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विश्व में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मालासेरी डूंगरी में 51 ज्योत का आयोजन किया गया था। पोसवाल ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प कराया। उन्होंने *“जय जय देव, घर-घर देव”* के जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
देर रात तक चला कार्यक्रम
शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भव्यता के चलते मंचीय कार्यक्रम देर रात करीब 9 बजे तक चला। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित की गईं। अगले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन हुआ तथा देर शाम तक विधिवत कई कार्यक्रम सम्पन्न होकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। अंत में पधारे अतिथियों को ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट एवं आकर्षक डेकोरेशन किया गया था, जिसमें मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर की झलक दिखाई दी। मंच संचालन किसान संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर एवं अध्यापक नृसिंहलाल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण “जय जय देव, घर-घर देव” के जयघोष से गूंजता रहा।
इस कार्यक्रम में बालचंद पुर्व सरपंच सोयला, छीतरलाल भोपा जी सोयली, नेपाल गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मांगीलाल पुर्व सरपंच, फूलचंद अध्यापक मुंडला, रामगोपाल अध्यापक मूंडला सहित कई सक्रिय जनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
यह जानकारी पूरी लाल गुर्जर जिला प्रवक्ता राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ द्वारा दी गई।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 549 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा - जमीन अधिग्रहण के बाद भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 4200 जे के मजदूरों का 260 करोड़ से अधिक बकाया वेतन मय ब्याज भुगतान नहीं किया जा रहा मजदूर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इटावा, 20 अगस्त/ कोटा शहर में 30 साल पहले बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ से अधिक अटका हुआ है जिसको लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर अपने परिवारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग शामिल हैं मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 18 फरवरी 2025 से चल रहे धरने के दौरान व इन 30 सालों में फैक्ट्री प्लांट बन्द होने के बाद बेरोजगारी और भुखमरी से लड़ते हुए अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष करते हुए सैकड़ों मजदूरों की बकाया वेतन नहीं मिलने से सदमा पहुंचा और असमय मृत्यु हो गई जिससे मजदूरों के परिवार बिखर गए इन 30 सालों में राज्य में कांग्रेस और बीजेपी की दोनों पार्टियां बारी बारी से सत्ता में आई लेकिन जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई मजदूर नेताओं द्वारा मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर कानूनी संघर्ष में वर्ष 2023 में जीत हासिल की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के पक्ष में फैसला लिया और राजस्थान सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहण करके अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन जो 260 करोड़ से अधिक बकाया है को मय ब्याज भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 2 साल तक सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर जे के मजदूरों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालना करवाने व मजदूरो का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 को अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। धरने के दबाव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तो पर 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया और लीड डीड रद्द करके अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट को बिना मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए कोटा विकास प्राधिकरण विभाग को सौंप दिया सरकार ने फैक्ट्री की हजारों करोड़ रुपयों की जमीन अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जिससे धरने पर बैठे जे के मजदूरों और महिलाओं सीटू कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं बार बार सरकार को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तमाम मजदूरों का 30 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन भुगतान किया जाए साथ ही कोटा जिले के विकास हेतु बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिया जाए। कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धरने को चलते हुए 549 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूर नेताओं से भुगतान को लेकर कोई वार्ता नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है उन्होंने कहा 549 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड हबीब खान कामरेड केदार जोशी गोपाल शर्मा हनुमान सिंह ने सम्बोधित किया वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान लेके रहेंगे। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने जल्द मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। इस दौरान धरने का संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया।549 वे दिन धरने में कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड अशोक सिंह कामरेड हनुमान सिंह कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड रामफूल जेठाराम भावरलाल गोपाल शर्मा कामरेड धन्नी बाई सजना गुजर कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा उर्मिला मंजू कश्यप संतोष बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मौजूद रहे।
    4
    549 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा -
जमीन अधिग्रहण के बाद भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 4200 जे के मजदूरों का 260 करोड़ से अधिक बकाया वेतन मय ब्याज भुगतान नहीं किया जा रहा मजदूर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
इटावा, 20 अगस्त/ कोटा शहर में 30 साल पहले बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ से अधिक अटका हुआ है जिसको लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर अपने परिवारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग शामिल हैं 
मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 18 फरवरी 2025 से चल रहे धरने के दौरान व इन 30 सालों में फैक्ट्री प्लांट बन्द होने के बाद बेरोजगारी और भुखमरी से लड़ते हुए अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष करते हुए सैकड़ों मजदूरों की बकाया वेतन नहीं मिलने से सदमा पहुंचा और असमय मृत्यु हो गई जिससे मजदूरों के परिवार बिखर गए इन 30 सालों में राज्य में कांग्रेस और बीजेपी की दोनों पार्टियां बारी बारी से सत्ता में आई लेकिन जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई मजदूर नेताओं द्वारा मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर कानूनी संघर्ष में वर्ष 2023 में जीत हासिल की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के पक्ष में फैसला लिया और राजस्थान सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहण करके अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन जो 260 करोड़ से अधिक बकाया है को मय ब्याज भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 2 साल तक सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर जे के मजदूरों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालना करवाने व मजदूरो का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 को अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। धरने के दबाव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तो पर 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया और लीड डीड रद्द करके अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट को बिना मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए कोटा विकास प्राधिकरण विभाग को सौंप दिया सरकार ने फैक्ट्री की हजारों करोड़ रुपयों की जमीन अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जिससे धरने पर बैठे जे के मजदूरों और महिलाओं सीटू कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं बार बार सरकार को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तमाम मजदूरों का 30 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन भुगतान किया जाए साथ ही कोटा जिले के विकास हेतु बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिया जाए।
कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धरने को चलते हुए 549 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूर नेताओं से भुगतान को लेकर कोई वार्ता नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है उन्होंने कहा 549 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड हबीब खान कामरेड केदार जोशी गोपाल शर्मा हनुमान सिंह ने सम्बोधित किया वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान लेके रहेंगे। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने जल्द मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।
इस दौरान धरने का संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया।549 वे दिन धरने में कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड अशोक सिंह कामरेड हनुमान सिंह कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड रामफूल जेठाराम भावरलाल गोपाल शर्मा कामरेड धन्नी बाई सजना गुजर कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा उर्मिला मंजू कश्यप संतोष बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मौजूद रहे।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.