*प्रेस नोट* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 17.04.2026* *🔷जनपद सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन 🔷* *मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं० रामनरेश त्रिपाठी सभागार में एक भव्य एवं प्रेरणादायी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा ।* कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों तथा महिला प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने साहस, संघर्ष एवं उपलब्धियों के माध्यम से समाज में एक सशक्त एवं सकारात्मक संदेश स्थापित किया है, जिससे अन्य महिलाओं एवं युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने एवं अपने विचार व्यक्त करने वाली अग्रणी महिलाओं को पौध भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। *इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण स्थापित करना रहा।* *सुलतानपुर पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहें तथा मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*

- *ब्रेकिंग लंभुआ* *नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न* *उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।1
- सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।1
- Post by "HASTE RAHO"1
- ज़माना चाँद पर पहुँच गया और हमारे गाँव की सड़कें आज भी आज़ादी का इंतज़ार कर रही हैं। कच्ची राहें और टूटते सपने... आखिर कब तक? 🛤️🥀1
- संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है3
- अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल1
- *ऍड.आशिष जयस्वाल* *राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली* *गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र* गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है। राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया। गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया। यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।1