कोंच में दर्दनाक सड़क हादसा, चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन शुक्रवार को देर शाम 8,30 बजे ग्राम कुदइयाँ से देवगाँव जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पीपरी कला के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदइयाँ निवासी 24 वर्षीय ब्रजेन्द्र कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार और 20 वर्षीय आकाश पुत्र बबलू सिंह शुक्रवार को बाइक से ग्राम देवगाँव जा रहे थे। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पीपरी कला के पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया या मौके पर रुका, इसकी जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घायल युवकों को सड़क से उठाकर तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार दोनों युवकों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है। घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।
कोंच में दर्दनाक सड़क हादसा, चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन शुक्रवार को देर शाम 8,30 बजे ग्राम कुदइयाँ से देवगाँव जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पीपरी कला के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदइयाँ निवासी 24 वर्षीय ब्रजेन्द्र कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार और 20 वर्षीय आकाश पुत्र बबलू सिंह शुक्रवार को बाइक से ग्राम देवगाँव जा रहे थे। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पीपरी कला के पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया या मौके पर रुका, इसकी जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घायल युवकों को सड़क से उठाकर तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार दोनों युवकों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है। घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।
- कोंच में दर्दनाक सड़क हादसा, चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन शुक्रवार को देर शाम 8,30 बजे ग्राम कुदइयाँ से देवगाँव जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पीपरी कला के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदइयाँ निवासी 24 वर्षीय ब्रजेन्द्र कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार और 20 वर्षीय आकाश पुत्र बबलू सिंह शुक्रवार को बाइक से ग्राम देवगाँव जा रहे थे। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पीपरी कला के पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया या मौके पर रुका, इसकी जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घायल युवकों को सड़क से उठाकर तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार दोनों युवकों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है। घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।1
- उरई जेल में रक्षाबंधन पर छलका भाई बहनों का दर्द /बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधते बहनों की आंखों से छलके आंसू* *उरई जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम का भावुक मंजर /राखी बांधकर नम हुईं बहनों की आंखें* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *उरई जेल में रक्षाबंधन पर छलका भाई बहनों का दर्द /बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधते बहनों की आंखों से छलके आंसू* *उरई जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम का भावुक मंजर /राखी बांधकर नम हुईं बहनों की आंखें* जनपद जालौन उरई रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उरई जिला कारागार के बाहर भावनाओं का सैलाब देखने को मिला सुबह से ही अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं किसी के हाथ में रंग बिरंगी राखी थी तो कोई अपने भाई के लिए मिठाई लेकर आई थी लंबे इंतजार के बावजूद बहनों के चेहरों पर भाई से मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी जेल परिसर के बाहर सुबह से ही बहनों की लंबी कतार लग गई दूर दराज के इलाकों से पहुंचीं बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए घंटों इंतजार करती नजर आईं कई बहनों के साथ उनके छोटे बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे रक्षाबंधन के त्योहार ने जेल के माहौल को भी भावुक कर दिया सुरक्षा जांच के बाद हुई भाइयों से मुलाकात जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुलाकात से पहले सभी बहनों की आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी कराई गई इसके बाद उन्हें निर्धारित व्यवस्था के तहत बंदी भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई आप को बता दें मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया गया लंबे समय बाद त्योहार के मौके पर भाई-बहन आमने-सामने हुए तो कई लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े भाई भी बहनों को देखकर भावुक नजर आए किसी बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उसकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की तो किसी ने भाई से आगे से कोई गलत कदम न उठाने का वादा लिया भाई की कलाई पर राखी बांधते ही छलक पड़ा दर्द रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है ऐसे में जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंची बहनों के लिए यह दिन खुशी के साथ साथ दर्द भी लेकर आया। जिन भाइयों की कलाई पर हर साल घर में राखी बंधती थी इस बार वही रस्म जेल की चारदीवारी के बीच पूरी हुई मुलाकात के दौरान कई बहनें अपने भाइयों को समझाती नजर आईं परिवार की जिम्मेदारियों मां-बाप की चिंता और घर के हालात का हवाला देते हुए बहनों ने भाइयों को भविष्य में सही रास्ते पर चलने की नसीहत दी अपराध का असर सिर्फ व्यक्ति पर नहीं पूरे परिवार पर इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उरई जेल में रक्षाबंधन के मौके पर सामने आया यह भावुक दृश्य समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश छोड़ गया किसी भी व्यक्ति द्वारा उठाया गया गलत कदम सिर्फ उसकी जिंदगी को प्रभावित नहीं करता बल्कि उसका असर माता-पिता भाई बहन पत्नी बच्चों और पूरे परिवार पर पड़ता है जेल में राखी बांधने पहुंची बहनों की आंखों में दिखाई देने वाला दर्द इस बात की गवाही दे रहा था कि अपराध की सजा केवल जेल में बंद व्यक्ति ही नहीं भुगतता बल्कि उसके परिवार के सदस्य भी मानसिक और सामाजिक पीड़ा से गुजरते हैं ऐसे में जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपराध या गलत कदम उठाने से पहले एक बार अपने परिवार के बारे में जरूर सोचे उसके फैसले का असर उन लोगों पर भी पड़ता है जो हर परिस्थिति में उसके साथ खड़े रहते हैं जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्थाएं रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने को देखते हुए उरई जिला कारागार प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं बहनों को धूप और बारिश से बचाने के लिए टेंट लगाए गए इसके साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी की गई ताकि मुलाकात के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी मुलाकात के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया गया जेल अधीक्षक के निर्देश पर सुचारु कराई गई मुलाकात प्रक्रिया बताया जा रहा है जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य के इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू वहीं निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर बंदी भाइयों से उनकी बहनों की मुलाकात की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चालू कराया गया प्रशासन की कोशिश रही कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अधिक से अधिक बहनों को अपने भाइयों से मिलने का अवसर मिल सके राखी बांधने के बाद जब बहनें जेल से बाहर निकलीं तो उनके चेहरों पर भाई से मिलने की खुशी के साथ उसकी चिंता भी साफ दिखाई दे रही थी किसी की आंखें नम थीं तो कोई बार-बार पीछे मुड़कर जेल की ओर देख रहा था रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर पर उरई जिला कारागार में दिखाई दिया यह मंजर भाई बहन के रिश्ते की गहराई के साथ-साथ यह संदेश भी दे गया बता दें कि एक व्यक्ति की गलती की कीमत कई बार पूरा परिवार चुकाता है इसलिए जिंदगी में कोई भी गलत फैसला लेने से पहले अपने परिवार और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जरूर सोचना चाहिए4
- सोशल मीडिया पर जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल, दो समाजों में आक्रोश; कोतवाली में पहुंचा मामला वर्मा और अहिरवार समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग—पुलिस ने शुरू की जांच जालौन, 28 अगस्त। सोशल मीडिया पर वर्मा समाज और अहिरवार समाज को लेकर कथित तौर पर जातिसूचक एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों समाजों के लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाला मामला बताते हुए जालौन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार पुत्र लखन, राजू अहिरवार सांसद प्रतिनिधि तथा धीरेंद्र सिंह सनी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा वर्मा एवं अहिरवार समाज को लेकर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों तथा गाली-गलौज भरी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत अशोभनीय है और इसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से लोगों में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ रहा है। तहरीर में कथित आरोपी की पहचान नीरज सक्सेना निवासी मोहल्ला बापूसाहब नगर, जालौन के रूप में बताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में कानून के तहत क्या कार्रवाई बनती है।3
- बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां बंधौली में रक्षाबंधन पर सजी कबड्डी की महफिल, खिलाड़ियों के जोश ने बांधा समां उरई, जालौन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम बंधौली में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलखराम बाबा परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने गांव के माहौल को खेलमय बना दिया। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया। राखी बंधवाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी अलखराम बाबा परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दमखम और जोश ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कबड्डी के हर दांव पर मैदान के चारों ओर मौजूद ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को दीवार घड़ी तथा उपविजेता टीम को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रघुवीर यादव, मनोज राजपूत मुखिया, भगवान सिंह यादव और अभिषेक यादव , चंद्रशेखर यादव के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में कमेंट्री विनय द्विवेदी ने की, जबकि शीलू यादव ने उनका साथ दिया। दोनों की शानदार कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों में पूरे समय जोश बना रहा। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने भाई-बहन के प्रेम के साथ गांव की एकता, भाईचारे और खेल भावना का भी संदेश दिया।2
- जालौन जिले के गढगुवां गांव में नहीं है अंतिम संस्कार करने की जगह नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढगुवां से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कूड़ा घर में करने को मजबूर हैं ग्रामीण1
- गांव में शमशान घाट नहीं, कूड़ा घर में करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार श्मशान घाट नहीं, कचरा घर में करना पड़ा अंतिम संस्कार बारिश में पानी के बीच शव लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो सामने आया जालौन। विकासखंड जालौन की ग्राम पंचायत गढगुवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का अंतिम संस्कार कचरा घर में करने की मजबूरी सामने आई है। वहीं बारिश के दौरान शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते से शव को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण रास्ते में जलभराव होने से शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो उचित स्थान है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण शव को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन गढगुवा में श्मशान घाट जैसी जरूरी सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीण लालजी शर्मा, तारबाबू पटेल, रामजीवन पटेल, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पाठक और पूर्व प्रधान बिसंभर सिंह सेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कराने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों के साथ श्मशान घाट भी गांव की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।3
- दो महीने से टूटा पड़ा बिजली का पोल, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग! जालौन। मोहल्ला घुआताल निवासी भूपेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश कुमार वर्मा के मकान के सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह से टूट चुका है। टूटे हुए पोल के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों के अनुसार बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा मौके का सर्वे भी किया जा चुका है और जल्द ही पोल लगवाने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों ने दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कराने की बात कही थी, लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे पोल के कारण सड़क पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे पोल को हटाकर नया बिजली का पोल लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।1
- कोंच,कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा बड़ा भाई भी नहीं लौट सका जालौन की कोंच तहसील के कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा छोटा भाई जहरीली बदबू के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे बड़े भाई की भी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई रामलखन (55) गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी हुई थी। हाल ही में हुई बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी। मोटर निकालने कुएं में उतरा था रामलखन बताया गया कि शुक्रवार सुबह रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में पानी अधिक होने के साथ ही अंदर जहरीली गैस या बदबू होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर बाद रामलखन कुएं के अंदर बेहोश हो गए। छोटे भाई को बेहोश पड़ा देखकर बड़े भाई फूल सिंह उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन अंदर का वातावरण जानलेवा होने के कारण वह भी बेहोश हो गए और दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई और अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से करियावली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1