Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर निहोरा गांव में सरसों की फसल को निकलते हुए मशीन के द्वारा
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर निहोरा गांव में सरसों की फसल को निकलते हुए मशीन के द्वारा
More news from Varanasi and nearby areas
- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त और जिलाधिकारी वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त एस राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शनिवार को शहर के जेपी मेहता इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग और कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों से भी बातचीत की और परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी में कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके।2
- Post by B Republic News1
- Post by Nirmal pandey1
- भदोही जिले में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार अब भदोही के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अभिनव त्यागी को नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान एसपी अभिमन्यु मांगलिक का तबादला फतेहपुर कर दिया गया है। नए एसपी अभिनव त्यागी वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 17 मार्च 1991 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता का नाम राकेश कुमार त्यागी है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई की है और इससे पहले गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे। भदोही में एसपी अभिमन्यु मांगलिक और एएसपी शुभम अग्रवाल की जोड़ी काफी सक्रिय रही और उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब देखना होगा कि नए पुलिस कप्तान अभिनव त्यागी भदोही में किस तरह की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाते हैं। 👉 ऐसी ही भदोही और उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल News Time UP को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें।1
- पिछले कुछ दिनों में भदोही सहित अन्य कई जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर काफी भ्रामकता एवं कई अन्य अराजक बातें सामने आ रही हैं, जिससे कि लोगों के बीच गलत संदेश न पहुंचे इसी चीज को संज्ञान में लेकर आज जिलाधिकारी ने जानकारी दी1
- आजमगढ़ l जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव (केशवपुर) में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शौचालय के रास्ते घर में घुसे चोर पीड़ित विक्रम सिंह (पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह), जो बुढ़नपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि घटना 13/14 मार्च की दरम्यानी रात की है। अज्ञात चोर मकान से सटे शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और घर के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों और ऊपर के एक कमरे में रखी लॉकरयुक्त अलमारी का ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। शादी वाले घर में मातम जैसा माहौल लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 25 फरवरी को ही घर में शादी संपन्न हुई थी। शादी के कारण ही घर में भारी मात्रा में जेवरात और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। सुबह करीब 6:30 बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे, तब उन्हें बिखरे हुए सामान और टूटी हुई अलमारी को देखकर चोरी का अहसास हुआ। पुलिस जांच में जुटी घटना की तत्काल सूचना डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष का बयान: "पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- वाराणसी में ‘दामाद ने ससुर की गला दबाकर हत्या की’ खबर भ्रामक, पुलिस ने किया खंडन वाराणसी। सोशल मीडिया के कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित हो रही यह सूचना कि वाराणसी में दामाद ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी, भ्रामक पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि फिलहाल ऐसी किसी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि झगड़ू उर्फ किशोरी (लगभग 70 वर्ष), निवासी गढ़वा थाना बड़ागांव, वाराणसी और उनके बड़े दामाद संजय, निवासी ग्राम भरलाई थाना शिवपुर के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। विवाद के बाद झगड़ू उर्फ किशोरी की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही थाना बड़ागांव की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, जिससे प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की बात की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले की सच्चाई जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में मवाद / निमोनिया पाए जाने की बात सामने आई है, जबकि मृत्यु का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दामाद द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही खबर की पुष्टि नहीं हुई है। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी सोशल मीडिया सेल, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से जारी की गई है।2
- Post by Arun Pandey1