गंदगी और जलभराव से परेशान कोहरा गाँव के ग्रामीणों ने लगाई गुहार, बीमारी फैलने का सता रहा डर घाटमपुर।तहसील क्षेत्र के गाँव व पोस्ट कोहरा में इन दिनों ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गाँव में सड़क, नाली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण संजय सिंह ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घाटमपुर को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कोहरा गाँव के निवासी संजय सिंह पुत्र योगेन्द्र ने बताया कि उनका गाँव बेहद पिछड़ा हुआ है। वर्तमान में बारिश के मौसम के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। सड़कों पर जलभराव और नाली न होने की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के ही कुछ लोग रास्तों पर गोबर और कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता है, तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। चारों तरफ फैली इस गंदगी की वजह से गाँव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। आए दिन घर-परिवार और पड़ोस के लोग बीमार हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को किसी बड़ी महामारी या गंभीर बीमारी का डर सता रहा है।संजय सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। थके-हारे ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी से उम्मीद लगाई है। उन्होंने मांग की है कि जब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक गाँव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और रास्ते में कूड़ा-कचरा व गोबर फेंकने वाले लोगों को समझा-बुझाकर इस गंदगी से निजात दिलाई जाए। मामले में सचिव अमित कुमार के द्वारा कहा गया है कि गांव काफी बड़ा है जहां सिर्फ एक ही सफाई कर्मचारी लगा हुआ है मामला संज्ञान में आया है सफाई कर्मचारी को वहां भेज कर जल्द ही साफ सफाई करा दी जाएगी।

- लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने किया लोगों से जनसंपर्क पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।1
- ग्राम पंचायत स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है इस विकास को आप भी देख सकते हैं इस वीडियो के माध्यम से हमारे पंचायत के मुखिया जी के द्वारा कितने ही अच्छे सुगम अवसर लोगों को प्राप्त हुए1
- कोडीन कफ सिरप कांड में टेढ़ा में एसटीएफ का छापा, मेडिकल संचालक दबोचा हमीरपुर। बांदा में पकड़ी गई प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप के मामले में एसटीएफ ने बुधवार देर शाम सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छापा मारकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने उसके मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तीन सितंबर को बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम से 30 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की थी। मामले में बांदा के अतर्रा निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम गुप्ता को मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोप है कि उसने टेढ़ा स्थित अपने बहनोई रविंद्र गुप्ता के ओम मेडिकल स्टोर के नाम से बिल कटवाकर कफ सिरप मंगाई थी। खेप को बुंदेलखंड के यूपी और एमपी के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी। प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ रविंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। बुधवार को टीम ने टेढ़ा में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर ओम मेडिकल स्टोर का बोर्ड लगा था, उसकी विधिवत ओपनिंग तक नहीं हुई थी। दुकान कब से संचालित थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कार्रवाई के बाद दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसटीएफ ने किसे पकड़ा और क्या बरामद किया, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का खुलासा। कानपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का खुलासा। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद रामलीला ग्राउंड के पास रेलबाजार पुलिस व SWAT टीम ने 3 आरोपियों को दबोचा। मौके से ₹2,04,650 के नकली नोट, प्रिंटर, इंक, पेपर कटर और अन्य उपकरण बरामद। पुलिस के मुताबिक आरोपी नकली नोट छापकर बाजार में खपाते थे। एक असली के बदले तीन नकली नोट देते थे आरोपी। #Kanpur #FakeCurrency #Crime1
- गंदगी और जलभराव से परेशान कोहरा गाँव के ग्रामीणों ने लगाई गुहार, बीमारी फैलने का सता रहा डर घाटमपुर।तहसील क्षेत्र के गाँव व पोस्ट कोहरा में इन दिनों ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गाँव में सड़क, नाली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण संजय सिंह ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घाटमपुर को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कोहरा गाँव के निवासी संजय सिंह पुत्र योगेन्द्र ने बताया कि उनका गाँव बेहद पिछड़ा हुआ है। वर्तमान में बारिश के मौसम के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। सड़कों पर जलभराव और नाली न होने की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के ही कुछ लोग रास्तों पर गोबर और कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता है, तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। चारों तरफ फैली इस गंदगी की वजह से गाँव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। आए दिन घर-परिवार और पड़ोस के लोग बीमार हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को किसी बड़ी महामारी या गंभीर बीमारी का डर सता रहा है।संजय सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। थके-हारे ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी से उम्मीद लगाई है। उन्होंने मांग की है कि जब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक गाँव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और रास्ते में कूड़ा-कचरा व गोबर फेंकने वाले लोगों को समझा-बुझाकर इस गंदगी से निजात दिलाई जाए। मामले में सचिव अमित कुमार के द्वारा कहा गया है कि गांव काफी बड़ा है जहां सिर्फ एक ही सफाई कर्मचारी लगा हुआ है मामला संज्ञान में आया है सफाई कर्मचारी को वहां भेज कर जल्द ही साफ सफाई करा दी जाएगी।1
- बलात्कार के आरोपी मामा भांजे चेहरा छुपाते नजर आए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा स्थित जहानाबाद रोड के एक निजी अस्पताल में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक महिला घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी उसके साथ हमेशा घिनौना कार्य करते रहे।गरीब और असहाय होने के कारण महिला नौकरी जाने के डर से उनका शोषण सहती रही।घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 16 अगस्त को संचालक के भांजे ललित सैनी ने नर्स को फोन कर बताया कि अस्पताल में एक इमरजेंसी डिलीवरी (आकस्मिक प्रसव) का केस आया है और उसे लेने के लिए कार भेजी। आरोपी नर्स को अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहाँ उसने नर्स के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।अश्लील वीडियो और तस्वीरों के बल पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर ही नर्स को बंधक बना लिया। वहाँ मामा-भांजे दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं, और 31 अगस्त को आरोपी ललित उसे दोबारा एक होटल में ले गया और वहाँ फिर से गलत काम किया।लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर नर्स ने 1 सितंबर को अपनी ससुराल जाकर पति को पूरी आपबीती सुनाई। जब पति ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई।आखिरकार पीड़िता ने घाटमपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया और टीम गठित कर दोनों मुख्य आरोपियों (अस्पताल संचालक व उसके भांजे) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं लज्जा के कारण दोनों आरोपी अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ .... काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद1
- Lakhnau.. Me ek.. P. R. D. Jabanne.. Apni.. Patni.. Kelia.. Mishal..ka..emki..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1