logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर में टेम्पो व टोटो की टक्कर में चालक सहित तीन हुए घायल हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर स्कूल के समीप टेम्पो व टोटो में जोरदार टक्कर होने से चालक सहित दो महिला सवारी घायल हो गया।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल हसपुरा में भर्ती कराया गया

4 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर में टेम्पो व टोटो की टक्कर में चालक सहित तीन हुए घायल हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर स्कूल के समीप टेम्पो व टोटो में जोरदार टक्कर होने से चालक सहित दो महिला सवारी घायल हो गया।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल हसपुरा में भर्ती कराया गया

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर में टेम्पो व टोटो की टक्कर में चालक सहित तीन हुए घायल हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर स्कूल के समीप टेम्पो व टोटो में जोरदार टक्कर होने से चालक सहित दो महिला सवारी घायल हो गया।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल हसपुरा में भर्ती कराया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर में टेम्पो व टोटो की टक्कर में चालक सहित तीन हुए घायल
हसपुरा पचरुखिया रोड में सलेमपुर स्कूल के समीप टेम्पो व टोटो में जोरदार टक्कर होने से चालक सहित दो महिला सवारी घायल हो गया।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल हसपुरा में भर्ती कराया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने प्रतिरोध मार्च में जमकर बरसे, भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में राशन कार्ड से नाम हटाने और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सूची के बारे में खुलासा किया , पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे,
    1
    भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने प्रतिरोध मार्च में जमकर बरसे,
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में राशन कार्ड से नाम हटाने और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सूची के बारे में  खुलासा किया , पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • अभी दबंग IPS कुंदन कृष्णन का DGP बनाना मुश्किल जाने खबर में
    1
    अभी दबंग IPS कुंदन कृष्णन का DGP बनाना मुश्किल जाने खबर में
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • अभियान बसेरा के तहत रफीगंज में 72 आवेदन प्राप्त, राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए दो दिन का अल्टीमेटम रफीगंज (औरंगाबाद) ‘अभियान बसेरा’ के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए रफीगंज अंचल में आयोजित विशेष शिविरों में अब तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तर पर सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में अभियान बसेरा और राजस्व रिकॉर्ड सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 11 अंचलों में अब तक 211 विशेष शिविर लगाए गए हैं, जिनमें भूमिहीन परिवारों से कुल 3,219 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें रफीगंज अंचल में 24 विशेष शिविरों के माध्यम से 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को भूमि अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी, खाता और प्लॉट से संबंधित त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दो दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को भूमि संबंधी अभिलेखों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    अभियान बसेरा के तहत रफीगंज में 72 आवेदन प्राप्त, राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए दो दिन का अल्टीमेटम
रफीगंज (औरंगाबाद)
‘अभियान बसेरा’ के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए रफीगंज अंचल में आयोजित विशेष शिविरों में अब तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तर पर सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में अभियान बसेरा और राजस्व रिकॉर्ड सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 11 अंचलों में अब तक 211 विशेष शिविर लगाए गए हैं, जिनमें भूमिहीन परिवारों से कुल 3,219 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें रफीगंज अंचल में 24 विशेष शिविरों के माध्यम से 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को भूमि अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी, खाता और प्लॉट से संबंधित त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दो दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को भूमि संबंधी अभिलेखों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • चरपोखरी में जलजमाव का समाधान या हादसे को न्योता? सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा बना खतरे का सबब चरपोखरी, भोजपुर। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर चरपोखरी में प्रशासन की ओर से सड़क किनारे जेसीबी से खोदा गया गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी और संभावित हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के किनारे खोदे गए इस गड्ढे से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सोमवार की दोपहर 2:00 के करें स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे पहले से फुटपाथ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर ही आवाजाही करनी पड़ती है। अब सड़क किनारे गड्ढा खोद दिए जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के बजाय सड़क किनारे गड्ढा खोदकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और रात के समय खतरा और अधिक बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को भरवाने, आवागमन सुरक्षित करने और जल निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जलजमाव का समाधान जरूरी है, लेकिन ऐसा समाधान नहीं होना चाहिए जिससे आम लोगों की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाए।
    1
    चरपोखरी में जलजमाव का समाधान या हादसे को न्योता? सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा बना खतरे का सबब

चरपोखरी, भोजपुर। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर चरपोखरी में प्रशासन की ओर से सड़क किनारे जेसीबी से खोदा गया गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी और संभावित हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के किनारे खोदे गए इस गड्ढे से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
सोमवार की दोपहर 2:00 के करें स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे पहले से फुटपाथ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर ही आवाजाही करनी पड़ती है। अब सड़क किनारे गड्ढा खोद दिए जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के बजाय सड़क किनारे गड्ढा खोदकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और रात के समय खतरा और अधिक बढ़ने की आशंका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को भरवाने, आवागमन सुरक्षित करने और जल निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जलजमाव का समाधान जरूरी है, लेकिन ऐसा समाधान नहीं होना चाहिए जिससे आम लोगों की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाए।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बसन बिगहा के समीप सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा नवीनगर-अम्बा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बसन बीघा के समीप सड़क के कई हिस्से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक, साइकिल और छोटे वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। बताया जाता है कि सोन नहर पर मेह पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिससे सड़क के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान गंभीर हादसा हो सकता है। #BharatCrimeLiveNews #navinagar #aurangabad #bihar #Nabinagar #AurangabadBihar #BiharNews #RoadAccident #RoadSafety #जर्जर_सड़क #सड़क_में_गड्ढे #हादसे_का_खतरा #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार_न्यूज
    1
    बसन बिगहा के समीप सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा
नवीनगर-अम्बा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बसन बीघा के समीप सड़क के कई हिस्से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक, साइकिल और छोटे वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। बताया जाता है कि सोन नहर पर मेह पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिससे सड़क के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं।
ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान गंभीर हादसा हो सकता है।
#BharatCrimeLiveNews #navinagar #aurangabad #bihar #Nabinagar #AurangabadBihar #BiharNews #RoadAccident #RoadSafety #जर्जर_सड़क #सड़क_में_गड्ढे #हादसे_का_खतरा #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार_न्यूज
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    53 min ago
  • NB न्यूज के खबर का हुआ असर, किला गेट का हुआ निर्माण देखें व सुनें
    1
    NB न्यूज के खबर का हुआ असर, किला गेट का हुआ निर्माण देखें व सुनें
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • पीएम आवास की सूची को लेकर सहार में मची हलचल, लाभुक दर-दर भटकने को मजबूर भोजपुर जिले के सहार प्रखंड की सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम देखने को लेकर महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है। कभी लोग मुखिया के दरवाजे तो कभी सरपंच के दरवाजे पहुंच रहे हैं, वहीं कई ग्रामीण प्रखंड कार्यालय में आवास सहायक के पीछे जानकारी के लिए चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजना की सूची सार्वजनिक नहीं होने के कारण उन्हें अपने नाम की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों के बीच दलालों और बिचौलियों के घर-घर पहुंचकर आवास योजना में नाम जुड़वाने या लाभ दिलाने का दावा करने की भी चर्चा है। इसी बीच सहार पंचायत के सरपंच चंदन कुमार ने आवास सहायक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सरपंच का कहना है कि जियो-टैगिंग के दौरान गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले गरीब परिवारों को प्राथमिकता देने के बजाय कथित रूप से पूंजी वाले लोगों के आवास भी पास किए गए हैं। अब सवाल यह है कि आवास योजना की सूची आखिर सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है? गरीब लाभुकों का नाम सूची में है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें कब मिलेगी? प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना ग्रामीणों के लिए अहम सवाल बना हुआ है। रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    1
    पीएम आवास की सूची को लेकर सहार में मची हलचल, लाभुक दर-दर भटकने को मजबूर
भोजपुर जिले के सहार प्रखंड की सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम देखने को लेकर महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है। कभी लोग मुखिया के दरवाजे तो कभी सरपंच के दरवाजे पहुंच रहे हैं, वहीं कई ग्रामीण प्रखंड कार्यालय में आवास सहायक के पीछे जानकारी के लिए चक्कर काटते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजना की सूची सार्वजनिक नहीं होने के कारण उन्हें अपने नाम की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों के बीच दलालों और बिचौलियों के घर-घर पहुंचकर आवास योजना में नाम जुड़वाने या लाभ दिलाने का दावा करने की भी चर्चा है।
इसी बीच सहार पंचायत के सरपंच चंदन कुमार ने आवास सहायक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सरपंच का कहना है कि जियो-टैगिंग के दौरान गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले गरीब परिवारों को प्राथमिकता देने के बजाय कथित रूप से पूंजी वाले लोगों के आवास भी पास किए गए हैं।
अब सवाल यह है कि आवास योजना की सूची आखिर सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है? गरीब लाभुकों का नाम सूची में है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें कब मिलेगी? प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना ग्रामीणों के लिए अहम सवाल बना हुआ है।
रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.