Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैनपुर में करम पर्व को लेकर उत्साह मंगलवार को होगी मुख्य पूजा
Sunderam Keshri
चैनपुर में करम पर्व को लेकर उत्साह मंगलवार को होगी मुख्य पूजा
More news from झारखंड and nearby areas
- 18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।1
- सिसई / रांची : एसआईआर मतदाता सूची में नाम जोड़ने - सुधार का एक और मौका, 30 सितंबर तक बढ़ी दावा - आपत्ति की अंतिम तिथि रांची। राज्य के पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में आवश्यक सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह दावा-आपत्ति अवधि का दूसरी एवं अंतिम बार विस्तार है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा मतदाता सूची में दर्ज किसी विवरण में सुधार की आवश्यकता है, वे निर्धारित अवधि के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद दावा-आपत्ति के लिए यह अवसर उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में पात्र नागरिकों से समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम और दर्ज विवरण जांचने तथा आवश्यकता होने पर सुधार कराने की अपील की गई है।1
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के सेन्हा पंचायत की हकीकत देखिये चमरा लिंडा जी लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के सेन्हा पंचायत की हकीकत देखिये चमरा लिंडा जी1
- सोनमेर मंदिर में एक बार जरूर आएं.? #shorts #shortvideo #jaishreeram #hanuman #viralvideo #mandir1
- बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया हुई भावुक, तीन कमरों में 10 वीं तक की पढ़ाई, सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग की बदहाल भवन व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही है। विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक की पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए महज तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को बैठाने और कक्षाओं का संचालन करने में शिक्षकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण विद्यालय में पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। अनुपात के अनुसार शिक्षक भी नहीं हैं उसके बाजूद शिक्षक सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय भवन की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। विद्यालय की इस समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी और प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा लंबे समय से विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से पांच कमरों के विद्यालय भवन निर्माण की योजना आई है, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधि चिंतित हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को मुखिया फ्लोरेंस देवी ने आंख में आंसू लिए विधायक जिग्गा सुसारन होरो से मुलाकात की। मुखिया ने विधायक को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई। बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया भावुक भी हो उठीं। विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया को जल्द विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अब विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उम्मीद है कि पांच कमरों का भवन जल्द धरातल पर उतरेगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।1
- S I R के मतदाता सूची में नाम शामिल करना अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*1
- सिसई विधानसभा विधायक के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोप NGT लगने के बाद भी... हड़िया (Haria): बेच रही महिलाओं को प्रशासन के द्वारा पकड़ा जाता है और अवैध बालू का कारोबार हो रहा है इस पर प्रशासन मौन क्यों इस पर कार्रवाई क्यों नहीं JLKM पार्टी लगाए गंभीर आरोप1
- रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। 24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। 👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश - “कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।” एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी: 1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। 2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।1