श्राद्ध भोज में गोलियों से दहला गांव: पांच गोलियां लगने के बाद रामकुमार यादव ने तोड़ा दम, एक घायल श्राद्ध भोज जहां लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जुटे थे। लेकिन मधेपुरा में यही भोज कुछ ही सेकेंड में गोलियों की गूंज और चीख-पुकार से भर गया। खाना परोस रहे 50 वर्षीय रामकुमार यादव को हमलावर ने बेहद करीब से निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात कह रही है। दरअसल मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी पंचायत के वार्ड नंबर-2 में शनिवार देर रात आयोजित एक श्राद्ध भोज अचानक खूनी वारदात का गवाह बन गया। जहां कुछ पल पहले तक लोग भोजन कर रहे थे, वहीं अगले ही पल गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। मृतक की पहचान रामकुमार यादव (50) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रामकुमार यादव पड़ोस में आयोजित श्राद्ध भोज में लोगों को भोजन परोस रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हमलावर वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइट --परिजन परिजनों का कहना है कि रामकुमार यादव को पांच गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनते ही भोज स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, जबकि परिजन और ग्रामीण घायल रामकुमार को उठाकर अस्पताल ले जाने में जुट गए। गंभीर हालत में उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वहीं गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घटना के बाद पूरे बेहरारी पंचायत में दहशत का माहौल है। पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा चुकी है और हर एंगल से मामले की जांच जारी है।
श्राद्ध भोज में गोलियों से दहला गांव: पांच गोलियां लगने के बाद रामकुमार यादव ने तोड़ा दम, एक घायल श्राद्ध भोज जहां लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जुटे थे। लेकिन मधेपुरा में यही भोज कुछ ही सेकेंड में गोलियों की गूंज और चीख-पुकार से भर गया। खाना परोस रहे 50 वर्षीय रामकुमार यादव को हमलावर ने बेहद करीब से निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात कह रही है। दरअसल मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी
पंचायत के वार्ड नंबर-2 में शनिवार देर रात आयोजित एक श्राद्ध भोज अचानक खूनी वारदात का गवाह बन गया। जहां कुछ पल पहले तक लोग भोजन कर रहे थे, वहीं अगले ही पल गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। मृतक की पहचान रामकुमार यादव (50) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रामकुमार यादव पड़ोस में आयोजित श्राद्ध भोज में लोगों को भोजन परोस रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हमलावर वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइट --परिजन परिजनों का कहना है कि रामकुमार यादव को पांच गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनते ही भोज स्थल
पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, जबकि परिजन और ग्रामीण घायल रामकुमार को उठाकर अस्पताल ले जाने में जुट गए। गंभीर हालत में उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वहीं गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और घटना के
पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घटना के बाद पूरे बेहरारी पंचायत में दहशत का माहौल है। पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा चुकी है और हर एंगल से मामले की जांच जारी है।
- bipin kumarjcjdjdkjdmkemxmmmmmcjjdjjfjfjjxdkkfkkjjjfdff1
- सड़क मार्ग निर्माण कार्य में देरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 8 में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क मार्ग निर्माण का विगत कई महीनों पहले शुरू किया गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क मार्ग निर्माण कार्य जब शुरू किया गया था तो हम लोगों को एक नई उम्मीद जगी थी की अब समस्या से राहत मिलेगी मगर सारे उम्मीद पर पानी फिर गया। कुछ दिन पहले से ही बारिश का मौसम शुरू हो गया है जिससे समस्या और बढ़ गई है जिससे पैदल राहगीर को भी इस सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं जब कोई चार पहिया वाहन इस सड़क मार्ग में प्रवेश कर जाता है तो सामने से आ रहे किसी भी वाहन चालक को निकलना मुश्किल हो जाता है। जब ग्रामीणों द्वारा संवेदक को कहा जाता है तो दिखावे के लिए कभी कभार दो चार मजदूर भेज दिया जाता है जिससे लोगों को लगता है की अब काम शुरू होने वाला है मगर ऐसा होता नहीं है। आगे भी बारिश का मौसम शुरू होने वाला है अब देखना है की समस्या से मुक्ति मिल सकती है या ऐसे ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।1
- सात राजस्व कर्मचारियों के तबादले पर दी गई विदाई कुमारखंड। कुमारखंड अंचल में कार्यरत सात राजस्व कर्मचारी के तबादला होने पर अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सीओ विशाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सम्मान समारोह में स्थानांतरित सभी राजस्व कर्मचारी को सीओ विशाल अग्रवाल और आरओ वीरेंद्र विप्रोहित ने अंग वस्त्र, पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सीओ ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। जो सभी के सरकारी सेवा के दौरान आता है। उन्होंने कहा आप जहां भी रहे वहां जिम्मेदारी का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें। मौके पर स्थानांतरित होने वाले राजस्व कर्मचारी शशि कुमार, पारस कुमार, महेश कुमार, बृजेश कुमार, भोला कुमार,अभिषेक कुमार ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर आरओ वीरेंद्र विप्रोहित, बड़ा बावु रौशन कुमार, रेखा कुमारी, सुमन कुमार, संदीप कुमार, कपिलदेव पासवान,सुमित कुमार, सुशील कुमार समेत अंचल के अन्य कर्मी मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में राजस्व कर्मचारी को विदाई देते सीओ व अन्य1
- rahul1
- अवैध रूप से संचालित अस्पताल के सील की प्रक्रिया होने के 48 घंटे बाद अनुमंडल पदाधिकारी के हस्तक्षेप पर हुई प्राथमिकी दर्ज सुपौल शहर के वार्ड संख्या-26 स्थित अवैध रूप से संचालित रिया पॉली क्लिनिक पर सीलिंग की कार्रवाई के 48 घंटे बाद आखिरकार सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी। हालांकि, पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने में हुई देरी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 30 जुलाई को अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू, सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार, अंचलाधिकारी मनीष कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड संख्या-26 स्थित रिया पॉली क्लिनिक में छापेमारी की थी। जांच के दौरान अस्पताल के दस्तावेजों की गहन पड़ताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध चिकित्सक और आवश्यक अनुमति के नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के बाद पूरे नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके बावजूद सीलिंग की कार्रवाई के बाद लगातार 48 घंटे तक सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में जब इस मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को मिली तो उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित आवेदन सदर थाना को उपलब्ध कराया, जिसके बाद रिया पॉली क्लिनिक के विरुद्ध अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आ चुकी थीं और अस्पताल को सील भी कर दिया गया था, तो एफआईआर दर्ज कराने में 48 घंटे की देरी क्यों हुई? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था? शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर कानूनी कार्रवाई होती तो अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ एक सख्त संदेश जाता। वहीं, बाजार में यह भी चर्चा है कि शहर में कई अवैध नर्सिंग होम लंबे समय से संचालित हो रहे हैं, जिन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे मामले में और किन-किन लोगों की भूमिका रही तथा उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी।1
- नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था कबिन्दर कुमार सोनवर्षा राज (सहरसा): प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव सपरिवार की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से पुरे नगर भ्रमण करते हुए पहुंची, मंदिर जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के भगवान शिव सपरिवार के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। वहीं, प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने से,श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई। लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी और श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद और धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित सुशील चौधरी, बबलू भगत, प्रकाश चौधरी, दीपक जायसवाल, विकास अग्रवाल, राकेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजीव स्वर्णकार, खगेश, प्रमोद चौधरी, संतोष चौधरी, ललन जायसवाल, भातू स्वर्णकार, पप्पू साह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राणा कुमार, रोशन, सुरेश मुखिया,बजरग अग्रवाल, अजीत चौधरी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मधेपुरा विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान से पहले बिखेरा गया कागज का टुकड़ा, फिर की गई सफाई मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया सफाई अभियान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। अभियान की तस्वीरें वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर केवल औपचारिकता निभाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल तस्वीरों में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के सामने पहले से साफ-सुथरी सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फोटो से पहले साफ जगह पर कागज के टुकड़े बिखेरे गए और फिर झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। अधिकारियों को यदि स्वच्छता अभियान चलाना ही था तो विश्वविद्यालय परिसर के उन स्थानों की सफाई की जाती, जहां लंबे समय से गंदगी और कबाड़ जमा है। इनमें पुराने कैंटीन का परिसर, ऑडिटोरियम के आसपास का क्षेत्र, जिमखाना, गांधी पार्क, कीर्ति पार्क और चुल्हाय पार्क जैसे स्थान शामिल हैं। पूरे परिसर में सफाई कराने के बजाय केवल फोटो खिंचवाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। हालांकि, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।4
- श्राद्ध भोज में गोलियों से दहला गांव: पांच गोलियां लगने के बाद रामकुमार यादव ने तोड़ा दम, एक घायल श्राद्ध भोज जहां लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जुटे थे। लेकिन मधेपुरा में यही भोज कुछ ही सेकेंड में गोलियों की गूंज और चीख-पुकार से भर गया। खाना परोस रहे 50 वर्षीय रामकुमार यादव को हमलावर ने बेहद करीब से निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात कह रही है। दरअसल मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी पंचायत के वार्ड नंबर-2 में शनिवार देर रात आयोजित एक श्राद्ध भोज अचानक खूनी वारदात का गवाह बन गया। जहां कुछ पल पहले तक लोग भोजन कर रहे थे, वहीं अगले ही पल गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। मृतक की पहचान रामकुमार यादव (50) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रामकुमार यादव पड़ोस में आयोजित श्राद्ध भोज में लोगों को भोजन परोस रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हमलावर वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइट --परिजन परिजनों का कहना है कि रामकुमार यादव को पांच गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनते ही भोज स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, जबकि परिजन और ग्रामीण घायल रामकुमार को उठाकर अस्पताल ले जाने में जुट गए। गंभीर हालत में उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वहीं गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घटना के बाद पूरे बेहरारी पंचायत में दहशत का माहौल है। पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा चुकी है और हर एंगल से मामले की जांच जारी है।4