Shuru
Apke Nagar Ki App…
Santoshi Yadav
More news from Surguja and nearby areas
- Post by Santoshi Yadav1
- छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्टीकरण रमजान में मुस्लिम कर्मचारीयों को समय से पूर्व छुट्टी की खबर निराधार और भ्रामक रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने सोशल मीडिया और अन्य सूचना माध्यमों पर प्रसारित हो रही एक खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से भ्रामक करार दिया है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मंचों पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रदेश सरकार ने रमजान के महीने के दौरान मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पहले घर जाने की विशेष अनुमति प्रदान की है। अब शासन ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है। भ्रामक दावों पर सरकार का रुख पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी पत्र क्रमांक 94/obc/2026 के अनुसार, विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के बीच एक गलत सूचना साझा की जा रही है। संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी के हस्ताक्षर से जारी इस स्पष्टीकरण में कहा गया है कि “रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है, अतः मीडिया में आ रही ऐसी खबरें आधारहीन हैं।”1
- Post by Shivnath bagheL1
- Lakhanpur Nagar Panchayat के वार्ड क्रमांक 10 में गंदगी का अंबार एंकर इंट्रो: लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की तस्वीरें व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। यहाँ गंदगी इस कदर फैली है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रिपोर्ट: वार्ड क्रमांक 10 में नालियां बजबजा रही हैं, कचरे के ढेर सड़कों पर फैले हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पास ही सब्जी दुकानों की कतार लगी है, जहां रोज सैकड़ों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन दुकानों के ठीक बगल में सड़ता कचरा, उठती बदबू और मच्छरों का आतंक लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत का अमला सिर्फ औपचारिकता निभाकर चला जाता है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं दिख रहा। स्थानीय बाइट (स्क्रिप्ट लाइन): “हम लोग रोज इस गंदगी के बीच से गुजरते हैं। बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।” तीखे सवाल: क्या वार्ड नंबर 10 के लोग साफ-सफाई के हकदार नहीं? सब्जी बाजार के पास गंदगी होने पर स्वास्थ्य विभाग क्यों खामोश है? आखिर कब जागेगा प्रशासन? आउट्रो: अगर समय रहते सफाई और ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को न्योता दे सकती है। अब देखना होगा कि लखनपुर नगर पंचायत कब तक इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करती है।khas report by himanshu raj md news patrkar ambikapur cg.7805838076.2
- खबर अंबिकापुर से है जहां आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि केनापारा बांध क्षेत्र में कुछ युवक अवैध देशी कट्टा व कारतूस बेचने की फिराक में हैं। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक स्कूटी जप्त की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। न्यूज द गुलेल ,सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- पीएम जनमन सड़कों पर लगे आरोपों का विभाग ने किया खंडन, निरीक्षण में कार्य संतोषजनक: मनेन्द्रगढ़/एमसीबी: विकासखंड भरतपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत निर्मित सड़कों में अनियमितता संबंधी 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित समाचार को विभाग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। कार्यपालन अभियंता-सह-सदस्य सचिव, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, मनेन्द्रगढ़ द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद आधिकारिक खंडन जारी किया गया। निरीक्षण में पैकेज क्रमांक CG-11-93 अंतर्गत सादन टोला से लावाहोरी थोरगी मार्ग एवं घाघरा से लालमाटी अक्तवार मार्ग तथा पैकेज CG-11-83 अंतर्गत नौढ़िया से डुगालाडीह पारा मार्ग का परीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर बी.टी. सतह में अस्थायी क्षति पाई गई, जिस पर तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी कर मरम्मत कार्य पूर्ण कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह सुरक्षित है। लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।4
- तीन विभागों की लापरवाही से गई मासूम की जान।1
- सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने बड़ी संख्या में पटवारियों का किया तबादला अम्बिकापुर / जिले के विभिन्न तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ हल्का पटवारियों के कार्यों में प्रभावशीलता, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए 58 पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7 (2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित पटवारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।1