logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कछला घाट पर लगा लंबा जाम कांवड़ियों काफी परेशानियों का सामना करना क्या यही बदायूं पुलिस की जिम्मेदारी हैं। बदायूं पुलिस की लापरवाही से कांवड़ियों करना पड़ा कठनाइयों का सामना क्या यही योगी आदित्यनाथ की तैयारी हैं l

6 hrs ago
user_Arvind Gautam HRD
Arvind Gautam HRD
Animal shelter Bisauli, Budaun•
6 hrs ago

कछला घाट पर लगा लंबा जाम कांवड़ियों काफी परेशानियों का सामना करना क्या यही बदायूं पुलिस की जिम्मेदारी हैं। बदायूं पुलिस की लापरवाही से कांवड़ियों करना पड़ा कठनाइयों का सामना क्या यही योगी आदित्यनाथ की तैयारी हैं l

More news from Budaun and nearby areas
  • कछला घाट पर लगा लंबा जाम कांवड़ियों काफी परेशानियों का सामना करना क्या यही बदायूं पुलिस की जिम्मेदारी हैं। बदायूं पुलिस की लापरवाही से कांवड़ियों करना पड़ा कठनाइयों का सामना क्या यही योगी आदित्यनाथ की तैयारी हैं l
    1
    कछला घाट पर लगा लंबा जाम कांवड़ियों काफी परेशानियों का सामना करना क्या यही बदायूं पुलिस की जिम्मेदारी हैं। 
बदायूं पुलिस की लापरवाही से कांवड़ियों करना पड़ा कठनाइयों का सामना क्या यही योगी आदित्यनाथ की तैयारी हैं l
    user_Arvind Gautam HRD
    Arvind Gautam HRD
    Animal shelter Bisauli, Budaun•
    6 hrs ago
  • वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है। बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा? ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं… लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा? जनता पूछ रही है— विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?
    1
    वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार!
वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार!
विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है।
बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं।
बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है।
सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा?
ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं…
लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा?
जनता पूछ रही है—
विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दौड़ प्रतियोगिता के मंच से युवाओं का हुंकार, 2027 में डॉ. जीराज यादव को मिले सपा से टिकट चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव के समर्थन में हाथ उठाकर उमड़ा नौजवानों का हुजूम। संवाददाता बबलू सागर आंवला बरेली। आंवला/बरेली। 126 विधानसभा आंवला नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को खेलकूद और जन-उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। 'चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता' की आयोजन कमेटी के सादर आमंत्रण पर पहुंचे क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मैदान धावकों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। युवाओं ने हाथ उठाकर जताया चुनावी समर्थन कार्यक्रम के दौरान खेल के मैदान में मौजूद सैकड़ों नौजवानों का उत्साह उस समय देखते ही बनता था, जब उन्होंने वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. जीराज यादव के पक्ष में माहौल बना दिया। उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में और हाथ उठाकर यह मांग रखी कि समाजवादी पार्टी (सपा) को 2027 में आंवला विधानसभा सीट से डॉ. जीराज यादव को अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए। युवाओं का कहना था कि क्षेत्र को ऐसे ही समर्पित और जमीनी नेता की आवश्यकता है। निस्वार्थ जनसेवा बनी जन-मांग का आधार आंवला विधानसभा क्षेत्र में डॉ. जीराज यादव बीते लंबे समय से बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के आमजन की सेवा में समर्पित हैं। स्थानीय नागरिकों और युवाओं का मानना है कि डॉ. जीराज यादव ही वह व्यक्तित्व हैं जो आंवला की वर्तमान भौतिक स्थिति और बुनियादी ढांचे में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मबल धावकों का हौसला बढ़ाते हुए डॉ. जीराज यादव ने कहा कि युवा ही किसी भी क्षेत्र और देश की असली ऊर्जा हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के हर वर्ग के हक और विकास की लड़ाई वे हमेशा लड़ते रहेंगे।
    3
    दौड़ प्रतियोगिता के मंच से युवाओं का हुंकार, 2027 में डॉ. जीराज यादव को मिले सपा से टिकट
चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव के समर्थन में हाथ उठाकर उमड़ा नौजवानों का हुजूम।
संवाददाता बबलू सागर आंवला बरेली।
आंवला/बरेली। 126 विधानसभा आंवला नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को खेलकूद और जन-उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। 'चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता' की आयोजन कमेटी के सादर आमंत्रण पर पहुंचे क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मैदान धावकों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
युवाओं ने हाथ उठाकर जताया चुनावी समर्थन कार्यक्रम के दौरान खेल के मैदान में मौजूद सैकड़ों नौजवानों का उत्साह उस समय देखते ही बनता था, जब उन्होंने वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. जीराज यादव के पक्ष में माहौल बना दिया। उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में और हाथ उठाकर यह मांग रखी कि समाजवादी पार्टी (सपा) को 2027 में आंवला विधानसभा सीट से डॉ. जीराज यादव को अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए। युवाओं का कहना था कि क्षेत्र को ऐसे ही समर्पित और जमीनी नेता की आवश्यकता है।
निस्वार्थ जनसेवा बनी जन-मांग का आधार आंवला विधानसभा क्षेत्र में डॉ. जीराज यादव बीते लंबे समय से बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के आमजन की सेवा में समर्पित हैं। स्थानीय नागरिकों और युवाओं का मानना है कि डॉ. जीराज यादव ही वह व्यक्तित्व हैं जो आंवला की वर्तमान भौतिक स्थिति और बुनियादी ढांचे में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मबल धावकों का हौसला बढ़ाते हुए डॉ. जीराज यादव ने कहा कि युवा ही किसी भी क्षेत्र और देश की असली ऊर्जा हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के हर वर्ग के हक और विकास की लड़ाई वे हमेशा लड़ते रहेंगे।
    user_Bablu Sagar Bareilly
    Bablu Sagar Bareilly
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • ट्रेन में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती बिशारतगंज। दिल्ली-बरेली-टनकपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12036 में ड्यूटी कर रहे गार्ड पप्पू राम मीना की रविवार को बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े। गार्ड की हालत बिगड़ते ही बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी नरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गार्ड पप्पू राम मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    ट्रेन में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
बिशारतगंज। दिल्ली-बरेली-टनकपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12036 में ड्यूटी कर रहे गार्ड पप्पू राम मीना की रविवार को बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े।
गार्ड की हालत बिगड़ते ही बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी नरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गार्ड पप्पू राम मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है। संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने लगभग 14 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में कब्जाधारक को जमीन कैसे मिली, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर 2 बजे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शुरू हुई और साढ़े चार घंटे तक चली। पैमाइश के बाद जमीन का चिन्हांकन कर उसे कब्जा मुक्त किया गया। पूरा मामला तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव फरीदपुर कला का है। राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति सिफ्ते अली के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर मुसर्रत नामक व्यक्ति अवैध रूप से खेती कर रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी कानूनगो मसूद आलम, लेखपाल जयवीर सिंह और गौरव पाल सहित थाना पुलिस मौजूद रही। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने गाटा संख्या 145 पर स्थित लगभग 14 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। प्रशासन ने इस भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि शत्रु संपत्ति उन अचल संपत्तियों को कहा जाता है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान या भारत-चीन युद्धों के दौरान भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए लोगों ने यहां छोड़ दिया था। वर्तमान में ये संपत्तियां भारत सरकार की हैं और कस्टोडियन इनके संरक्षक होते हैं। खतौनी में संपत्ति सिफ़्ते हसन के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर सिफ़्ते हसन का कोई कब्जा या उनके वारिस नहीं पाए गए। मुसर्रत के पास इस जमीन के संबंध में कोई वैध अभिलेख नहीं थे। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि मुसर्रत को यह जमीन पट्टे पर या किसी अन्य माध्यम से कैसे मिली, क्योंकि उनका सिफ़्ते हसन के परिवार से कोई संबंध नहीं है।
    3
    संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने लगभग 14 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में कब्जाधारक को जमीन कैसे मिली, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर 2 बजे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शुरू हुई और साढ़े चार घंटे तक चली। पैमाइश के बाद जमीन का चिन्हांकन कर उसे कब्जा मुक्त किया गया।
पूरा मामला तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव फरीदपुर कला का है। राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति सिफ्ते अली के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर मुसर्रत नामक व्यक्ति अवैध रूप से खेती कर रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी कानूनगो मसूद आलम, लेखपाल जयवीर सिंह और गौरव पाल सहित थाना पुलिस मौजूद रही। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने गाटा संख्या 145 पर स्थित लगभग 14 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। प्रशासन ने इस भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि शत्रु संपत्ति उन अचल संपत्तियों को कहा जाता है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान या भारत-चीन युद्धों के दौरान भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए लोगों ने यहां छोड़ दिया था। वर्तमान में ये संपत्तियां भारत सरकार की हैं और कस्टोडियन इनके संरक्षक होते हैं। खतौनी में संपत्ति सिफ़्ते हसन के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर सिफ़्ते हसन का कोई कब्जा या उनके वारिस नहीं पाए गए। मुसर्रत के पास इस जमीन के संबंध में कोई वैध अभिलेख नहीं थे। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि मुसर्रत को यह जमीन पट्टे पर या किसी अन्य माध्यम से कैसे मिली, क्योंकि उनका सिफ़्ते हसन के परिवार से कोई संबंध नहीं है।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जतिन चौहान ने युवाओं के लिए तैयार किया मैदान14 15 अगस्त को होगा ओपन स्टेट चैंपियनशिप राष्ट्रीय सदास्य खेल मंत्रालय जतिन चौहान ने युवाओं के लिए तैयार किया मैदान14 15 अगस्त को होगा ओपन स्टेट चैंपियनशिप मीरगंज विधानसभा के इतिहास में पहली बार फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए भाजपा नेता जतिन चौहान ने फतेहगंज पश्चिमी में एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने खुद मैदान में उतरकर मिट्टी डलवाई और स्वयं रोलर चलाकर उबड़-खाबड़ खेल मैदान का समतलीकरण किया, जिससे खिलाड़ी बिना किसी चोट के डर के अभ्यास कर सकें। ​इस नए तैयार मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त (सुबह 8:00 बजे से) और 15 अगस्त तक राज्य चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ​इसके साथ ही, भाजपा नेता जतिन चौहान ने क्षेत्र के 1,000 युवाओं को खेल कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत अच्छी नौकरी दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संसाधनों या बेहतर मैदान के अभाव में युवाओं की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए, उन्हें सुरक्षित माहौल और बेहतर अवसर देना प्राथमिकता है। जतिन चौहान की इस जमीनी पहल और संकल्प का स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।
    1
    जतिन चौहान ने युवाओं के लिए तैयार किया मैदान14 15 अगस्त को होगा ओपन स्टेट चैंपियनशिप
राष्ट्रीय सदास्य  खेल मंत्रालय जतिन चौहान ने युवाओं के लिए तैयार किया मैदान14 15 अगस्त को होगा ओपन स्टेट चैंपियनशिप   मीरगंज विधानसभा के इतिहास में पहली बार
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए भाजपा नेता जतिन चौहान ने फतेहगंज पश्चिमी में एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने खुद मैदान में उतरकर मिट्टी डलवाई और स्वयं रोलर चलाकर उबड़-खाबड़ खेल मैदान का समतलीकरण किया, जिससे खिलाड़ी बिना किसी चोट के डर के अभ्यास कर सकें।
​इस नए तैयार मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त (सुबह 8:00 बजे से) और 15 अगस्त तक राज्य चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
​इसके साथ ही, भाजपा नेता जतिन चौहान ने क्षेत्र के 1,000 युवाओं को खेल कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत अच्छी नौकरी दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संसाधनों या बेहतर मैदान के अभाव में युवाओं की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए, उन्हें सुरक्षित माहौल और बेहतर अवसर देना प्राथमिकता है। जतिन चौहान की इस जमीनी पहल और संकल्प का स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।
    1
    बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का  निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो ।
अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नारंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा... आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 123 विथरी विधानसभा के गांव नौरंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा देखिए...... 👇 #bareilly #media #mediacoverage #election #electionnews #ElectionUpdate #politicsnews #live #nonfollowers #follower #khabarbharatki24
    1
    विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नारंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा...
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 123 विथरी विधानसभा के गांव नौरंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा देखिए...... 👇  
#bareilly #media #mediacoverage #election #electionnews #ElectionUpdate #politicsnews #live 
#nonfollowers #follower #khabarbharatki24
    user_Bablu Sagar Bareilly
    Bablu Sagar Bareilly
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.