इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने विधिवत रूप से माता श्री नयना देवी के दरबार में पूजा अर्चना की हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ ,देवभूमि हिमाचल की पहचान है इसी के वजह से आज हमारे हिमाचल प्रदेश को पूरी दुनिया में जाना जाता है यह बात इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने माता श्री नयना जी के दर्शन करने के उपरांत कही । इससे पहले इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने विधि वत रूप से माता श्री नयना देवी के दरबार में पूजा अर्चना की और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास की तरफ से मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने उन्हें माता की चुनरी ओर प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां पर देवी देवताओं का वास है ।उन्होंने कहा जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान शक्तिपीठों के नाम से होती है। उन्होंने कहा कि उनके जिला कांगड़ा में जहां पर माता ब्रजेश्वरी देवी, माता ज्वाला देवी ,माता चामुंडा ,माता बगलामुखी विराजमान है और इन्हीं देवी देवताओं के आशीर्वाद से पूरा हिमाचल प्रदेश सुख समृद्धि से भरा है । उन्होंने कहा कि आज माता श्री नयना देवी जी के दरबार आने का मौका मिला ।माता श्री नयना देवी के दरबार में प्रार्थना करते हैं की माता रानी की कृपा उनके विधानसभा क्षेत्र इंदौर पर भी विशेष रूप से बनी रहे और वहां पर भी सुख समृद्धि लोगों को मिले और क्षेत्र का विकास लगातार चलता रहे ।इस मौके पर मंदिर के पुजारी नवीन शर्मा और ललित शर्मा भी मौजूद थे।
इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने विधिवत रूप से माता श्री नयना देवी के दरबार में पूजा अर्चना की हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ ,देवभूमि हिमाचल की पहचान है इसी के वजह से आज हमारे हिमाचल प्रदेश को पूरी दुनिया में जाना जाता है यह बात इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने माता श्री नयना जी के दर्शन करने के उपरांत कही । इससे पहले इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने विधि वत रूप से माता श्री नयना देवी के दरबार में पूजा अर्चना की और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास की तरफ से मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने उन्हें माता की चुनरी ओर प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां पर देवी देवताओं का वास है ।उन्होंने कहा जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान शक्तिपीठों के नाम से होती है। उन्होंने कहा कि उनके जिला कांगड़ा में जहां पर माता ब्रजेश्वरी देवी, माता ज्वाला देवी ,माता चामुंडा ,माता बगलामुखी विराजमान है और इन्हीं देवी देवताओं के आशीर्वाद से पूरा हिमाचल प्रदेश सुख समृद्धि से भरा है । उन्होंने कहा कि आज माता श्री नयना देवी जी के दरबार आने का मौका मिला ।माता श्री नयना देवी के दरबार में प्रार्थना करते हैं की माता रानी की कृपा उनके विधानसभा क्षेत्र इंदौर पर भी विशेष रूप से बनी रहे और वहां पर भी सुख समृद्धि लोगों को मिले और क्षेत्र का विकास लगातार चलता रहे ।इस मौके पर मंदिर के पुजारी नवीन शर्मा और ललित शर्मा भी मौजूद थे।
- मजदूर युनियनों ने निरस्त किए गए श्रम कानूनों को बहाल करने को लेकर आवाज बुलंद की है। इन युनियनों का कहना है कि श्रम कानूनों को बहाल करने को करने को लेकर कई बार मांग उठाई गई है, लेकिन केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। जिसके चलते मजदूर वर्ग में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबद्ध यूनियन ने रेलवे टनल साइट महावाली में एनसीआर नोएडा, फरीदाबाद, पलवल, गंगुवाल के संघर्षरत मजदूरों के समर्थन में जोरदार रौष रैली निकाली। रैली के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली में मुख्य रूप से मांग उठाई गई कि निरस्त किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल कर उन्हें सख्ती से लागू किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कोड मजदूरों के हित में नहीं हैं, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मजदूर वर्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसके अलावा रैली में यह भी मांग की गई कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारें तुरंत हस्तक्षेप करें और मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सके। रैली को कांग्रेस नेता विजय शर्मा, सीटू के जिला सचिव बलबीर सिंह, पॉल, प्रधान अमृतलाल, सचिव प्रदीप ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया।1
- मिशन 2026 विकास के भविष्य पर दाव ना लगाये, सही उम्मीदवार को हमेशा चुनाव जिताये। ग्राम प्रधान पद हेतु हेतु कर्मठ, सुयोग्य, एवं लोकप्रिय उम्मीदवार मनजीत कौर पत्नी श्री राज कुमार गांव रामपुर को अपना मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाए ग्राम सभा- पंचायत घोलोवाल1
- 🌹🌹🙏🙏Jay Shiv Shankar, 🌹🌹🙏🙏1
- हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार को सहयोग न मिलने की भी बात कही. अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से राज्य सरकार को बड़ा नुक़सान हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के बजट में भी कटौती कर रही है. VO—- मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के साथ ही यह जानकारी थी कि यह आर्थिक तौर पर मज़बूत राज्य नहीं है. रेवेन्यू डेफिसिट ग्राउंड बंद होने से हिमाचल प्रदेश को क़रीब 50 हज़ार करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है. GST कंपनसेशन बंद होने से भी राज्य को नुक़सान हुआ. उन्होंने कहा कि तमाम आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की. आपदा में भी हिमाचल को 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान खेलना पड़ा. बावजूद इसके सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों को एयर और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने में मदद कर रहा है. सिर्फ़ हिमाचल के साथ ही इस क्षेत्र में भी भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार के इस व्यवहार पर सवाल उठाए. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज़ लेकर इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है, ताकि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित किया जा सके. बाइट—- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश VO—-2— हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता हासिल करने के लिए छटपटा रहे हैं. अग्निहोत्री ने उन्हें संयम रखने की सलाह दी. जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन लोटस के ज़रिए सरकार तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण विश्वास है. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने की ग़लतफ़हमी में हैं. अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष के विधायकों को भी एंटी इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने बीजेपी को हिमाचल विरोधी करार देते हुए राज्य सरकार की मदद रुकने की बात को दोहराया. बाइट—- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश VO—-3— मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मंडी के सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की हत्या को लेकर भी दु:ख ज़ाहिर किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटना का होना दु:खदायी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस पर भी राजनीति कर रही है. अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार नशे के ख़िलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. इस मामले में दोषी को सख़्त सज़ा दिलवाई जाएगी. बीजेपी को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए. अपने कार्यकाल में बीजेपी में चिट्टे के ख़िलाफ किसी तरह का कोई आम नहीं किया. बाइट—- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश2
- हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निधि कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन अब संगठित रूप लेता जा रहा है। वीरवार को जिला मुख्यालय ऊना के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में “स्टेट कोलेशन फॉर लेजिस्लेशन ऑफ शेड्यूल कास्ट्स, शेड्यूल ट्राइब्स सब प्लान हिमाचल प्रदेश” के बैनर तले जुड़े सामाजिक नेताओं ने अपनी रणनीति स्पष्ट की। गठबंधन से जुड़े बीपी चंद्रा और सुखदेव विश्वप्रेमी इस मौके पर स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में सुखदेव विश्वप्रेमी ने कहा कि प्रदेश सरकार को चुनावी वादों के अनुरूप जल्द से जल्द इस कानून को लागू करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई, तो आगामी विधानसभा सत्र के दौरान राज्य भर में रोष प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि देश के पांच राज्यों में इस तरह के कानून पहले ही लागू किए जा चुके हैं, जिससे अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विकास को गति मिली है। हिमाचल में भी इसी तरह के कानून की लंबे समय से मांग की जा रही है। गठबंधन के अनुसार, 3 सितंबर 2024 से लेकर जनवरी 2026 तक इस मुद्दे पर विभिन्न स्तरों पर कई बैठकें और संवाद आयोजित किए जा चुके हैं। करीब 30 संस्थाओं और संगठनों को साथ लेकर यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। सामाजिक न्याय यात्रा चंबा जिला के डलहौजी क्षेत्र के तेलका और चुराह से शुरू होकर कांगड़ा, ज्वाली, नूरपुर, नगरोटा, कुल्लू, सोलन होते हुए ऊना पहुंची है, और आगे भी जारी रहेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और वंचित वर्गों को एकजुट करना है। गठबंधन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर इस कानून को लागू करने की मांग उठाई है। दिसंबर 2024 के शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके अलावा वर्ष 2025 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेताओं से भी इस विषय पर चर्चा की गई। अगस्त 2025 में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर हिमाचल में विशेष कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। नवंबर 2025 में बिलासपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तरीय परामर्श बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी दलों ने इस कानून के समर्थन में सहमति जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में 18 जनवरी 2026 को शिमला के राजीव भवन में आयोजित बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी बजट सत्र के दौरान सरकार पर दबाव बनाते हुए इस कानून की प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग को और तेज किया जाएगा। गठबंधन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप इस कानून को शीघ्र लागू किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास को सुनिश्चित किया जा सके।1
- बैजनाथ: सिया हत्या कांड को लेकर न्याय की गुहार । लाइव आशुतोष1
- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में “द्वेष और बदले की राजनीति” चरम पर होने का आरोप लगाया है। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए राणा ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के तहत नहीं, बल्कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत की गई है। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता को “निजी हथियार” बना लिया है और पुलिस तंत्र का उपयोग केवल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही चलाई जा रही है, जहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा के परिवार के खिलाफ की गई कार्रवाई साफ तौर पर बदले की भावना से प्रेरित है और यह संदेश देने की कोशिश है कि जो भी मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलेगा, उसे इसी तरह निशाना बनाया जाएगा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार अपराधियों और माफियाओं के प्रति नरम रवैया अपनाए हुए है, जबकि विपक्षी नेताओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे “दोहरी नीति” करार देते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राणा ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए सवालों से बौखलाकर मुख्यमंत्री इस तरह के कदम उठा रहे हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सत्ता का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के चुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। राणा के अनुसार, आचार संहिता के समय 66 महिला मंडलों को सरकारी बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपये वितरित किए गए, जो चुनावी नियमों का खुला उल्लंघन है। कड़े शब्दों में हमला जारी रखते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जो व्यक्तिगत द्वेष से ग्रसित होकर केवल अपने और अपने परिवार के हितों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस तरह की राजनीति से त्रस्त है और बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है। राजेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि सत्ता के बल पर लोगों को डराने और दबाने की कोशिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।1
- हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ ,देवभूमि हिमाचल की पहचान है इसी के वजह से आज हमारे हिमाचल प्रदेश को पूरी दुनिया में जाना जाता है यह बात इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने माता श्री नयना जी के दर्शन करने के उपरांत कही । इससे पहले इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने विधि वत रूप से माता श्री नयना देवी के दरबार में पूजा अर्चना की और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास की तरफ से मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने उन्हें माता की चुनरी ओर प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां पर देवी देवताओं का वास है ।उन्होंने कहा जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान शक्तिपीठों के नाम से होती है। उन्होंने कहा कि उनके जिला कांगड़ा में जहां पर माता ब्रजेश्वरी देवी, माता ज्वाला देवी ,माता चामुंडा ,माता बगलामुखी विराजमान है और इन्हीं देवी देवताओं के आशीर्वाद से पूरा हिमाचल प्रदेश सुख समृद्धि से भरा है । उन्होंने कहा कि आज माता श्री नयना देवी जी के दरबार आने का मौका मिला ।माता श्री नयना देवी के दरबार में प्रार्थना करते हैं की माता रानी की कृपा उनके विधानसभा क्षेत्र इंदौर पर भी विशेष रूप से बनी रहे और वहां पर भी सुख समृद्धि लोगों को मिले और क्षेत्र का विकास लगातार चलता रहे ।इस मौके पर मंदिर के पुजारी नवीन शर्मा और ललित शर्मा भी मौजूद थे।1