logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता बोले – जल्द होगी गिरफ्तारी, पुलिस कर रही सघन कार्रवा बिल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.04.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे थाना उभांव पर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 03 निवासी अमित कुमार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाबू सुक्खा पुत्र हरिकुमार निवासी नवकापुरा, आर्यन सिंह पुत्र स्व. लालू सिंह निवासी वार्ड नंबर 08 उभांव बलिया, चांद मियां निवासी कुन्डैल ढाला (नयाढाला) समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने वीडियो बाइट में बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
7 hrs ago

सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता बोले – जल्द होगी गिरफ्तारी, पुलिस कर रही सघन कार्रवा बिल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.04.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे थाना उभांव पर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 03

निवासी अमित कुमार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाबू सुक्खा पुत्र हरिकुमार निवासी नवकापुरा, आर्यन सिंह पुत्र स्व. लालू सिंह निवासी वार्ड नंबर 08 उभांव बलिया, चांद मियां निवासी कुन्डैल ढाला (नयाढाला) समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ

सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने वीडियो बाइट में बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Ballia and nearby areas
  • बेल्थरा रोड (बलिया) | संवाददाता तहसील बेल्थरा रोड में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में कुल 3,69,721 मतदाताओं की सूची में व्यापक संशोधन करते हुए 66,279 नामों को हटाया गया, जो इस क्षेत्र में अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपात्र, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से विलोपित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। इस पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर, तहसील प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के सभी सक्षम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर सत्यापन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा अभिलेखों के मिलान के बाद अंतिम सूची तैयार की गई। वहीं, पूर्व में संचालित एसएआर (Special Summary Revision) अभियान के दौरान एसडीएम शरद चौधरी द्वारा किए गए कार्यों की भी क्षेत्र में व्यापक सराहना सुनने को मिली। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए पूरी प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। अंतिम प्रकाशन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि सूची को और अधिक सटीक बनाया जा सके।
    2
    बेल्थरा रोड (बलिया) | संवाददाता
तहसील बेल्थरा रोड में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में कुल 3,69,721 मतदाताओं की सूची में व्यापक संशोधन करते हुए 66,279 नामों को हटाया गया, जो इस क्षेत्र में अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपात्र, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से विलोपित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
इस पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर, तहसील प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के सभी सक्षम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर सत्यापन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा अभिलेखों के मिलान के बाद अंतिम सूची तैयार की गई।
वहीं, पूर्व में संचालित एसएआर (Special Summary Revision) अभियान के दौरान एसडीएम शरद चौधरी द्वारा किए गए कार्यों की भी क्षेत्र में व्यापक सराहना सुनने को मिली। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए पूरी प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
अंतिम प्रकाशन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और प्रक्रिया का अवलोकन किया।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि सूची को और अधिक सटीक बनाया जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    7 hrs ago
  • Post by Ajay Kumar
    1
    Post by Ajay Kumar
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    पत्रकार Madhuban, Mau•
    41 min ago
  • MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
    2
    MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
    user_Ranapratap Yadav
    Ranapratap Yadav
    सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गांव में आयोजित शस्त्र चंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बरडीहा दलपत में भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। मातृशक्ति की सहभागिता और भक्तों की आस्था ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जयकारों से गूंजता वातावरण दिव्य अनुभूति करा रहा था। जय मां बरडीहा वाली 🙏 #शस्त्रचंडीमहायज्ञ #कलशयात्रा #धार्मिकआस्था #भारतीयसंस्कृति #गांवकीशान #RKsocialist
    2
    गांव में आयोजित शस्त्र चंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बरडीहा दलपत में भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। मातृशक्ति की सहभागिता और भक्तों की आस्था ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जयकारों से गूंजता वातावरण दिव्य अनुभूति करा रहा था। जय मां बरडीहा वाली 🙏
#शस्त्रचंडीमहायज्ञ #कलशयात्रा #धार्मिकआस्था #भारतीयसंस्कृति #गांवकीशान #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुखपुरा अन्तर्गत ग्राम ब्रह्माइन में युवक पर चाकू से हुए हमले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर ने कही यह बात.? अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.04.2026 को थाना सुखपुरा अन्तर्गत ग्राम ब्रह्माइन में समय 16:00 बजे आपसी विवाद में तौफीक अहमद पुत्र खलील अहमद उम्र करीब 20 वर्ष पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया, उसे तत्काल जिला अस्पताल बलिया भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, तहरीर प्राप्त कर थाना स्थानाीय पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की विडियो बाइट
    1
    सुखपुरा अन्तर्गत ग्राम ब्रह्माइन में युवक पर चाकू से हुए हमले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर ने कही यह बात.?
अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.04.2026 को थाना सुखपुरा अन्तर्गत ग्राम ब्रह्माइन में समय 16:00 बजे आपसी विवाद में तौफीक अहमद पुत्र खलील अहमद उम्र करीब 20 वर्ष पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया, उसे तत्काल जिला अस्पताल बलिया भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, तहरीर प्राप्त कर थाना स्थानाीय पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की विडियो बाइट
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    13 hrs ago
  • रसड़ा प्रधानपुर निवासी असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार पद पर कार्यरत जवान अनिल कुमार गुप्ता 35 पुत्र स्व जी नारायन गुप्ता का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आने पर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सेना जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आने दो माह पूर्व अनिल कुमार गुप्ता असम अरुणाचल प्रदेश के बार्डर पर ड्यूटी के दौरान गश्त आने पर गिर गए थे। हसेना के जवानों ने ही कलकत्ता में भर्ती कराया था। बीस दिन पूर्व ही अनिल कुमार गुप्ता का हार्ट का आपरेशन हुआ था। अनिल दो भाइयों सात बहनों में सातवें नंबर पर थे। 2012 में नासिक मुंबई में भर्ती हुए थे। सेना में 14 वर्ष से कार्यरत थे। इस समय हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इनकी शादी 2016 में गाजीपुर जनपद में मोहम्दाबाद थाना के मनिया मिर्जाबाद सलोनी से हुई थी। इनका सात वर्षीय अरेयांश एकलौता पुत्र था। बड़ा भाई श्री निवास गुप्ता भी सेना से रिटायर हो चुके है। सेना के जवानों की देख रेख में अंतिम संस्कार प्रधानपुर टोंस नदी के किनारे की गईं। #BalliaNews #सपा #आप #भाजपा #यूपी #फॉलो #farward #rasra #बलिया #hilight
    3
    रसड़ा प्रधानपुर निवासी असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार पद पर कार्यरत जवान अनिल कुमार गुप्ता 35 पुत्र स्व जी नारायन गुप्ता का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आने पर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सेना जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आने  दो माह पूर्व अनिल कुमार गुप्ता असम अरुणाचल प्रदेश के बार्डर पर ड्यूटी के दौरान गश्त आने पर गिर गए थे।  हसेना के जवानों ने ही कलकत्ता में भर्ती कराया था। बीस दिन पूर्व ही अनिल कुमार गुप्ता का हार्ट का आपरेशन हुआ था। अनिल दो भाइयों सात बहनों में सातवें नंबर पर थे। 2012 में नासिक मुंबई में भर्ती हुए थे। सेना में 14 वर्ष से कार्यरत थे। इस समय हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इनकी शादी 2016 में गाजीपुर जनपद में मोहम्दाबाद थाना के मनिया मिर्जाबाद सलोनी से हुई थी। इनका सात वर्षीय अरेयांश एकलौता पुत्र था।  बड़ा भाई श्री निवास गुप्ता भी सेना से रिटायर हो चुके है।  सेना के जवानों की देख रेख में अंतिम संस्कार प्रधानपुर टोंस नदी के किनारे की गईं।
#BalliaNews #सपा #आप #भाजपा #यूपी #फॉलो #farward #rasra #बलिया #hilight
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मऊ। घोसी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव के पास गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बीबीपुर गांव निवासी आज़ाद यादव उर्फ अज्जू पुत्र शिवनाथ यादव, प्रमोद यादव पुत्र अमेरिका यादव और बेचन यादव पुत्र रामसूरत यादव घोसी से अपने घर बीबीपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे जामडीह गांव के समीप पहुंचे, मधुबन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस दर्दनाक घटना से बीबीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक प्रमोद यादव की अभी बीते नवम्बर माह में शादी हुई थी। आज़ाद यादव मेजोरम में नौकरी करते हैं। एक दिन पूर्व ही घर लौटे थे। बेचन यादव के दो मासूम बच्चे हैं जो अपने पिता की मौत से अनजान हैं।
    4
    मऊ।  घोसी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव के पास गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बीबीपुर गांव निवासी आज़ाद यादव उर्फ अज्जू पुत्र शिवनाथ यादव, प्रमोद यादव पुत्र अमेरिका यादव और बेचन यादव पुत्र रामसूरत यादव घोसी से अपने घर बीबीपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे जामडीह गांव के समीप पहुंचे, मधुबन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस दर्दनाक घटना से बीबीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मृतक प्रमोद यादव की अभी बीते नवम्बर माह में शादी हुई थी। 
आज़ाद यादव मेजोरम में नौकरी करते हैं। एक दिन पूर्व ही घर लौटे थे। 
बेचन यादव के दो मासूम बच्चे हैं जो अपने पिता की मौत से अनजान हैं।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.04.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे थाना उभांव पर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 03 निवासी अमित कुमार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाबू सुक्खा पुत्र हरिकुमार निवासी नवकापुरा, आर्यन सिंह पुत्र स्व. लालू सिंह निवासी वार्ड नंबर 08 उभांव बलिया, चांद मियां निवासी कुन्डैल ढाला (नयाढाला) समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने वीडियो बाइट में बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    बिल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.04.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे थाना उभांव पर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 03 निवासी अमित कुमार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाबू सुक्खा पुत्र हरिकुमार निवासी नवकापुरा, आर्यन सिंह पुत्र स्व. लालू सिंह निवासी वार्ड नंबर 08 उभांव बलिया, चांद मियां निवासी कुन्डैल ढाला (नयाढाला) समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने वीडियो बाइट में बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.