logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पट्टी कस्बा निवासिनी गुलशन पत्नी मोहम्मद करीम शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की मोबाइल नंबर के जरिए बात करके एक युवक ने बताया की पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव में मेरी रिश्तेदारी है मैं सऊदी अरब भेज कर नौकरी दिलाता हूं गुलशन के लड़के अजीम खान से फोन पर बातचीत हुई आरोपी युवक अपने रिश्तेदारी रायपुर गांव आया इनको झांसा देकर इसे 46000 ले लिया और कहां की जल्द ही तुमको सऊदी अरब का वीजा दिलाएंगे जहां जाकर नौकरी करोगे काफी समय बिता गया नौकरी नहीं मिली जब गुलशन ने आरोपी युवक से बात की नौकरी नहीं दिला पा रहे तो मेरा पैसा वापस कर दो उसने पैसा वापस करने से मना कर दिया और उनके लड़के के मोबाइल पर फोन करके इनको धमकी भी दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पट्टी कस्बा निवासिनी गुलशन पत्नी मोहम्मद करीम शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की मोबाइल नंबर के जरिए बात करके एक युवक ने बताया की पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव में मेरी रिश्तेदारी है मैं सऊदी अरब भेज कर नौकरी दिलाता हूं गुलशन के लड़के अजीम खान से फोन पर बातचीत हुई आरोपी युवक अपने रिश्तेदारी रायपुर गांव आया इनको झांसा देकर इसे 46000 ले लिया और कहां की जल्द ही तुमको सऊदी अरब का वीजा दिलाएंगे जहां जाकर नौकरी करोगे काफी समय बिता गया नौकरी नहीं मिली जब गुलशन ने आरोपी युवक से बात की नौकरी नहीं दिला पा रहे तो मेरा पैसा वापस कर दो उसने पैसा वापस करने से मना कर दिया और उनके लड़के के मोबाइल पर फोन करके इनको धमकी भी दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज दिनांक 14.03.2026 को उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन की बाइट ।
    1
    आज दिनांक 14.03.2026 को उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन की बाइट ।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पट्टी - ठनेपुर गांव से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी को बीते वर्ष 2025 में बहला फुसलाकर प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत अर्रा निवासी चांद बाबू उर्फ चंद्रशेखर भाग ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था। पुलिस ने महाराष्ट्र के अनमोल होटल फातिमा नगर थाना शांति नगर जिला ठाणे से गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। उक्त जानकारी एसपी प्रतापगढ़ ने पुलिस सोशल मीडिया सेल पर प्रेस नोट जारी करके दी है
    1
    प्रतापगढ़ पट्टी - ठनेपुर  गांव से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी को बीते वर्ष 2025 में बहला फुसलाकर प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत अर्रा निवासी चांद बाबू उर्फ चंद्रशेखर भाग ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था। पुलिस ने महाराष्ट्र के अनमोल होटल फातिमा नगर थाना  शांति नगर जिला ठाणे से गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। उक्त जानकारी एसपी प्रतापगढ़ ने पुलिस सोशल मीडिया सेल पर प्रेस नोट जारी करके दी है
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शादी में शराब को लेकर बवाल, पार्षद ने समर्थकों से साथ चलाई कुर्सियां -पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का कराया मेडिकल -पार्षद का निलंबित किया जाएगा लाइसेंस, जांच जारी मथुरा.कोतवाली के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे शादी समारोह में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सियां चला दी। दोनों पक्ष में खूब मारपीट हुई। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे व बेटियों की चीखे गूंजने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पार्षद के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की है। कोतवाली के बीएसए रोड पर राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे गोपाल नगर नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात राजस्थान के डीग जिले से आई थी। रात 12 बजे शराब के नशे में पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जनकर लात घूसे ओर कुर्सियां चली , जिससे कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। बवाल से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान इधर-उधर भागने लगे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पिता ने गेस्ट हाउस खाली करके घर से बेटी की शादी संपन्न कराई। मथुरा
    1
    शादी में शराब को लेकर बवाल, पार्षद ने समर्थकों से साथ चलाई कुर्सियां
-पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का कराया मेडिकल
-पार्षद का निलंबित किया जाएगा लाइसेंस, जांच जारी
मथुरा.कोतवाली के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे शादी समारोह में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सियां चला दी। दोनों पक्ष में खूब मारपीट हुई। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे व बेटियों की चीखे गूंजने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पार्षद के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की है।
कोतवाली के बीएसए रोड पर राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे गोपाल नगर नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात राजस्थान के डीग जिले से आई थी। रात 12 बजे शराब के नशे में पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जनकर लात घूसे ओर कुर्सियां चली , जिससे कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। बवाल से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान इधर-उधर भागने लगे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पिता ने गेस्ट हाउस खाली करके घर से बेटी की शादी संपन्न कराई।
मथुरा
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    22 hrs ago
  • जौनपुर। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल ने किया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। जीआरपी के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    1
    जौनपुर। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल ने किया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें।
जीआरपी के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • Post by Krishnaabhan singh
    1
    Post by Krishnaabhan singh
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Krishnaabhan singh
    1
    Post by Krishnaabhan singh
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर-रसोई गैस के बढ़ते दाम, सिलेंडरों की कमी और कथित कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गैस की कीमतों में कमी और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। इस दौरान पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    सुल्तानपुर-रसोई गैस के बढ़ते दाम, सिलेंडरों की कमी और कथित कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गैस की कीमतों में कमी और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
ज्ञापन में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी की गई।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।
इस दौरान पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.