Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/मुंदी दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में पति पत्नी व दो बच्चें सहित एक अन्य बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रैफर, मुंदी पुनासा मार्ग की घटना पिपलकोटा और बाँगरदा के बीच की घटना जहाँ दो बाइक सवारों की आमने सामने की टक्कर में 2 बच्चे सहित 3 लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर डायल 112 मोके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया
Shahrukh mansuri
पुनासा/मुंदी दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में पति पत्नी व दो बच्चें सहित एक अन्य बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रैफर, मुंदी पुनासा मार्ग की घटना पिपलकोटा और बाँगरदा के बीच की घटना जहाँ दो बाइक सवारों की आमने सामने की टक्कर में 2 बच्चे सहित 3 लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर डायल 112 मोके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पिपलकोटा और बाँगरदा के बीच की घटना जहाँ दो बाइक सवारों की आमने सामने की टक्कर में 2 बच्चे सहित 3 लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर डायल 112 मोके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया1
- LOCATION - खंडवा, मध्य प्रदेश REPORTER - HARENDRA NATH THAKUR SLUG - खंडवा क़े पामाखेड़ी में दिनदहाड़े डकैती,नौकरों को बंधक बनाकर घर से ₹1.60 लाख और 12 बोर बंदूक लूट ले गए बदमाश DATE - 12 MARCH 2026 ANCHOR - खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब आठ अज्ञात बदमाश एक काली स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर किसान ललित सोलंकी के घर पहुंचे और वहां काम कर रहे नौकरों को बंधक बनाकर घर से नकदी और लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में नगदी रखने वाले किसानों और व्यापारियों में बीच दहशत का माहौल है, जबकि नर्मदानगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित किसान ललित सोलंकी ने बताया कि गुरुवार आठ बदमाश एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी से उनके घर पहुंचे। उस समय घर पर वह मौजूद नहीं थे और केवल नौकर ही काम कर रहे थे। बदमाशों ने घर में काम कर रहे तीन नौकरों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने घर में रखे 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और एक लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो वाहन में बैठकर मौके से भाग निकले। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं इसकी तलाश नर्मदा नगर पुलिस कर रही है।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि *सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री को किया मेल एवं ट्वीट।* खंडवा, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं मुख्य सचिव अनुराग जैन को सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मेल एवं ट्वीट कर जनहित में शीघ्र कार्रवाई हेतु जानकारी दी गई। मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को अवगत कराया कि खंडवा में छोटी नदी के पास आबना नदी में एंक्रोचमेंट एरिया में नदी पर भारी मोटी दीवार खड़ी कर हजारों डंपर बौल्डर एवं मुरूम से नदी के पाट को भरकर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में आबना नदी में बाढ़ आने पर इस जगह से सैकड़ो लोगों को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर हटाया गया था। भारी तबाही मच गई थी। किंतु उसके बाद भी यहीं पर भारी निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे भविष्य में बाढ़ की स्थिति में जान माल की तबाही के साथ बहुत बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। नदी के पास निर्माण कार्य या कॉलोनी निर्माण के पूर्व करीब 10 विभागों से स्वीकृति लेना आवश्यक है वहां ऐसा कुछ नहीं किया गया तथा घोर अनियमितता की गई है। ज्ञापन के साथ अनेक माध्यमों से विरोध होने के बावजूद कार्यवाही नहीं होना आश्चर्यजनक है।टीएनसी विभाग एवं नगर निगम की संलिप्तता एवं अनदेखी के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा कॉलोनाइजर को प्रश्रय दिया जा रहा है। अतः सद्भावना मंच के सभी सदस्य एवं नागरिक गण इस ओर आपका ध्यान आकर्षित करते हुए अनुरोध करता है कि भविष्य में लोगों की जान माल की सुरक्षा को देखते हुए जनहित में शीघ्र उचित कार्रवाई जावे। इस अवसर पर मेल एवं ट्वीट करते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,अनूप शर्मा,ओम पिल्ले, डॉ जगदीश चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, कमल नागपाल, निर्मल मंगवानी, डॉ एम एम कुरैशी, अर्जुन बुंदेला, नारायण फरकले, सोनी वकील, राधेश्याम शाक्य नरेंद्र दवे, मुरली कोडवानी, त्रिलोक चौधरी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल तथा अन्य।1
- मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते कन्नौद । कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य् अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। गुरुवार शाम 5 बजे कन्नौद अभिभाषक संघ के सह सचिव शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली जोन, वितरण केन्द्र, विजिलेंस कार्यालय से संपर्क करें।अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण/ प्रथम जिला एव अपर सत्र न्यायाधीश डी.एस. मंडलोई ने बताया , राष्ट्रीय लोक अदालत मैं कुल पांच खंडपीठ का गठन किया गया है विभिन्न बैंक एवं नगर परिषद, एमपीईबी के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी समझौते से किया जाए। इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित निगम, श्रीमति उषा उईके प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, श्रीमति सोनाली शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, कुंदन कछवाहे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड कन्नौद , अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल ने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग राजीनामे समझौते से निराकरण करने की अपील की है । शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत ब्याज की राशि की छूट दी जाएगी। लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर लगने वाले व्याज पर 100 प्रतिशत राशि की छूट दी जाएगी। साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 अंतर्गत तैयार प्रकरण पर भी जारी आकलित सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत व्याज की छूट दी जाएगी। इस नेशनल लोक अदालत में अपने दावे प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग समझौते से ना कोई हार ना कोई जीता की तर्ज पर छूट का लाभ ले सकते हैं1
- Post by Dharmendra Yogi1
- खंडवा के खालवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और जएस संघठन के कार्यकर्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी को लेकर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित होकर गुरुवार को खालवा थाने पहुंचे, ज्ञापन दिया खालवा पुलिस जांच में जुटी हुई हैं इस पूरे मामले में आदिवासी समाज संघठन का कहना है कि हमारी जमीन को जबरन कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा हैं,हमे सही तरीके से मालिकाना हक मिलना चाहिए, और जिन लोगों ने जएस संघठन के कार्यकर्ता को फोन पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी उसे गिरफ्तार किया जाए, इस पूरे घटनाकर्म पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से करेंगे और जो आरोपी है उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी,, अज्ञात कॉल की जानकारी के तलाश शुरू कर दी है फिलहाल पूरे मामले की जांच में खालवा पुलिस जुटी हुई हैं1
- कन्नौद में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर चक्काजाम, कन्नौद,कांटाफोड़ थाना अंतर्गत लोहारदा निवासी आदिवासी युवक अंकित उइके की बीते दिनों हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर गुरुवार को सर्व समाज व आदिवासी समाज के लोगों ने कन्नौद में भोपाल चौराहे बस स्टेण्ड स्थित एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को जिनवानी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अंकित को पकड़कर मारपीट की थी। उसके भाई से ₹12 हजार लेकर छोड़ा गया, जिसकी रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समाज के लोगों ने अकरम, शाहरूख, वाहन मालिक नंदकिशोर कुमरे सहित अन्य लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों की जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एडिशनल एसपी सोम्या जैन मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।1