Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सत्र 20 मार्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य हिमाचल प्रदेश विधान सभा सत्र 20 मार्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य
Him News Update
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सत्र 20 मार्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य हिमाचल प्रदेश विधान सभा सत्र 20 मार्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल प्रदेश विधान सभा सत्र 20 मार्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य1
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 20 मार्च,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज नदी के डाउनस्ट्रीम में बढ़ते खतरे और डेंजर जोन की भूमि व मकानों के अधिग्रहण की मांग को लेकर प्रभावितों का सब्र अब जवाब देने लगा है। एनएचपीसी चरण-3 के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दूसरे सत्र में जब हितधारकों ने अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर सवाल उठाए, तो परियोजना प्रबंधन के जवाब ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बाढ़ के खतरे के बीच अधिग्रहण की उठी मांग दूसरे सत्र की अध्यक्षता कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिला एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने की। बैठक में पार्वती परियोजना प्रभावितों और स्थानीय हितधारकों ने एक सुर में मांग उठाई कि नदी का जलस्तर बढ़ने से सैंज बाजार और रिहायशी इलाके डेंजर जोन की जद में हैं। उन्होंने प्रशासन और एनएचपीसी से मांग की कि इस खतरे को देखते हुए पूरी भूमि, मार्केट और घरों का सरकार द्वारा अधिग्रहण किया जाए ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाया जा सके। महाप्रबंधक के इनकार से बढ़ा असंतोष बैठक में मौजूद पार्वती परियोजना चरण-2 के महाप्रबंधक रणजीत कुमार और चरण-3 के महाप्रबंधक सुधीर नेगी ने प्रभावितों की मांगों को विस्तार से सुना, लेकिन अधिग्रहण के मुद्दे पर स्पष्ट इनकार कर दिया। परियोजना प्रबंधन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। एनएचपीसी के इस दोटूक जवाब के बाद प्रभावितों में गहरा असंतोष देखा गया और बैठक में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों का निर्देश प्रभावितों की नाराजगी को देखते हुए एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि जब तक अधिग्रहण पर फैसला नहीं होता, तब तक लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम बंजार पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद1
- शिमला - विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले गुरुवार को विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में ‘माफिया राज’ के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिले में 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वास्तविकता में सैकड़ों पेड़ों की कटाई कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब किसी व्यक्ति को डिपो दिलाने के उद्देश्य से किया गया, जिसके चलते नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर पेड़ काटे गए। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि इस पूरे मामले में कहीं न कहीं प्रदेश सरकार का संरक्षण इन लोगों को प्राप्त है, तभी इतने बड़े स्तर पर अनियमितताएं संभव हो पाई हैं। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर सदन के भीतर भी तीखी बहस होने के आसार हैं।2
- Post by Munishkoundal1
- जनजातीय ज़िला किन्नौर मे बर्फबारी हुई है. बर्फबारी का दौर वीरवार से शुरू हुआ है जो शुक्रवार सुबह थमा है. हालांकि ऊँचे पहाड़ों मे अभी भी बर्फबारी जारी है. और मौसम खराब है। ज़िला मे वीरवार से पूर्व भी हल्की हल्की बर्फबारी हुई है। जिसके चलते ज़िला किन्नौर मार्च महीने मे भी शीतलहर के कहर मे फंस चुका है। ज़िला के मलिंग नाला मे भी बर्फबारी के कारण सड़क अवरुद्ध हुआ है. और ज़िला के कई क्षेत्रों मे सडके अवरुद्ध हुए है।1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Post by Dev Raj Thakur1