logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

bahot hi acha message hai is video me video pura dekhna

4 hrs ago
user_Mohd Saleem
Mohd Saleem
Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

bahot hi acha message hai is video me video pura dekhna

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं : 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला । परिजनों ने बदायूं बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम । पुलिस ने fir में लड़के की उम्र 16 साल दिखाई ,जबकि आरोपी युवक की आधार कार्ड में उम्र 21 साल निकली । परिजनों का आरोप बच्ची के पूरे कपड़े रेप के बाद सबूतों के लिए नहीं इकट्ठे किये गए । दो घंटे से ज्यादा समय से लगा हुआ है जाम । मौके पर co बिल्सी व sdm और थानाध्यक्ष जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे । आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया । बिल्सी थाना क्षेत्र में कल हुई थी रेप की वारदातवाइट सीओ के के तिवारी बिल्सी
    1
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
बदायूं : 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला ।
परिजनों ने बदायूं बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम । पुलिस ने fir में लड़के की उम्र 16 साल दिखाई ,जबकि आरोपी युवक की आधार कार्ड में उम्र 21 साल निकली । परिजनों का आरोप बच्ची के पूरे कपड़े रेप के बाद सबूतों के लिए नहीं इकट्ठे किये गए । दो घंटे से ज्यादा समय से लगा हुआ है जाम । मौके पर co बिल्सी व sdm और थानाध्यक्ष जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे । आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया । बिल्सी थाना क्षेत्र में कल हुई थी रेप की वारदातवाइट सीओ के के तिवारी बिल्सी
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    1
    Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    user_Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विवाहिता के साथ मारपीट, पति समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज भुता । क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों में मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी शामिल है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति एवं ससुराल के अन्य लोग मारपीट एवं दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।। जिसमें पीड़ता ने पति समेत ससुरालजनों के खिलाफ दहेज एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कराई था। पीड़िता ने बताया की बाद में उसका पति मुकेश गिरी समझौता कराकर घर ले आया था। पीड़िता ने बताया 12 अप्रैल 2026 को शाम के करीब 6:00 बजे उसका पति मुकेश गिरी ,राजेश गिरी ,वीरपाल गिरी ,ममता देवी, पड़ोसी रिंकू गिरी, पिंकू गिरी, वेद प्रकाश गिरी, निवासी लालपुर मुड़िया ने एक राय होकर मुझे जान से मारने की नीयत से मेरा गला दबाने के साथ-साथ मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिससे मेरे शरीर पर गुम चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन गाली गलौज मारपीट शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है और परिवार वाले उसका साथ देते रहते हैं। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    विवाहिता के साथ मारपीट, पति समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज 
भुता । क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों में मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी शामिल है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति एवं ससुराल के अन्य लोग मारपीट एवं दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।। जिसमें पीड़ता ने पति समेत ससुरालजनों के खिलाफ दहेज एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कराई था। पीड़िता ने बताया की बाद में उसका पति मुकेश गिरी समझौता कराकर घर ले आया था।
पीड़िता ने बताया 12 अप्रैल 2026 को शाम के करीब 6:00 बजे उसका पति मुकेश गिरी ,राजेश गिरी ,वीरपाल गिरी ,ममता देवी, पड़ोसी रिंकू गिरी, पिंकू गिरी, वेद प्रकाश गिरी, निवासी लालपुर मुड़िया ने एक राय होकर मुझे जान से मारने की नीयत से मेरा गला दबाने के साथ-साथ मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिससे मेरे शरीर पर गुम चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन गाली गलौज मारपीट शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है और परिवार वाले उसका साथ देते रहते हैं। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर परिसर में सोमवार शाम दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे,उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कस्बे और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर को लेकर आयोजित की गई थी। आज थाना अलापुर मे भीमराब अम्बेडकर जयंती को लेकर हुई मीटिंग मे दातागंज सीओ राहुल पांडे एसडीएम साहब थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट, एस आई मनोज कुमार, एस आई अश्विनी कुमार, पुलिस स्टॉफ मीटिंग में उपस्थित कस्बा आलापुर के लोग, रूपमाई उर्फ़ रामनगला के लोग, भसराला के आदि लोग उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी उपजिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि बाबा साहब की प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। थाना क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं निकल जाएगी जो परंपराएं प्राचीन समय से चलती आ रही है वही परंपराएं इस समय भी चलती रहेगी अगर किसी भी गांव या कस्बे में किसी बात को लेकर झगड़ा या कोई शिकायत सुनने को मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर परिसर में सोमवार शाम दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे,उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कस्बे और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर को लेकर आयोजित की गई थी। आज थाना अलापुर मे भीमराब अम्बेडकर जयंती को लेकर हुई मीटिंग  मे दातागंज सीओ राहुल पांडे एसडीएम साहब थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट, एस आई मनोज कुमार, एस आई अश्विनी कुमार, पुलिस स्टॉफ
मीटिंग में उपस्थित कस्बा आलापुर के लोग, रूपमाई उर्फ़ रामनगला के लोग, भसराला के आदि लोग उपस्थित रहे 
क्षेत्राधिकारी उपजिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि बाबा साहब की प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। थाना क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं निकल जाएगी जो परंपराएं प्राचीन समय से चलती आ रही है वही परंपराएं इस समय भी चलती रहेगी अगर किसी भी गांव या कस्बे में किसी बात को लेकर झगड़ा या कोई शिकायत सुनने को मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गर्मीउझानी में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक नागरिक फांसी के फंदे पर झूला, दोनों की हुई मौत बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर में एक विवाहिता तो उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा था वही दूसरी ओर मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी दिनेश की पत्नी आरती का अपने पति से विवाद हो गया था। जिस पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में अपने कमरें में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब आरती को फांसी पर लटकते हुए देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरती की शादी छह वर्ष पूर्व की थी और तभी से उनका दामाद और उसका भाई दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। जब उसकी बुजुर्ग मां घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मौहल्लावासियों को बता कर शव को नीचे उतरवा कर पुलिस को सूचना दी मूल रूप से गठौना गांव का रहने वाला दिनेश कुमार दुबे उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बताते है कि दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी जिससे वह अपसाद में रहता था और इसी के चलते उसने सोमवार को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
    1
    गर्मीउझानी में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक नागरिक फांसी के फंदे पर झूला, दोनों की हुई मौत
बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर में एक विवाहिता तो उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा था वही दूसरी ओर मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी दिनेश की पत्नी आरती का अपने पति से विवाद हो गया था। जिस पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में अपने कमरें में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब आरती को फांसी पर लटकते हुए देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरती की शादी छह वर्ष पूर्व की थी और तभी से उनका दामाद और उसका भाई दहेज के लिए परेशान करते रहते थे।
उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। जब उसकी बुजुर्ग मां घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मौहल्लावासियों को बता कर शव को नीचे उतरवा कर पुलिस को सूचना दी
मूल रूप से गठौना गांव का रहने वाला दिनेश कुमार दुबे उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बताते है कि दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी जिससे वह अपसाद में रहता था और इसी के चलते उसने सोमवार को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान में साड़ी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़: 
बदायूं 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान में साड़ी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    1
    Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    user_Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत भुता बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम टीवीएस एजेंसी के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक मदन लाल 28 वर्ष निवासी ग्राम रिछोला घासी थाना बीसलपुर भुता अपनी ससुराल से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। कि अचानक बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास पीछे से बरेली की ओर से आ रहे । अज्ञात वाहन ने मृतक मदन लाल की मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक मदनलाल के तीन बेटी और एक बेटा है। मृतक मजदूरी आदि का कार्य करता था। अचानक हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
    1
    मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
भुता बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम टीवीएस एजेंसी के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
मृतक मदन लाल 28 वर्ष निवासी ग्राम रिछोला घासी थाना बीसलपुर भुता अपनी ससुराल से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। कि अचानक बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास पीछे से बरेली की ओर से आ रहे । अज्ञात वाहन ने मृतक मदन लाल की मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच व अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
मृतक मदनलाल के तीन बेटी और एक बेटा है। मृतक मजदूरी आदि का कार्य करता था। अचानक हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, लोगों में खुशी की लहर संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9926249659 बदायूँ। बदायूँ वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। कई दशकों से चली आ रही बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी हो गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आज इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस नई रेल सेवा से अब बदायूँ से दिल्ली की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। व्यापार, शिक्षा और नौकरी के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया है। लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात को बदायूँ के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वाईट केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा वाईट ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, लोगों में खुशी की लहर 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा
फोनों 9926249659
बदायूँ।
बदायूँ वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। कई दशकों से चली आ रही बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी हो गई।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आज इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस नई रेल सेवा से अब बदायूँ से दिल्ली की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। व्यापार, शिक्षा और नौकरी के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया है।
लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात को बदायूँ के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
वाईट केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा 
वाईट ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.