logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयसिंहपुर में संचारी रोग अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय कांदीपुर, जयसिंहपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को इंग्लिश ग्रामर बुक एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ जनजागरूकता का भी प्रेरणादायी उदाहरण बना।

15 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

जयसिंहपुर में संचारी रोग अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय कांदीपुर, जयसिंहपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को इंग्लिश ग्रामर बुक एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ जनजागरूकता का भी प्रेरणादायी उदाहरण बना।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    1
    बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल 
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
    1
    पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    1
    अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमेठी - सावन के पहले दिन आज मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले नट समाज के लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में नट समाज के सैकड़ों लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, नट समाज के लोगों ने जगदीशपुर बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, भगवान शंकर का किया जलाभिषेक, भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव विधायक के साथ 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल कर नट समाज के लोगों ने समाज को दिया संदेश, सरकार के कार्यो व हिंदू समाज के रिति रिवाज व सम्मान को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, कठौरा मालविका फैक्ट्री परिसर में श्री आनन्देश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्राचीन शिव मंदिर सप्तेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक, हिंदू धर्म अपनाने वाले नट समाज के लोगों का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कांवड़ यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, बाइट -सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर बाइट - सोमा नट समाज के लोग बाइट - मनसा देवी पीटीसी अमेठी...... अमेठी - सावन के पहले दिन आज मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले नट समाज के लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में नट समाज के सैकड़ों लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, नट समाज के लोगों ने जगदीशपुर बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, भगवान शंकर का किया जलाभिषेक, भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव विधायक के साथ 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल कर नट समाज के लोगों ने समाज को दिया संदेश, सरकार के कार्यो व हिंदू समाज के रिति रिवाज व सम्मान को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, कठौरा मालविका फैक्ट्री परिसर में श्री आनन्देश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्राचीन शिव मंदिर सप्तेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक, हिंदू धर्म अपनाने वाले नट समाज के लोगों का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कांवड़ यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, बाइट -सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर बाइट - सोमा नट समाज के लोग बाइट - मनसा देवी पीटीसी अमेठी......
    3
    अमेठी - सावन के पहले दिन आज मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले नट समाज के लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा,

बीजेपी विधायक सुरेश पासी के  नेतृत्व में नट समाज के सैकड़ों लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा,

नट समाज के लोगों ने जगदीशपुर बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी,

भगवान शंकर का किया जलाभिषेक,

भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव विधायक के साथ 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल कर नट समाज के लोगों ने समाज को दिया संदेश,

सरकार के कार्यो व हिंदू समाज के रिति रिवाज व सम्मान को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी,

कठौरा मालविका फैक्ट्री परिसर में श्री आनन्देश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्राचीन शिव मंदिर सप्तेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक,

हिंदू धर्म अपनाने वाले नट समाज के लोगों का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत,

पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कांवड़ यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल,


बाइट -सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर

बाइट - सोमा नट समाज के लोग 

बाइट - मनसा देवी 

पीटीसी अमेठी......
अमेठी - सावन के पहले दिन आज मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले नट समाज के लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा,
बीजेपी विधायक सुरेश पासी के  नेतृत्व में नट समाज के सैकड़ों लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा,
नट समाज के लोगों ने जगदीशपुर बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी,
भगवान शंकर का किया जलाभिषेक,
भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव विधायक के साथ 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल कर नट समाज के लोगों ने समाज को दिया संदेश,
सरकार के कार्यो व हिंदू समाज के रिति रिवाज व सम्मान को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी,
कठौरा मालविका फैक्ट्री परिसर में श्री आनन्देश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्राचीन शिव मंदिर सप्तेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक,
हिंदू धर्म अपनाने वाले नट समाज के लोगों का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत,
पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कांवड़ यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल,
बाइट -सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर
बाइट - सोमा नट समाज के लोग 
बाइट - मनसा देवी 
पीटीसी अमेठी......
    user_रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक बैठक बाबा की बगिया ग्राम लोहरता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से जिला शैलेंद्र नाथ मिश्रा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परसराम जिला प्रभारी अजय मिश्रा विल्सन बाबा रामप्रकाश यादव रेनू यादव गोपाल बंसी विश्वकर्मा, किशुन सरोज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में अहिरावल की सुमित्रा यादव ने बताया कि उसके खेत में जाने के लिए जो चकमार्ग है उसे एक व्यक्ति द्वारा बंद कर लिया गया है ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी ओरासत की फाइल तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई है दूसरी प्रति 2025 से देने के बाद भी आज तक और असत नहीं हुई सुखराम पीठीपुर ने बताया कि उनके घर के बगल हरिजन आबादी है उनके पड़ोसी रविंद्र संदीप आदि उनके सहन में जबरन कब्जा करने का प्रयास करते हैं और हरिजन आबादी पर किसी को जाने नहीं देते शिवनाथ सिंह ने बताया की परसावां गाटा संख्या 727 नवीन भारती में राजस्व विभाग की मिली भगत से लगभग सात आठ विश्व जमीन पर एक ही व्यक्ति के द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, कलावती अहिरावल ने बताया कि उनके घर से तालाब तक पानी निकालने के लिए सरकारी पक्की नाली बनी है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा जबरन उसे पाठ लिया गया है सफाई कर्मी कभी गांव में आता नहीं है जिसके कारण उनके घर में जल भराव हो रहा है इसी प्रकार अनेक छोटी-छोटी समस्याएं आई हैं संगठन के पदाधिकारी ने समस्याएं सुनी और शिकायतों के संबंध में जांच करने के लिए संगठन के तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है सत्यता सामने आते ही इस संदर्भ में अमेठी तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी और यदि प्रशासन ने पूर्व की तरह लापरवाही भारती तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा
    1
    भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक बैठक बाबा की बगिया ग्राम लोहरता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से 
जिला शैलेंद्र नाथ मिश्रा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परसराम जिला प्रभारी अजय मिश्रा विल्सन बाबा रामप्रकाश यादव रेनू यादव गोपाल बंसी विश्वकर्मा, किशुन सरोज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में अहिरावल की सुमित्रा यादव ने बताया कि उसके खेत में जाने के लिए जो चकमार्ग है उसे एक व्यक्ति द्वारा बंद कर लिया गया है ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी ओरासत की फाइल तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई है दूसरी प्रति 2025 से देने के बाद भी आज तक और असत नहीं हुई
सुखराम पीठीपुर ने बताया कि उनके घर के बगल हरिजन आबादी है उनके पड़ोसी रविंद्र संदीप आदि उनके सहन में जबरन कब्जा करने का प्रयास करते हैं और हरिजन आबादी पर किसी को जाने नहीं देते
शिवनाथ सिंह ने बताया की परसावां गाटा संख्या 727 नवीन भारती में राजस्व विभाग की मिली भगत से लगभग सात आठ विश्व जमीन पर एक ही व्यक्ति के द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, 
कलावती अहिरावल ने बताया कि उनके घर से तालाब तक पानी निकालने के लिए सरकारी पक्की नाली बनी है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा जबरन उसे पाठ लिया गया है सफाई कर्मी कभी गांव में आता नहीं है जिसके कारण उनके घर में जल भराव हो रहा है इसी प्रकार अनेक छोटी-छोटी समस्याएं आई हैं संगठन के पदाधिकारी ने समस्याएं सुनी और शिकायतों के संबंध में जांच करने के लिए संगठन के तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है सत्यता सामने आते ही इस संदर्भ में अमेठी तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी और यदि प्रशासन ने पूर्व की तरह लापरवाही भारती तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दांतों से कार खींचकर निकाल शिव भक्त भक्त और साहस का अनोखा संगम अलीगढ़। सावन माह में शिवभक्ति का एक अनोखा नज़ारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त नरेंद्र ने अपनी अद्भुत आस्था और हिम्मत का परिचय देते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दांतों से कार खींचते हुए यात्रा शुरू की। बताया जा रहा है कि नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनकी इस अनूठी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शिवभक्त की यह अनोखी यात्रा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे अटूट आस्था, संकल्प और शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण बता रहे हैं।
    1
    दांतों से कार खींचकर निकाल शिव भक्त भक्त और साहस का अनोखा संगम
अलीगढ़। सावन माह में शिवभक्ति का एक अनोखा नज़ारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त नरेंद्र ने अपनी अद्भुत आस्था और हिम्मत का परिचय देते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दांतों से कार खींचते हुए यात्रा शुरू की।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनकी इस अनूठी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
शिवभक्त की यह अनोखी यात्रा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे अटूट आस्था, संकल्प और शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण बता रहे हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सनबीम स्कूल टूर बस में क्षमता से अधिक बच्चे, ताक पर नियम: 42 सीटों पर 48 छात्र, सामान भी भरा; बच्चों की सुरक्षा पर सवाल सनबीम स्कूल सुल्तानपुर से गुरुवार को बनारस के लिए एक शैक्षणिक टूर रवाना हुआ है। इस टूर में शामिल बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार, 42 सीटर बसों में लगभग 48 लोग यात्रा कर रहे हैं।बसों के अंदर भारी मात्रा में सामान भी रखा गया है। पीछे की सीटों पर आर्केस्ट्रा का सामान रखा होने के कारण जगह की कमी हो गई है। इसके चलते, दो बच्चों की सीट पर तीन-तीन बच्चों को बैठाया गया है, जैसा कि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है।बसों में बच्चे काफी अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
    3
    सनबीम स्कूल टूर बस में क्षमता से अधिक बच्चे, ताक पर नियम: 42 सीटों पर 48 छात्र, सामान भी भरा; बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
सनबीम स्कूल सुल्तानपुर से गुरुवार को बनारस के लिए एक शैक्षणिक टूर रवाना हुआ है। इस टूर में शामिल बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार, 42 सीटर बसों में लगभग 48 लोग यात्रा कर रहे हैं।बसों के अंदर भारी मात्रा में सामान भी रखा गया है। पीछे की सीटों पर आर्केस्ट्रा का सामान रखा होने के कारण जगह की कमी हो गई है। इसके चलते, दो बच्चों की सीट पर तीन-तीन बच्चों को बैठाया गया है, जैसा कि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है।बसों में बच्चे काफी अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है। हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल
टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे 

सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। 
यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है।
हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.