सुल्तानपुर में छात्रा पर कार चढ़ाने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने मुख्य आरोपी होंडा अमेज कार के साथ पकड़ा, युवती का लखनऊ में चल रहा इलाज सुल्तानपुर में स्कूटी सवार भाई-बहन को कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। यह घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। यह मामला 23 सितंबर का है। शाम करीब 5 बजे तिकोनिया पार्क, कलेक्ट्रेट के पास एक होंडा अमेज कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे पहले जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह की देखरेख में पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में, कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 25 सितंबर को इस मामले के मुख्य आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह, ग्राम भागेपुर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज कार (संख्या UP16CH1045) को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल विवेक जादौन शामिल थे।
सुल्तानपुर में छात्रा पर कार चढ़ाने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने मुख्य आरोपी होंडा अमेज कार के साथ पकड़ा, युवती का लखनऊ में चल रहा इलाज सुल्तानपुर में स्कूटी सवार भाई-बहन को कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। यह घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। यह मामला 23 सितंबर का है। शाम करीब 5 बजे तिकोनिया पार्क, कलेक्ट्रेट के पास एक होंडा अमेज कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे पहले जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह की देखरेख में पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में, कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 25 सितंबर को इस मामले के मुख्य आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह, ग्राम भागेपुर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज कार (संख्या UP16CH1045) को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल विवेक जादौन शामिल थे।
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- सुल्तानपुर: खानकाह कादरिया में 76वां सालाना उर्स 25 से 28 सितंबर तक, चार दिनों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम गोसाईगंज। सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज स्थित खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स आयोजित किया जा रहा है। उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार दिनों तक धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर, शुक्रवार को कादरिया तरही मुशायरा होगा। 26 सितंबर, शनिवार को महफिल-ए-वअज़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर, रविवार को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली होगी। उर्स के अंतिम दिन 28 सितंबर, सोमवार को महफिल-ए-मुबारकबाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जायरीनों एवं अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की गई है। स्थान: खानकाह कादरिया, दरगाह हजरत महबूब आरिफैन, गौसाबाद शरीफ, गोसाईगंज, सुल्तानपुर।3
- रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा। रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।1
- गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी1
- गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन अमेठी स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरबहनपुर, छिवरहा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ममता सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ममता सिंह के अनुसार राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा की तीन जमीनें दर्ज हैं गाटा संख्या 400 नवीन परती,गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान, सुरक्षित खाते की भूमि- गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन तीनों गाटा संख्याओं पर गांव के ही कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा ममता सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटा हुआ वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता जो ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन था, उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इसकी शिकायत प्रशासन से की तो विपक्षी डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब कर देने की धमकी दी। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कहा है कि यदि उसे या उसकी बेटी को किसी प्रकार की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है, इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। राजस्व टीम की रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है।2
- कन्नौज में बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचाया: सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।4
- रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद* *रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*1
- *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1