काशी-मथुरा विवाद पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान “जैसा 1992 में बाबरी मस्जिद के साथ किया था, अब वैसी ही तैयारी काशी-मथुरा में करने की तैयारी है।” मौलाना साजिद रशीदी ने मथुरा में 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा को लेकर 1992 की बाबरी मस्जिद घटना का जिक्र किया और सरकार से ऐसे आह्वान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके बयान के बाद काशी-मथुरा विवाद को लेकर सियासी और धार्मिक बहस तेज हो गई है। 'जैसा 1992 में बाबरी मस्जिद के साथ किया था, अब वैसी ही तैयारी काशी-मथुरा में करने की तैयारी है'- मौलाना साकाशी-मथुरा विवाद पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान “जैसा 1992 में बाबरी मस्जिद के साथ किया था, अब वैसी ही तैयारी काशी-मथुरा में करने की तैयारी है।” मौलाना साजिद रशीदी ने मथुरा में 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा को लेकर 1992 की बाबरी मस्जिद घटना का जिक्र किया और सरकार से ऐसे आह्वान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके बयान के बाद काशी-मथुरा विवाद को लेकर सियासी और धार्मिक बहस तेज हो गई है।जिद रशीदी
काशी-मथुरा विवाद पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान “जैसा 1992 में बाबरी मस्जिद के साथ किया था, अब वैसी ही तैयारी काशी-मथुरा में करने की तैयारी है।” मौलाना साजिद रशीदी ने मथुरा में 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा को लेकर 1992 की बाबरी मस्जिद घटना का जिक्र किया और सरकार से ऐसे आह्वान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके बयान के बाद काशी-मथुरा विवाद को लेकर सियासी और धार्मिक बहस तेज हो गई है। 'जैसा 1992 में बाबरी मस्जिद के साथ किया था, अब वैसी ही तैयारी काशी-मथुरा में करने की तैयारी है'- मौलाना साकाशी-मथुरा विवाद पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान “जैसा 1992 में बाबरी मस्जिद के साथ किया था, अब वैसी ही तैयारी काशी-मथुरा में करने की तैयारी है।” मौलाना साजिद रशीदी ने मथुरा में 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा को लेकर 1992 की बाबरी मस्जिद घटना का जिक्र किया और सरकार से ऐसे आह्वान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके बयान के बाद काशी-मथुरा विवाद को लेकर सियासी और धार्मिक बहस तेज हो गई है।जिद रशीदी
- योगी आदित्यनाथ- हर तरह की परीक्षाओं की क्लास की व्यवस्था हमने की है डीएम एसपी 1 घण्टे देंगे इन क्लास में डाक्टर इंजीनियर भी क्लास लेंगे योगी आदित्यनाथ- हर तरह की परीक्षाओं की क्लास की व्यवस्था हमने की है डीएम एसपी 1 घण्टे देंगे इन क्लास में डाक्टर इंजीनियर भी क्लास लेंगे1
- गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डॉ वी वी गिरी जी के जयंती समारोह अक्षयवट वेदी गयाजी के प्रांगण में जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी एवं जिला महासचिव अमरजीत गिरी के अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में सैकड़ो गोस्वामी बंधु हुए शामिल।1
- क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है। पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।1
- गया जी: एक PDS डीलर के वर्षों से सरकारी गोदाम में कार्यरत रहने के आरोपों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 📌1
- डाक कांवरिया संघ गुरुआ से देवघर के लिए रवाना, पूर्व विधायक विनय यादव ने दिखाई हरी झंडी गया/गुरुआ प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार को डाक कांवरिया संघ गुरुआ के भारी संख्या में कांवरिए देवघर के लिए रवाना हुए। गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि डाक कांवरियों की सुविधा के लिए उनके साथ सेवा दल की टीम रहेगी। सेवा दल के सदस्य रास्ते में जगह-जगह कांवरियों के लिए खाना, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। साथ ही कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा के लिए सेवा दल पूरी तरह तैयार है। यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। हरी झंडी दिखाने के दौरान मां शांति होंडा शोरूम के संचालक सुरेंद्र यादव, नगवां पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, दीपू यादव, मां शांति पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, राजद नेता सतेंद्र रजक, सरदार यादव, आनंद कुमार, दुब्बा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव,योगेन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य और डाक कांवरिया मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव की जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रिपोर्ट: प्रेम कुमार मिश्रा1
- नाली निर्माण से बाजार जाने का मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय ,ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी नाली निर्माण से बाजार जाने का मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय ,ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी1
- पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान रफीगंज (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं। गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।1
- पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। UP: पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। मथुरा में मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर का विरोध कर रहे थे। 18 अप्रैल की रात घर में झगड़ा हुआ। पत्नी नैना ने दूध में नशा मिलाकर पिलाया। जैसे ही मनोज बेहोश हुए, लोहे की मूसली से सिर पर इतने वार किए कि जान निकल गई। फिर बेटी और उसके प्रेमी ने शव को कंबल में लपेटा, स्कूटी पर बीच में रखा और रात के अंधेरे में यमुना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया। नैना ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, फिर वापस ले ली। जब शक हुआ तो फरार हो गई। अंत में मायके में पिता के सामने रो-रोकर सब कुछ कबूल कर लिया।1