कदौरा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल कदौरा (जालौन)। नगर कदौरा के मेन बस स्टैंड के पास महिंद्रा एजेंसी के बगल में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर नैतिक पुत्र हरपाल और बाबू पुत्र बाबादीन निवासी मवई ब्राह्मण सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर सोनू पुत्र वाला प्रसाद निवासी मद्रालापुर तथा नीरज पुत्र बाबू निवासी कदौरा सवार होकर कदौरा से कुरारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कदौरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कदौरा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल कदौरा (जालौन)। नगर कदौरा के मेन बस स्टैंड के पास महिंद्रा एजेंसी के बगल में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कदौरा
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर नैतिक पुत्र हरपाल और बाबू पुत्र बाबादीन निवासी मवई ब्राह्मण सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर सोनू पुत्र वाला प्रसाद निवासी मद्रालापुर तथा नीरज पुत्र बाबू निवासी कदौरा
सवार होकर कदौरा से कुरारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे
में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कदौरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी के उड़े परखच्चे जालौन नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव समेत चार लोग सवार थे। हादसे में प्रभारी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। टक्कर किस वाहन से हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ समय तक चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। जालौन में आधी रात सनसनी: SOG की जिम्नी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, प्रभारी समेत चार घायल1
- को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर नैतिक पुत्र हरपाल और बाबू पुत्र बाबादीन निवासी मवई ब्राह्मण सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर सोनू पुत्र वाला प्रसाद निवासी मद्रालापुर तथा नीरज पुत्र बाबू निवासी कदौरा सवार होकर कदौरा से कुरारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कदौरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- Post by Sandeep_says1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- char bar application dene ke bad bhi rasta theek nahin hua yahan tak ki1
- झींझक क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में हलचल मची हुई है। खाड़ी देशों में युद्ध के बाद रसोई गैस की किल्लत होने की अफवाह फैलने से शुक्रवार को करीब 11बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झींझक स्थित महामाया इंडेन गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एजेंसी के कार्यालय में गैस सिलेंडरों का स्टॉक चेक किया। जांच के बाद उन्होंने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराना शुरू कराया, जिससे एजेंसी कर्मियों को भी राहत मिली। गैस किल्लत की आशंका के चलते लोग तेजी से सिलेंडर बुक कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि एजेंसी पर गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद ओटीपी आने में दिक्कत हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडरों का स्टॉक और बिक्री की जांच की गई है, जो सही पाई गई है। उपभोक्ताओं से सिलेंडर की कालाबाजारी के संबंध में भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक एक व्यक्ति पर चप्पलों की बरसात कर दी। बीच सड़क महिला ने उस व्यक्ति को गिरा-गिराकर दनादन चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़ पड़े और किसी तरह दोनों के बीच बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का है। फिलहाल घटना का वीडियो भी लोगों के बीच तेजी से वायरल होने की चर्चा है।1