Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में राजस्थानी भाषा को कॉलेज में लागू करने के लिए धरने पर बैठे शुभम रेवाड़ को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया उनके साथी एंबुलेंस पर चढ़ गए राजस्थान में राजस्थानी भाषा को कॉलेज में लागू करने के लिए धरने पर बैठे शुभम रेवाड़ को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया उनके साथी एंबुलेंस पर चढ़ गए
Gordhan ram
राजस्थान में राजस्थानी भाषा को कॉलेज में लागू करने के लिए धरने पर बैठे शुभम रेवाड़ को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया उनके साथी एंबुलेंस पर चढ़ गए राजस्थान में राजस्थानी भाषा को कॉलेज में लागू करने के लिए धरने पर बैठे शुभम रेवाड़ को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया उनके साथी एंबुलेंस पर चढ़ गए
More news from राजस्थान and nearby areas
- पिपलिया खुर्द में कीर समाज विकास समिति द्वारा हुआ वृक्षारोपण पिपलिया खुर्द । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पिपलिया खुर्द स्थित श्री कालका माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कीर समाज विकास समिति, राजस्थान के अध्यक्ष धर्मवीर क़ीर ने किया। इस दौरान समाज के युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। धर्मवीर क़ीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक ली, अधिकारियों को दिए प्रभावी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निर्वहन के निर्देश नागौर,,,आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) देवेन्द्र कुमार ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करे तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाए। उन्होंने प्रकोष्ठों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण, आवश्यक आधारभूत सुधार तथा अन्य तैयारियों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव संचालन, निर्वाचन अनुभाग, लेखा, मतदान केंद्र, न्याय एवं कानून व्यवस्था, मतदान दल गठन, आदर्श आचार संहिता, रूट चार्ट, यातायात, वेयरहाउस, प्रशिक्षण, चुनाव भंडारण, रसद, मीडिया, कंप्यूटर व्यवस्था एवं सामान्य व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणवीर गोदारा, तहसीलदार निर्वाचन बबीता ढिल्लों सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।2
- जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।1
- राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ।1
- नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम ब्यावर में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर के संगीत विभाग द्वारा राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव की अभिवृद्धि तथा शैक्षिक एवं संस्थागत सहकार एवं सहयोग के माध्यम से युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित मासिक संगीत सभा "नाद आराधन" का सफल आयोजन गुरुवार को संगीत विभाग में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि "नाद आराधन" का उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित संगीत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के मध्य सांगीतिक संवाद, शैक्षणिक सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना है। इस श्रृंखला के अंतर्गत प्रत्येक माह विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी एक-दूसरे के परिसर में जाकर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे युवा कलाकारों को व्यापक मंच एवं समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। इस अवसर पर राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से आए विद्यार्थी दल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, टप्पा, ठुमरी, गजल गायन, सितार वादन एवं तबला वादन के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट साधना, तकनीकी दक्षता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे सभागार को सुर, लय और भाव की अनुपम अनुभूति से आलोकित कर दिया। प्राचार्य प्रो रेखा मंडोवरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय सांगीतिक परम्परा को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मध्य सांस्कृतिक सहयोग की सुदृढ़ आधारशिला निर्मित करते हैं। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए संगीत विभाग की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय प्रयास बताया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से पधारे कलाकारों का स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निश्चय कच्छावा तथा कुलदीप रावलोत ने आगामी अगस्त माह में अन्य महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के साथ इस श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाने की घोषणा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी, शोधार्थी, अजमेर से प्राध्यापक डॉ प्रिया गुप्ता तथा विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जतिन जैन तथा वरुण चावला ने किया। इस संपूर्ण प्रकल्प के सूत्रधार सुनील कुमार मुसालिया तथा किशन सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ब्यावर को राष्ट्रीय संगीत पटल पर भारत की सांस्कृतिक चेतना, संस्कार ओर संस्कृति की एक मजबूत कड़ी के रूप में प्रस्थापित करने का संकल्प लिया।1
- राजस्थान में राजस्थानी भाषा को कॉलेज में लागू करने के लिए धरने पर बैठे शुभम रेवाड़ को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया उनके साथी एंबुलेंस पर चढ़ गए राजस्थान में राजस्थानी भाषा को कॉलेज में लागू करने के लिए धरने पर बैठे शुभम रेवाड़ को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया उनके साथी एंबुलेंस पर चढ़ गए1