logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया निरीक्षण गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे। ==============================

on 10 March
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
on 10 March
8138d75a-d784-4a84-aa2a-e9547c77be39

*चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया निरीक्षण गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी

82369eff-ee58-497c-b505-48807fd451ac

सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की

23a95885-71b6-4569-9b68-d8482ab1ca92

स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था,

62ba5299-17c6-46cc-a980-655ac5174120

कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला

दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे। ==============================

  • user_User1372
    User1372
    Gumla, Jharkhand
    😂
    on 15 March
  • user_User1512
    User1512
    Gumla, Jharkhand
    🤝
    on 12 March
More news from झारखंड and nearby areas
  • जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    1
    जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है।
बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी।
इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
#GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।
    3
    गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • heartink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand
    1
    heartink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    1
    Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    15 hrs ago
  • गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। *मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं। *सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    3
    गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
*मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* 
गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं।
*सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* 
सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश
    1
    सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* 
गारू (लातेहार)।
गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति  पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। #GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    1
    गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया।
इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।
#GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.