Shuru
Apke Nagar Ki App…
गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के अंतर्गत ढखवा बाजार में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए।
Deepak Adventure Diary
गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के अंतर्गत ढखवा बाजार में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहां गांव में कथित मारपीट के बाद एक दलित युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजीव जैसवार के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेन-देन के विवाद में दो लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, राजीव जैसवार रामनगर बाजार में एक व्यापारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे। कुछ समय पहले आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने अपने मालिक से कुछ रुपये उधार लिए थे। इसी लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को राजीव अपने साले के साथ रामनगर बाजार पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उनसे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने राजीव को लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों को भी आरोपियों ने धमकी दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजीव को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर में जैसे ही उनका शव बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर कुशहां गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खुटहन थानाध्यक्ष राम आश्रय राय मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ला भी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को समझाकर मामले को शांत करवाया और दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।1
- भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 88539800161
- _एसडीएम और ट्रान्समिशन एसडीओ सचिन्द्र जायसवाल भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर माना अन्ना का पक्ष; किसानों को जल्द मिलेगा फसल बर्बादी का मुआवजा_ गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर के दशरथा-बघन्द्रा गांव में बिजली विभाग की तानाशाही के खिलाफ समाजसेवी जज सिंह अन्ना का 'सत्याग्रह' रंग लाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहे कड़े विरोध और अन्ना के अड़ियल रवैये के आगे आखिरकार बिजली विभाग के अधिकारियों को घुटने टेकने पड़े। एसडीओ (आजमगढ़) ने मौके पर पहुँचकर यह घोषणा की कि किसानों की फसल को देखते हुए हाई वोल्टेज तार खींचने का काम तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। *फसल कटने तक काम पर विराम* धरने पर बैठे अन्ना और क्षेत्रीय किसानों की मांग थी कि जब तक फसल कट नहीं जाती, तब तक खेतों में तारों की खिंचाई न की जाए, क्योंकि इससे अन्नदाता की साल भर की मेहनत चौपट हो रही थी। गरीब किसानों और अधिया (बटाई) पर खेती करने वाले परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया था। अन्ना की तार्किक जिद के आगे अधिकारियों ने स्वीकार किया कि फसल कटने के बाद ही काम आगे बढ़ाया जाएगा। *मुआवजे के लिए भरी हुंकार, कोर्ट जाने की चेतावनी* अन्ना ने केवल काम रुकवाने पर ही संतोष नहीं किया, बल्कि पिछले 11 किलोमीटर की खिंचाई में जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उनके लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई। उन्होंने एसडीओ को कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि किसानों को एक-एक पैसे का मुआवजा नहीं मिला, तो न केवल आगे का काम रोका जाएगा, बल्कि अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा भी दायर किया जाएगा। *शक्ति भवन (लखनऊ) से होगा भुगतान* अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीओ ने बताया कि सभी प्रभावित काश्तकारों से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जैसे ही डेटा एकत्र होगा, शक्ति भवन लखनऊ के माध्यम से एक से दो माह के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा। *अभी लड़ाई जारी है* मुआवजे के आश्वासन और काम रुकने के आधार पर अन्ना ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी जौनपुर को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपेंगे ताकि शासन स्तर पर मुआवजे की प्रक्रिया में कोई ढिलाई न हो। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्नदाता मौजूद रहे, जिन्होंने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया। धरने में शामिल मानिंद राजपति यादव, श्रीपत , बबलू , रामचंद्र , विकाश यादव, विशाल , लालू ,विजेंद्र राधे , सत्यम यादव सत्या, राज , बाबू, मोदी, लल्लन, रिंटु , कल्लू, पप्पू, लालसाहब, प्रिंस,रामकेश कुरेथू ,सत्यम कुरेथु, विजय , विकास ,अमन , ग्राम प्रधान नीरज यादव,राजेंद्र यादव पूर्व प्रधान सुभाष कुमार ,रामकुमार ,फूलचंद , विजय बहादुर,3
- सुल्तानपुर। ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को अपनी गो प्रतिष्ठा पदयात्रा के तहत सुल्तानपुर पहुंचे, जहां उनका भक्तों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। शहर में उनके आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट गए और जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती फूलों से सजी गाड़ी में सवार होकर जब शहर से गुजरे तो श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए गो रक्षा, हिंदू राष्ट्र और केंद्र-राज्य सरकार के समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि प्रतीकों की राजनीति से ज्यादा जरूरी गो माता की रक्षा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “सबसे पहले गो माता की हत्या बंद कराइए। अगर आज हिंदू राष्ट्र घोषित कर भी दिया जाए, तो क्या कल सुबह से गो हत्या बंद हो जाएगी?” उन्होंने कहा कि यदि हिंदू राष्ट्र में भी गो हत्या जारी रहती है, तो यह हिंदू समाज के लिए अपमानजनक स्थिति होगी। इसलिए सबसे पहले पूरे देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होना चाहिए, उसके बाद ही अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। गो रक्षा के लिए कानून बनाने को लेकर उन्होंने संवैधानिक प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तभी प्रभावी कानून बनाती है, जब राज्य सरकारें अपने स्तर पर प्रस्ताव भेजती हैं। उनके मुताबिक राज्यों का समूह ही केंद्र सरकार बनाता है, इसलिए यदि राज्य सरकारें प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजें तो इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। इससे पहले लंभुआ थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचकर उन्होंने बजरंगबली की आरती और परिक्रमा की तथा देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत कर अपनी पदयात्रा के उद्देश्य और गो संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।4
- राहगीर जाम में कैद — प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल क्षेत्र की सबसे पुरानी बाजार सूरापुर इन दिनों अतिक्रमण की मार झेल रही है। बाजार की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे के कारण आम राहगीरों को रोजाना भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि चौराहे से गुजरना लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रह गया है। बाजार के ही कॉस्मेटिक व्यवसायी गोलू ने बताया कि पटरियों पर अतिक्रमण के लिए कोई बाहरी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है, बल्कि अधिकांश दुकानदारों ने ही अपने-अपने सामान को सड़क और पटरी तक फैला दिया है। इसके साथ ही चौराहे पर आने वाले लोगों की भीड़ और बेतरतीब ढंग से खड़ी सवारी गाड़ियां जाम की समस्या को और विकराल बना देती हैं। स्थिति उस समय और भी भयावह हो जाती है, जब बगल में स्थित पौराणिक धाम विजेथुआ में शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे दिनों में सूरापुर बाजार में घंटों तक लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थाई समस्या को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र के पुत्र प्रमोद मिश्रा (मुन्ना जी), स्थानीय निवासी अमृत लाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), व्यवसायी गोलू सहित कई राहगीरों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो सूरापुर बाजार में जाम की समस्या और विकराल हो जाएगी, जिससे आम जनता को रोजाना घंटों तक जाम में फंसकर परेशान होना पड़ेगा।1
- सुलतानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले इस घटना में एक युवक की मौत हुई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल था। अब इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जानकारी के अनुसार होली के जश्न के दौरान डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग में बदल गई। घटना में वीरेंद्र सोनकर के बेटे मोहित सोनकर और मंगल को गोली लगी थी। मोहित की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल मंगल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक उर्फ भोला सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है।2
- Post by Raju.u.p.441
- "समाजवादी पार्टी में आने वाले सभी साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं।" • माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- पत्नी ने अपने पति पर लगाम लगाने की बहुत कोशिश की लेकिन हर बार वह असफल हुई1