logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगदीश रिपोर्टर इंडिया क्राइम न्यूज़ श्री गंगानगर राजस्थान से नगर परिषद श्री गंगानगर में भरा पानी जैसा कि आप सभी देख सकते हैं 11फुट से भी जल स्तर

2 hrs ago
user_जगदीश श्री गंगानगर
जगदीश श्री गंगानगर
Journalist Sri Ganganagar, Rajasthan•
2 hrs ago

जगदीश रिपोर्टर इंडिया क्राइम न्यूज़ श्री गंगानगर राजस्थान से नगर परिषद श्री गंगानगर में भरा पानी जैसा कि आप सभी देख सकते हैं 11फुट से भी जल स्तर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पीपली चौराहे पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल जोधपुर। श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शनिवार को सायं बी-210, शंकर नगर, पीपली चौराहा के पास भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य स्वर बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी एवं विपुल बिड़ला ने भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति दी। जोधपुर के कई अन्य गायक और भजन प्रेमी भी शामिल हुए। वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर गज्जू भासा और ढोलक पर कमलेश (गुड्डू) ने विशेष संगत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।
    1
    पीपली चौराहे पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
जोधपुर। श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शनिवार को सायं  बी-210, शंकर नगर, पीपली चौराहा के पास भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य स्वर बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी एवं विपुल बिड़ला ने भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति दी। जोधपुर के कई अन्य गायक और भजन प्रेमी भी शामिल हुए। 
वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर गज्जू भासा और ढोलक पर कमलेश (गुड्डू) ने विशेष संगत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ​ताल छापर में RLP कार्यालय के उद्घाटन में हंगामा: अव्यवस्था पर बिफरे हनुमान बेनीवाल, बीच में ही माइक फेंक कर रवाना हुए स्थान: ताल छापर (चूरू) विशेष संवाददाता ​राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ताल छापर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की हुड़दंगबाज़ी से वे बेहद नाराज हो गए। मंच से कार्यकर्ताओं को समझाने के बावजूद जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो RLP सुप्रीमो ने गुस्से में माइक फेंक दिया और संबोधन बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। ​क्या था पूरा मामला? ​जानकारी के अनुसार, ताल छापर में RLP के स्थानीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद जब वे मंच से मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुँचे, तो मंच के पास और सामने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ​भाषण के दौरान ही कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और मंच पर चढ़ने की होड़ मच गई। बेनीवाल ने कई बार माइक से कार्यकर्ताओं को शांत रहने, अनुशासन बनाए रखने और बैठने की हिदायत दी। ​अनुशासनहीनता पर जताई कड़ी नाराजगी ​बार-बार समझाने के बाद भी जब भीड़ बेकाबू होने लगी और अव्यवस्था बढ़ती चली गई, तो बेनीवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि "यदि कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन ही नहीं बनाए रख सकते, तो ऐसी अव्यवस्था का कोई मतलब नहीं है।" ​नाराज़गी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हाथ में लिया माइक सीधे मंच पर फेंक दिया और बिना भाषण पूरा किए गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। ​कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप ​सांसद बेनीवाल के इस तरह अचानक गुस्से में माइक फेंक कर चले जाने से मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोकने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिना रुकी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और कार्यकर्ता मायूस होकर लौटने लगे। ​गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल अपनी साफ़गोई और मंच से सीधे तौर पर अनुशासनहीनता का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। इस घटना का वीडियो और खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    ​ताल छापर में RLP कार्यालय के उद्घाटन में हंगामा: अव्यवस्था पर बिफरे हनुमान बेनीवाल, बीच में ही माइक फेंक कर रवाना हुए
स्थान: ताल छापर (चूरू)
विशेष संवाददाता
​राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ताल छापर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की हुड़दंगबाज़ी से वे बेहद नाराज हो गए। मंच से कार्यकर्ताओं को समझाने के बावजूद जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो RLP सुप्रीमो ने गुस्से में माइक फेंक दिया और संबोधन बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए।
​क्या था पूरा मामला?
​जानकारी के अनुसार, ताल छापर में RLP के स्थानीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद जब वे मंच से मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुँचे, तो मंच के पास और सामने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
​भाषण के दौरान ही कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और मंच पर चढ़ने की होड़ मच गई। बेनीवाल ने कई बार माइक से कार्यकर्ताओं को शांत रहने, अनुशासन बनाए रखने और बैठने की हिदायत दी।
​अनुशासनहीनता पर जताई कड़ी नाराजगी
​बार-बार समझाने के बाद भी जब भीड़ बेकाबू होने लगी और अव्यवस्था बढ़ती चली गई, तो बेनीवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि "यदि कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन ही नहीं बनाए रख सकते, तो ऐसी अव्यवस्था का कोई मतलब नहीं है।"
​नाराज़गी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हाथ में लिया माइक सीधे मंच पर फेंक दिया और बिना भाषण पूरा किए गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
​कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप
​सांसद बेनीवाल के इस तरह अचानक गुस्से में माइक फेंक कर चले जाने से मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोकने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिना रुकी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और कार्यकर्ता मायूस होकर लौटने लगे।
​गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल अपनी साफ़गोई और मंच से सीधे तौर पर अनुशासनहीनता का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। इस घटना का वीडियो और खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पीबीएम के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मिल रही अत्याधुनिक गैस्ट्रो सर्जरी की सुविधा, अब बीकानेर में ही होगा जटिल बीमारियों का उपचार बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक गैस्ट्रो सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी जागरूकता वीडियो में चिकित्सा अधीक्षक एवं चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घिया तथा सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील डांगी ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में उपलब्ध गैस्ट्रो सर्जरी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां भोजन नली, पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय, अग्न्याशय सहित पाचन तंत्र से संबंधित अनेक जटिल रोगों की उन्नत सर्जरी और विशेषज्ञ उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के जिलों के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए जयपुर, जोधपुर या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में आधुनिक उपकरणों के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीज समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ उठा सकें और गंभीर बीमारियों का उपचार अपने ही संभाग में करवा सकें।
    1
    पीबीएम के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मिल रही अत्याधुनिक गैस्ट्रो सर्जरी की सुविधा, अब बीकानेर में ही होगा जटिल बीमारियों का उपचार
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक गैस्ट्रो सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी जागरूकता वीडियो में चिकित्सा अधीक्षक एवं चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घिया तथा सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील डांगी ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में उपलब्ध गैस्ट्रो सर्जरी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां भोजन नली, पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय, अग्न्याशय सहित पाचन तंत्र से संबंधित अनेक जटिल रोगों की उन्नत सर्जरी और विशेषज्ञ उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के जिलों के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए जयपुर, जोधपुर या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में आधुनिक उपकरणों के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीज समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ उठा सकें और गंभीर बीमारियों का उपचार अपने ही संभाग में करवा सकें।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • जयपुर यह लड़ाई केवल हमारी नहीं, बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ियों के हक की लड़ाई है। सरकार को यह काला कानून हर हाल में वापस लेना होगा! आप सभी सम्मानित साथियों एवं अभिभावकों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संघर्ष को बल दें। #UGC_RollBack
    2
    जयपुर

यह लड़ाई केवल हमारी नहीं, बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ियों के हक की लड़ाई है। सरकार को यह काला कानून हर हाल में वापस लेना होगा!

आप सभी सम्मानित साथियों एवं अभिभावकों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संघर्ष को बल दें।

#UGC_RollBack
    user_सुभाष सिंह शेखावत कैरू
    सुभाष सिंह शेखावत कैरू
    तोशाम, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक श्रीकोलायत। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास के पहले सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत शिवमय नजर आई। बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सावन के पहले सोमवार पर बीकानेर शहर सहित कोलायत क्षेत्र और दूर-दराज के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कावड़िये श्रीकोलायत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर से जल भरकर बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार, समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे धार्मिक उल्लास और अधिक बढ़ गया। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कोलायत का धार्मिक स्वरूप देखते ही बन रहा था। कपिल सरोवर पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने पवित्र जल भरकर कांवड़ के माध्यम से शिवालयों तक पहुंचाया। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन मास में भगवान शिव की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
    1
    सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
श्रीकोलायत। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास के पहले सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत शिवमय नजर आई। बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
सावन के पहले सोमवार पर बीकानेर शहर सहित कोलायत क्षेत्र और दूर-दराज के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कावड़िये श्रीकोलायत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर से जल भरकर बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार, समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम वर्षा की कामना की।
मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे धार्मिक उल्लास और अधिक बढ़ गया।
सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कोलायत का धार्मिक स्वरूप देखते ही बन रहा था। कपिल सरोवर पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने पवित्र जल भरकर कांवड़ के माध्यम से शिवालयों तक पहुंचाया। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा।
श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन मास में भगवान शिव की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • वक्फ़ के नाम पर चल रही धांधली बंद होनी चाहिए-डॉ. सुरेन्द्र जैन विहिप केंदीय सयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा सीमांत क्षेत्र के अतिक्रमण हटाना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी जोधपुर | विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने जोधपुर प्रवास पर आये विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने रविवार दोपहर हाउसिंग बोर्ड के अग्रसेन भवन में हुई पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष विहिप के श्रद्धेय अशोक जी सिंहल का जन्म शताब्दी वर्ष है, इस शताब्दी वर्ष को विहिप अशोक जी सिंघल को समर्पित करते हुए जोधपुर प्रान्त धूमधाम से मनाएगा, अशोक जी का जोधपुर से अत्यंत गहरा नाता रहा है, आगामी 27 सितंबर से आरम्भ हो रहे इस वर्ष के उद्घाटन पर जोधपुर में एक बड़ा हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा प्रान्त के सभी जिलों में भी हिन्दू सम्मेलन किये जायेंगे। इसी कड़ी में जिलों में दुर्गावाहिनी के शौर्य संचलन एवं युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर कहा कि राजस्थान इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहा है हम बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के माध्यम से नशामुक्ति अभियान में तेजी लाएंगे और प्रदेश की युवा पीढी का भविष्य सुरक्षित करेंगे। डॉ जैन ने राजस्थान में वक़्फ़ के नाम पर चल रही धांधली एवं मनमानी पर कहा की अब यह खुलकर सामने आ रही है, हजारों एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके उसको उम्मीद पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत करवाने का जो षड्यंत्र सामने आया है वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, यदि केंद्र सरकार ने वक़्फ़ कानून में संशोधन नहीं किया होता तो यह सारे देश पर ही कब्जा कर लेते। संयुक्त महामंत्री ने कहा कि राजस्थान में इसकी धांधली पकड़ में आ गई है इसका केंद्र बिंदु वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबू सूफियान बताया जा रहा है, साथ ही वक्फ़ बोर्ड स्टॉफ के कई सदस्य इस अपराध में संलिप्त है, विश्व हिंदू परिषद मांग करती है कि गत 16 वर्ष से अपने पद पर कायम मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अविलंब हटाया जाए एवं उसके स्टॉफ जो कि सब मुसलमान है उन्हें भी बदला जाए। साथ ही इस प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों को कठोर दंड देना चाहिए।
    1
    वक्फ़ के नाम पर चल रही धांधली बंद होनी चाहिए-डॉ. सुरेन्द्र जैन
विहिप केंदीय सयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा सीमांत क्षेत्र के अतिक्रमण हटाना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी 
जोधपुर | विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने जोधपुर प्रवास पर आये विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने रविवार दोपहर हाउसिंग बोर्ड के अग्रसेन भवन में हुई पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष विहिप के श्रद्धेय अशोक जी सिंहल का जन्म शताब्दी वर्ष है, इस शताब्दी वर्ष को विहिप अशोक जी सिंघल को समर्पित करते हुए जोधपुर प्रान्त धूमधाम से मनाएगा, अशोक जी का जोधपुर से अत्यंत गहरा नाता रहा है, आगामी 27 सितंबर से आरम्भ हो रहे इस वर्ष के उद्घाटन पर जोधपुर में एक बड़ा हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा प्रान्त के सभी जिलों में भी हिन्दू सम्मेलन किये जायेंगे।
इसी कड़ी में जिलों में दुर्गावाहिनी के शौर्य संचलन एवं युवा सम्मेलन का आयोजन होगा।
उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर कहा कि राजस्थान इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहा है हम बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के माध्यम से नशामुक्ति अभियान में तेजी लाएंगे और प्रदेश की युवा पीढी का भविष्य सुरक्षित करेंगे।
डॉ जैन ने राजस्थान में वक़्फ़ के नाम पर चल रही धांधली एवं मनमानी पर कहा की अब यह खुलकर सामने आ रही है, हजारों एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके उसको उम्मीद पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत करवाने का जो षड्यंत्र सामने आया है वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, यदि केंद्र सरकार ने वक़्फ़ कानून में संशोधन नहीं किया होता तो यह सारे देश पर ही कब्जा कर लेते। संयुक्त महामंत्री ने कहा कि राजस्थान में इसकी धांधली पकड़ में आ गई है इसका केंद्र बिंदु वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबू सूफियान बताया जा रहा है, साथ ही वक्फ़ बोर्ड  स्टॉफ के कई सदस्य इस अपराध में संलिप्त है, विश्व हिंदू परिषद मांग करती है कि गत 16 वर्ष से अपने पद पर कायम मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अविलंब हटाया जाए एवं उसके स्टॉफ जो कि सब मुसलमान है उन्हें भी बदला जाए। साथ ही इस प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों को कठोर दंड देना चाहिए।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी का वीडियो वायरल, उठे व्यवस्थाओं पर सवाल बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रॉमा सेंटर के भीतर आवारा कुत्ते घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी का वीडियो वायरल, उठे व्यवस्थाओं पर सवाल
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रॉमा सेंटर के भीतर आवारा कुत्ते घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • पहले ये काम केवल लड़के करते थे लेकिन अब लड़कियाँ भी आगे निकल रही हैं, फ़ोन पर बात करते हुए लड़की ने पहले अपने कार की टंकी फुल करवाई और फिर पेमेंट के समय रफूचक्कर हो गई, पेट्रोल पम्प वाले बेचारे करें तो क्या करें ? #म्हारि छोरिया छोरो से कम है के😀 दंगल फिल्म😀
    1
    पहले ये काम केवल लड़के करते थे लेकिन अब लड़कियाँ भी आगे निकल रही हैं,

फ़ोन पर बात करते हुए लड़की ने पहले अपने कार की टंकी फुल करवाई और फिर पेमेंट के समय रफूचक्कर हो गई,

पेट्रोल पम्प वाले बेचारे करें तो क्या करें ?
#म्हारि छोरिया छोरो से कम है के😀

दंगल फिल्म😀
    user_Babu kaswan
    Babu kaswan
    Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • UGC रोल बैक पर जयपुर की सड़कों पर जनसैलाब! बैरिकेड्स उखाड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे करणी सेना कार्यकर्ता
    1
    UGC रोल बैक पर जयपुर की सड़कों पर जनसैलाब! बैरिकेड्स उखाड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे करणी सेना कार्यकर्ता
    user_Babu kaswan
    Babu kaswan
    Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.