Shuru
Apke Nagar Ki App…
कवर्धा शहर में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कवर्धा जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह आक्रोश दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर था। इसके साथ ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को डिटेन किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया।
Tv10mpcg
कवर्धा शहर में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कवर्धा जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह आक्रोश दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर था। इसके साथ ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को डिटेन किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया।
More news from Kabirdham and nearby areas
- कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मडमड़ा स्थित मां महामाया मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जहाँ से माता रानी का सोने-चांदी का श्रृंगार चोरी हो गया है। गायब हुए सोने और चांदी के इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में हुई इस चोरी की घटना के बाद कांग्रेसी नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने सीधे सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है।1
- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) का आठवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव स्थानांतरण होने पर 18 जुलाई 2026 को न्यू पुलिस लाइन सभागार में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। रात्रि 08:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान आत्मीयता और सम्मान का वातावरण देखने को मिला, जहाँ कबीरधाम पुलिस परिवार ने अपने प्रिय पुलिस अधीक्षक के प्रति गहरा स्नेह व्यक्त किया। श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने 26 नवंबर 2024 को कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया था और 14 जुलाई 2026 को स्थानांतरण उपरांत राजनांदगांव के लिए कार्यमुक्त हुए। लगभग 1 वर्ष 7 माह 18 दिन के अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासित व पारदर्शी कार्यप्रणाली, संवेदनशील पुलिसिंग तथा जनोन्मुख प्रशासन के माध्यम से कबीरधाम पुलिस को नई पहचान दी। उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवत्ता और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व, सहज व्यक्तित्व और पुलिस विभाग के प्रति समर्पित सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।1
- तिल्दा-नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र समुदाय के समर्थन में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में Security Skills Council of India (SSCI) और Security and Intelligence Services Limited (SIS) ग्रुप ऑफ एंटरप्राइजेज द्वारा भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, C.I.T./DH/SLV और G.T.O. के पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। सुरक्षा जवान पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 167 से.मी. और वजन 56 से 100 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में अन्य जिलों एवं राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें सुरक्षा जवान को 18,000 से 27,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 20,000 से 30,000 रुपये और G.T.O. को 27,000 से 37,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा PF, ESIC मेडिकल, प्रमोशन, रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, वार्षिक वेतन वृद्धि, पेंशन, विधवा पेंशन, दो बच्चों को IPS एवं देवरायन स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था, रियायती दर पर मेस व आवास तथा 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी का प्रावधान रहेगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और भर्ती पुस्तिका के लिए 350 रुपये साथ लाना अनिवार्य है। भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा कुछ श्रेणियों के लिए प्रशिक्षण सर्टिफिकेट की सुविधा भी दी जाएगी। भर्ती अभियान का आयोजन 24 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। इसके तहत 24 जुलाई को नेहरू डिग्री कॉलेज अशोकनगर, 27 जुलाई को जनपद पंचायत मुंगावली, 28 जुलाई को जनपद पंचायत ईसागढ़, 29 जुलाई को जनपद पंचायत चंदेरी और 30 जुलाई को जनपद पंचायत अशोकनगर में शिविर आयोजित होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी SIS ट्रेनिंग सेन्टर परसवार अनूपपुर के R.T.A. मोबाइल नंबर 6266995776 पर संपर्क कर सकते हैं।2
- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार से सामान खरीदने और सिम्स अस्पताल जाने के लिए निकली महिला किरन सूर्यवंशी लापता हो गई है। इस मामले में महिला के पिता बलदाऊ प्रसाद सूर्यवंशी (उम्र 52 वर्ष), पिता समे लाल, निवासी ग्राम सेवार ने चकरभाठा थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला कायम कर महिला की पतासाजी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरन सूर्यवंशी का विवाह 10 वर्ष पूर्व ग्राम गतौरा निवासी महावीर सूर्यवंशी के साथ हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं। वह 12 जुलाई 2026 को अपने मायके सेवार आई हुई थी। 18 जुलाई 2026 को सिम्स अस्पताल में भर्ती अपनी सास भूरी बाई सूर्यवंशी की बीमारी का पता चलने पर, किरन ने अपने पति महावीर से फोन पर बात की। इसके बाद वह चकरभाठा से सामान लेने और सिम्स अस्पताल में सास को देखने जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास और सभी रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता महिला का कद 5 फीट 5 इंच है, रंग गोरा, बाल काले लंबे हैं और उसने हरे रंग का सलवार सूट पहन रखा है। उसने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है, चश्मा पहनती है और अपने साथ मोबाइल रखी हुई है, जो फिलहाल बंद बता रहा है। चकरभाठा पुलिस ने मामले में गुम इंसान कायम कर तलाश तेज कर दी है और आरएम सर्व के जरिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों तथा डीसीआरबी को इसकी सूचना भेज दी है।1
- जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।1
- पिछले सात वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाधीशों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पुनरीक्षित वेतनमान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, जोखिम भत्ता, आवास सुविधा, संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों को यह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।1
- कवर्धा शहर में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कवर्धा जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह आक्रोश दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर था। इसके साथ ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को डिटेन किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया।1