Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बदायूं — गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है।* 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा। *बदायूं — गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है।* 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा रहा
शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
*बदायूं — गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है।* 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा। *बदायूं — गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है।* 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा रहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक का मंचन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम व द्वितीय के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ युवा, महिलाएं और स्थानीय लोगों ने नाट्य मंचन देखा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला सहसंयोजक प्रभात तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर, विवेक गुप्ता, उमा सागर, दीपक धाकरे, सरमन राठौर, जयशिव वाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, राधा मिश्रा, हासिम अंसारी, नीलेश यादव, महेश पाल, आनंद राठौर, गोविंद राजपूत, सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'1
- अखिल भारतीय कोरी कोली समाज की जिला भिंड मे बैठक हुई संपन्न अखिल भारतीय कोरी कोली समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बाहर से आए हुए अतिथियों का भिंड सर्किट हाउस में स्वागत तथा मुलाकात हुई, जिसमें बाहर से आए मुख्य अतिथि, श्री घनश्याम अनुरागी जी पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी , श्री रघुवीर सिंह कोली जी प्रदेश अध्यक्ष,1
- *दिल्ली* *मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ मारने का वीडियो* *दिल्ली सरकार में मंत्री हैं प्रवेश वर्मा* *मंत्री को घटिया सड़क निर्माण दिखा रहे थे लोग* *मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा* *वीडियो बना रहे शख्स को मारा थप्पड़* *दिल्ली के तिलक नगर इलाके का मामला*1
- video1
- मैनपुरी से बड़ी खबर, मामूली कहासुनी के बाद दो गुटो में मारपीट,, मैनपुरी: कैफे में विवाद के बाद मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित अल्फा सेंचुरी कैफे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुछ युवकों ने कार्तिकेय अवस्थी नाम के युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में कार्तिकेय के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस को हालात काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कैफे के अंदर छिपे कुछ आरोपियों को भीड़ के गुस्से से बचाते हुए हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट4
- वोटचोरी से आकर्षित कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फुक पुतला वोट-चोरी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी सिर्फ़ वोट चोरी नहीं है देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है- कांग्रेस इटावा। विगत काफ़ी लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी देश में हो रहे बड़े स्तर पर वोट चोरी के ख़ुलासे करते रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवाह्न पर इसी वोट चोरी के खुलासों के संबंध में देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (पूर्व विधायक) के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की मांग तथा उनके निर्णयों की समीक्षा हेतु ज़िला स्तर पर विरोध मार्च आयोजित किया गया । जिसके अन्तर्गत जनपद के आक्रोशित कांग्रेसियों ने ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहे पर देश के भ्रष्ट प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बोलते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णयों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज़ की। इन आपत्तियों में बार-बार यह मुद्दा उठाया गया कि बड़े स्तर पर ज्ञानेश कुमार वोट-चोरी करवा रहे हैं किंतु इसका कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि जब चुनाव आयोग के अपने ही अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है तो अब कुछ भी कहना या सुनना शेष नहीं रह जाता उन्होंने कहा कि वोट-चोरी सिर्फ वोट-चोरी नहीं है यह इस देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है। इसके लिए जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गिरफ़्तार नहीं हो जाते तब तक कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी जी के आवाह्न पर लगातार देश व्यापी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करती रहेगी। पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अतुल आक्रोश, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला महासचिव, अम्बुज त्रिपाठी, पीसीसी मेंबर अरुण यादव, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, सरवर अली, विधानसभा यूथ अध्यक्ष नसरेन्द्र यादव, अरशद अली, आशीष यादव यूथ अध्यक्ष औरैया, कमलेश वर्मा, अमन तिवारी, इंतख़ाब आलम, धर्मेंद्र कुमार पुनिया आदि लोग शामिल रहे।1
- बारिश-तेज हवाओं ने खेतों में बिछाई बाजरे की फसल, लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत जलमग्न, तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता; सर्वे कराकर मुआवजे की मांग जसवंतनगर। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। कई खेतों में पानी भरने से फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। घुरहा जाखन गांव निवासी किसान डिप्टी सिंह, सत्यराम, लल्लू राम, रामऔतार सिंह, चंद्रभान, दशरथ सिंह और उमाशंकर समेत कई किसानों की बाजरे की फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के कारण तैयार फसल खेतों में गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह नगला तौर गांव में पुनीत, लव किशोर, अशोक, गिर्राज, व्रज नंदन, शैलेंद्र, शिवेंद्र, सुबोध, राजनारायन, नीरेश, योगेश, अखिलेश और आशीष समेत अन्य किसानों की बाजरे की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान के आधार पर उन्हें राहत मिल सके। फोटो: बारिश और तेज हवाओं के कारण खेत में जमीन पर बिछी बाजरे की फसल।1
- मैनपुरी से बड़ी खबर,, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया उग्र प्रदर्शन,, मैनपुरी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन और ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी मैनपुरी: जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके तानाशाहीपूर्ण निर्णयों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। 'वोट चोरी' के खुलासे पर कार्रवाई की मांग: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग के भीतर चुनावी तंत्र का इस्तेमाल कर सत्ता पक्ष को लाभ पहुँचाने और "वोट चोरी" जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की माँग: कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तुरंत उनके पद से हटाने और गिरफ्तार किए जाने की जोरदार माँग की है। निर्णयों की समीक्षा: पार्टी ने मांग की है कि CEC के कार्यकाल में लिए गए सभी एकतरफा फैसलों, मतदाता सूची में किए गए बदलावों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की स्वतंत्र व व्यापक समीक्षा की जाए। चेतावनी: कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस तानाशाहीपूर्ण रवैये पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ, शहर अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाइट,, जिला अध्यक्ष की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट4