Shuru
Apke Nagar Ki App…
Safai Karen main bahut pareshan hun ise jald se jald Safai Karen koi bhi Surat mein Bihar se kachre ko saaf Karen
Amjad Alam
Safai Karen main bahut pareshan hun ise jald se jald Safai Karen koi bhi Surat mein Bihar se kachre ko saaf Karen
More news from बिहार and nearby areas
- मझौलिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसडा हिंदी में शनिवार को शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और छह शिक्षक पदस्थापित हैं, बावजूद इसके पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सवाल उठाने पर शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अभिभावकों को धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शन में सरपंच पति राजेश पासवान, नरेश साह, शीतल कुमार, राजकुमार साह, प्रह्लाद साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, अनवर हुसैन, नाजिम आलम, रतन लाल साह, संतोष कुमार, विजय पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य अर्जुन साह, मोहन साह, राजेश कुमार, खुशबुन निशा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की। वहीं प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने भी शिक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पांच सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by Santosh kumar1
- Sham Hai dhuan dhuan please like support share 🙏🏻❤️ me 🤲 please like support share1
- **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में सिधवलिया की अंचलाधिकारी (सीओ प्रीतिलता और 10 हजार रुपये के इनामी भू-माफिया बदमाश के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया है। जिलाधिकारी पवन कमार सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी प्रीतिलता पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वायरल ऑडियो में सीओ की बातचीत फरार अपराधी रंजन यादव से होने का दावा किया जा रहा है। इसमें सरकारी जमीन पर आंगनबाडी केंद्र बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई है। साथ ही, अपराधी को विभागीय कार्रवार्ई से बचाने और उसकी मदद करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, यह ऑडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है, जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। रंजन यादव गोपालगंज के कुख्यात अपराधी सुरेश यादव की पश्चिम बंगाल के हावडा में हुईं हत्या के मामले में पिछले छह माह से फरार है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।इस संदर्भ में जिलाधिकारी पवन कमार सिन्हा ने बताया कि सोशल साडट पर वायरल हो रहे ऑडियो रिकॉर्डिंग में अंचलाधिकारी प्रीतिलता और जिले के शातिर अपराधी-सह-भू-माफिया के बीच बातचीत स्पष्ट रूप से सूनी जा सकती है। इसमें अंचलाधिकारी द्वारा एक अपराधी का अभिवादन करते हुए सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सरकारी भूमि की बंदरबांट का प्रयास किया जा रहा है।डीएम ने आगे कहा कि ऑडियो क्लिप में अंचलाधिकारी द्वारा सरकारी भूमि के एक हिस्से में आंगनबाडी भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव भू-माफिया को दिया जा रहा है, जबाकि शेष संपूर्ण भू-भाग भू-माफियाओं के हाथों में सौंपने हेतू मान-मनव्वौल किया जा रहा है।परन्तु प्रीतिलता, अधिसूचित अंचला अधिकारी, सिधवलिया द्वारा भ-माफियाओं को संरक्षित एवं संपोषित कर उनकी मिलीभगत से सरकारी भूमि के बंदरबांट का प्रयास किया जाना निःसंदेह एक संज्ञेय अपराध एवं एक लोकसेवक के लिए निरूपित आचार नियमावली 1973 के नियम-3 के सर्वथा प्रतिकूल है। है। अतएव प्रीतिलता, अधिसूचित अंचल अधिकारी, सिधवलिया के उक्त वर्णित कृत्य के लिए उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अतः उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में प्रियव्रत कुमार, प्रभारी अंचल अधिकारी. सिधवलिया को आदेश दिया जाता है कि प्रीतिलता के उक्त वर्णित कृत्यों के लिए उनके विरूद्ध स्थानीय थाना में सूसंगत धाराओं के अंतर्गत 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कराते हुये अनुपालन से अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चत करें...1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR4
- मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। वही मृतिका की पहचान चैता वार्ड नं 4 निवासी राधेश्याम पाण्डेय की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा पाण्डेय के रुप मे की गई है। मृतका की मां शोभा देवी एवं पिता मुचकुन्द पाण्डेय, निवासी सतभीड़वा वार्ड संख्या 14, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से महोदीपुर पंचायत के चैता गांव निवासी उमाकांत पाण्डेय के पुत्र राधेश्याम पाण्डेय के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण उन्होंने कर्ज लेकर उक्त राशि दी, जिसके बाद ससुराल वालों ने कार खरीदी।उन्होंने बताया कि मृतिका की एक लड़का 6 वर्षीय आदर्श कुमार, तथा दो लड़की एक 9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी तथा 5 वर्षीय झुनमून कुमारी है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा और एक समय उसे घर से निकाल दिया गया। करीब छह माह तक वह मायके में रही। बाद में थाना में शिकायत के बाद 18 फरवरी 2026 को पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ और वह पुनः ससुराल लौट गई। मायके वालों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने उन्हें मिलने नहीं दिया और गाली-गलौज कर भगा दिया। शुक्रवार सुबह जब फोन पर संपर्क नहीं हो सका, तो पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सहित शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ससुर, सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- लड़की अपहरण मामले में फरार आरोपियों के घर नवलपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत इश्तिहार तामिल करते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना कांड संख्या 171/25 के तहत नवलपुर गांव निवासी निरंजन राम, ओमप्रकाश राम, रंजीत राम, वीरेंद्र राम एवं रेखा देवी के खिलाफ लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। थाना अध्यक्ष ने साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द हाजिर कराया जाए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।1